रायपुर 25 जून 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भाजपा पर तीखा हमला किया है। उन्होने कहा कि…..कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविरों पर सवाल उठाने के बजाय भाजपा को अपनी सरकार और संगठन के भीतर चल रही खींचतान पर ध्यान देना चाहिए। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान पायलट ने साफ कहा कि कांग्रेस देश की 135 साल पुरानी राजनीतिक पार्टी है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम उसकी नियमित प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
मीडिया से चर्चा के दौरान पायलट ने कहा कि राहुल गांधी की सोच के अनुरूप कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के मिशन पर काम कर रही है। इसी उद्देश्य से नए जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ जनता के बीच पार्टी की रणनीति को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सचिन पायलट ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाजपा सरकार के कथित झूठे वादों, जनविरोधी नीतियों और फैसलों को जनता के बीच ले जाने की रणनीति भी तैयार की जा रही है।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आने वाले समय में जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और भाजपा सरकार को उसके वादों की याद दिलाएगी। रायपुर में सचिन पायलट के बयान को कांग्रेस के संगठनात्मक अभियान और भाजपा के खिलाफ आक्रामक राजनीतिक रणनीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। एक तरफ कांग्रेस बूथ स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में जुटी हैए वहीं दूसरी ओर भाजपा को भ्रष्टाचारए कथित घोटालों और केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर घेरने की कोशिश भी तेज कर रही है।
राम मंदिर दान मामले में जांच की मांग
राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे में कथित अनियमितताओं और करोड़ों रुपये की हेराफेरी के आरोपों को लेकर पायलट ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि मामला बेहद गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा होए उसके खिलाफ कार्रवाई होना जरूरी है। पायलट ने आरोप लगाया कि भाजपा भगवान के नाम पर राजनीति तो करती हैए लेकिन जब आरोपों की जांच और जवाबदेही की बात आती है तो चुप्पी साध लेती है। उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र और राज्य सरकारों ने अब तक इस मामले में जांच क्यों नहीं कराई।
CM मोहन यादव पर भी साधा निशाना
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिजनों के नाम कथित जमीन खरीद मामले को लेकर भी पायलट ने भाजपा को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार और नैतिकता के मामलों में दोहरे मापदंड अपनाती है। जो पार्टी ष्न खाऊंगाए न खाने दूंगाष् का दावा करती हैए उसे अपने नेताओं पर लगे आरोपों पर भी स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप
सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई और ईडी जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षताए पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है। पायलट ने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता अपनी जगह हैए लेकिन लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि अंततः सत्य और जनता की आवाज की ही जीत होगी।

