Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

दुर्ग 29 जून 2026। दुर्ग में इंदिरा मार्केट के जलाराम लॉज में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार के गोरखधंधे का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लॉज संचालक समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि मौके से तीन युवतियों को भी बरामद कर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने लॉज से आपत्तिजनक सामग्री, रजिस्टर, मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। जानकारी के मुताबिक ये पूरी कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र की है। दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में देह…

Read More

खंडवा 28 जून 2026। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद तनाव के बीच रविवार सुबह वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गुड़ी वन परिक्षेत्र की आम खुजली बीट में नियमित गश्त पर निकली स्पेशल फ्लाइंग स्क्वॉड पर कथित अतिक्रमणकारियों ने पत्थरों और लाठियों से हमला बोल दिया। इस घटना में आठ से अधिक वन कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें कई को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक घटना खंडवा जिले के गुड़ी वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 748-749 में हुई। वन विभाग ने बताया कि वर्ष…

Read More

दुर्ग 28 जून 2026। दुर्ग जिले के सरकारी अस्पताल में एक सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय युवती की मौत ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। मौत के बाद सामने आयी जांच रिपोर्ट ने सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि फीमेल वार्ड से ब्लड बैंक की दूरी महज 30 से 40 कदम थी, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने मरीज की जान बचाने के लिए खुद ब्लड बैंक जाकर खून लाने तक की कोशिश नहीं की। और खून की कमी के…

Read More

बलौदाबाजार 28 जून 2026। बलौदाबाजार जिले में हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कसडोल थाना पुलिस ने ग्राम कटगी के सरपंच को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस की जांच में युवती की शिकायत झूठा पाए जाने के बाद पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक 18 वर्षीय युवती ने कसडोल थाना में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू की। जांच के दौरान युवती के…

Read More

बेमेतरा 28 जून 2026। बेमेतरा जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच राउलपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे हो गया। यहां मिट्टी की कच्ची दीवार ढहने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बहनेे खाना खाने के बाद घर के बाहर हाथ धोने निकली थीं, तभी बारिश से कमजोर हो चुकी दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई, और मलबे मेें दबने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौैत हो गयी। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चियों की पहचान…

Read More

कोरबा 28 जून 2026। कोरबा में भाजपा नेता शिवबालक सिंह तोमर पर जानलेवा हमला करनेे वाले जिला पंचायत सदस्य के अवैध निर्माण पर आज नगर निगम का बुलडोजर चल गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माणाधीन मकान और दुकान को ध्वस्त कर दिया गया। लेकिन इस कार्रवाई के साथ सबसे बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है कि…..क्या नगर निगम को अवैध निर्माण तभी दिखाई देते हैं, जब किसी बड़े अपराध में किसी का नाम सामने आता है ? https://youtu.be/NVftTq9dztY?si=MjSNVdz9XTTeYwz9 गौरतलब है कि पिछले दिनों बीजेपी नेता शिवबालक सिंह तोमर पर जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली ने जानलेवा हमला…

Read More

जांजगीर-चांपा 28 जून 2026। जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बलौदा क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्गों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाली भारतमाला मार्ग पर घटित हुआ। बताया जा रहा है कि दिलहरण दास वैष्णव, केदार बरेठ और संतु यादव…

Read More

धमतरी 28 जून 2026। छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रही हत्या और हिंसक वारदातों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र का है, जहां एक मछली कारोबारी की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात की बर्बरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमलावरों ने कारोबारी पर 40 से अधिक बार चाकू से हमला किया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान विपलभ मंडल के रूप में हुई है, जो कि मछली के कारोबार…

Read More

अंबिकापुर 28 जून 2026। अंबिकापुर नगर निगम की भाजपा महापौर मंजूषा भगत से जुड़े कथित वायरल ऑडियो ने शहर की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। मीना बाजार लगाने के नाम पर कथित तौर पर तीन लाख रुपये लेने के आरोप वाले ऑडियो को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला तेज कर दिया है, जबकि महापौर इसे साजिश बताते हुए ऑडियो को पूरी तरह फर्जी करार दे रही हैं। आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब विपक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। https://youtu.be/NVftTq9dztY?si=K4rvQufLu6Wth6F4 दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल…

Read More

रायपुर 28 जून 2026। छत्तीसगढ़ में नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। स्कूलों की घंटियां फिर गूंजने लगी हैं और सरकार पूरे उत्साह के साथ ’’शाला प्रवेशोत्सव’’ मना रही है। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी शहर और गांव के स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हो रहे हैै। लेकिन इन सारी तैयारियों केे बीच नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट बेटियों की शिक्षा को लेकर एक ऐसी तस्वीर सामने रखती है, जो इस पूरे उत्सव के पीछे छिपी सच्चाई को उजागर करती है। नीति आयोग रिपोर्ट की बताती है कि छत्तीसगढ़ में बेटियों का…

Read More