Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
नई दिल्ली 1 जुलाई 2026। । देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती कर आम वाहन चालकों को राहत दी है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी की है। नई दरें बुधवार से देशभर में नायरा एनर्जी के 7,000 से अधिक फ्यूल स्टेशनों पर लागू हो गई हैं। यह पिछले दो वर्षों से अधिक समय में किसी भी ईंधन रिटेलर द्वारा की गई पहली बड़ी मूल्य कटौती मानी जा रही है। कंपनी का…
रायपुर 1 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में बारिश के दौरान खुले गड्ढों, नालियों और निर्माणाधीन स्थलों पर हादसों में बच्चों की लगातार हो रही मौतों को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राज्यभर में विशेष सुरक्षा अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, सभी जिला कलेक्टरों और नगरीय निकायों को तत्काल सर्वे कर खुले गड्ढों और खतरनाक स्थानों को सुरक्षित करने की अनुशंसा की है। साथ ही 7 जुलाई 2026 तक कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई है। आयोग ने कहा है कि सभी शहरी क्षेत्रों में विशेष सर्वे…
कोरबा 1 जुलाई 2026। पुलिस महकमे में तबादले सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया माने जाते हैं, लेकिन जब किसी अधिकारी की नई तैनाती महज 12 घंटे भी नहीं टिक पाए, तो सवाल केवल तबादले तक सीमित नहीं रहते। कोरबा में नगर कोतवाली की नियुक्ति और 12 घंटे के भीतर लाइन अटैच कर देने के फैसले ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर नई बहस छेड़ दी है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब शहर लगातार हत्या, नशे और बढ़ते अपराधों को लेकर सुर्खियों में है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या केवल चेहरे बदलने से कानून-व्यवस्था की चुनौतियों…
कोरबा, 1 जुलाई 2026। कोरबा शहर के पावर हाउस रोड स्थित ‘पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर’ में मंगलवार रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठने और दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल दुकान संचालक और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कोरबा शहर में साप्ताहिक अवकाश के कारण अधिकांश दुकानें बंद थीं। देर रात स्थानीय लोगों की नजर पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर से निकल रहे धुएं पर पड़ी। इसके बाद दुकान…
जगदलपुर 30 जून 2026। जगदलपुर पुलिस विभाग में करोड़ों रुपये के कथित वेतन घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम में चौंकाने वाली बात यह है कि जिस विभाग पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है, उसी विभाग के भीतर पुलिस कर्मियों के वेतन भुगतान में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है। इस खुलासे के बाद एसपी कार्यालय के वेतन, स्थापना और ट्रेजरी शाखा से जुड़े तीन आरक्षकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में डेढ़ से दो करोड़ रुपये तक की गड़बड़ी की जानकारी सामने आ…
रायपुर 30 जून 2026। कोरिया जिले में हुए बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस की जांच अब सीबीआई करेगी। राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता और निष्पक्ष जांच की मांग को देखते हुए सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। आपको बता दे इस हत्याकांड में भाजपा नेता समेत तीन लोगों की नृशंस तरीके से हत्या की गई थी। आरोपियों ने एक फॉर्च्यूनर कार में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी, जबकि एक अन्य युवक पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी समेेत सभी 12 आरोपियों की गिरफ्तारी…
कोरबा 30 जून 2028। एक वक्त था, जब पुलिस का नाम सुनते ही बड़े-बड़े अपराधियों की हवा टाइट हो जाती थी। अगर किसी नशेड़ी का पुलिस से सामना हो जाए तो उसका नशा भी पलभर में उतर जाया करता था। लेकिन कोरबा जिले में तस्वीर कुछ और ही नजर आने लगी है। यहां हालात ऐसे हो गए हैं कि नशे का खुमार सड़क से निकलकर सीधे थाने तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि यहां नशे में धुत एक युवक कोतवाली थाने में घुसकर न सिर्फ पुलिसकर्मियों से अभद्रता की, बल्कि सरकारी दस्तावेजों से फेकने और फाड़ने की कोशिश…
बिलासपुर, 30 जून 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप और सहमति से बने शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा है कि यदि दो वयस्क लंबे समय तक लिव-इन संबंध में रहते हैं और उनके बीच शारीरिक संबंध बनते हैं, तो सामान्यतः इसे आपसी सहमति से बना संबंध माना जाएगा। ऐसे मामलों में यदि बाद में पुरुष शादी से इनकार कर देता है, तो मात्र इसी आधार पर उसे बलात्कार नहीं माना जा सकता। यह फैसला न्यायमूर्ति संजय एस. अग्रवाल और न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास की खंडपीठ ने एक महिला की अपील पर सुनाया। महिला…
रायपुर 30 जून 2026। छत्तीसगढ़ के करीब 76 लाख बिजली उपभोक्ताओं को कल 1 जुलाई से बड़ा झटका लगने वाला है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से मंजूर नई बिजली दरें बुधवार से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएंगी। नई व्यवस्था के तहत सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के बिजली बिल में औसतन 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसका असर यह होगा कि उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक अधिक भुगतान करना पड़ेगा। हालांकि, बिजली दरों में बढ़ोतरी के बीच उपभोक्ताओं को कुछ राहत भी दी गई है। आयोग ने लेट पेमेंट पर लगने…
जांजगीर-चांपा 30 जून 2026। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और निर्माण कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल पर निर्माणाधीन भारतमाला परियोजना के एक हिस्से पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब उरगा-बलौदा-पंतोरा-बिलासपुर निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। जांजगीर पुलिस के मुताबिक यह निर्णय लगातार दुर्घटनाओं की आशंका और निर्माण कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही से उत्पन्न हो रहे खतरे को देखते हुए लिया गया है। जांजगीर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस…
