Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां डूबीं, एक साथ तीन मौतों से गांव में मचा कोहराम

    18/09/2026

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, लगातार हादसों के बाद पुलिस प्रशासन का बड़ा फैसला
    छत्तीसगढ़

    CG: निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, लगातार हादसों के बाद पुलिस प्रशासन का बड़ा फैसला

    DW HindiBy DW Hindi30/06/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 30 जून 2026। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और निर्माण कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल पर निर्माणाधीन भारतमाला परियोजना के एक हिस्से पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब उरगा-बलौदा-पंतोरा-बिलासपुर निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। जांजगीर पुलिस के मुताबिक यह निर्णय लगातार दुर्घटनाओं की आशंका और निर्माण कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही से उत्पन्न हो रहे खतरे को देखते हुए लिया गया है।

    जांजगीर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में इस संबंध में लगातार प्रयास किए जा रहे थे। यातायात पुलिस ने पहले ही भारतमाला परियोजना के परियोजना निदेशक, कोरबा को पत्र लिखकर बलौदा थाना क्षेत्र से गुजर रहे निर्माणाधीन मार्ग पर छोटे और बड़े सभी वाहनों की आवाजाही तत्काल बंद करने की मांग की थी। पुलिस ने स्पष्ट किया था कि अधूरे मार्ग पर वाहनों का संचालन न केवल निर्माण कार्य में बाधा बन रहा है, बल्कि गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकता है।

    पुलिस के पत्र पर कार्रवाई करते हुए परियोजना निदेशक ने उरगा-बिलासपुर भारतमाला मार्ग को पूरी तरह बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रशासन का मानना है कि इससे निर्माण कार्य सुरक्षित और निर्धारित समय पर पूरा हो सकेगा, साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। यातायात पुलिस ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग का किसी भी परिस्थिति में उपयोग न करें। जब तक सड़क निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक केवल वैकल्पिक और सुरक्षित मार्गों का ही इस्तेमाल करें।

    पुलिस ने यह भी बताया कि निर्माणाधीन मार्ग पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पर्याप्त लाइटिंग, सीसीटीवी सर्विलांस और अन्य आपातकालीन सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाना मुश्किल हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है। यह निर्णय आम नागरिकों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां डूबीं, एक साथ तीन मौतों से गांव में मचा कोहराम

    18/09/2026

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026
    Don't Miss

    CG: तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां डूबीं, एक साथ तीन मौतों से गांव में मचा कोहराम

    DW Hindi18/09/2026

    कोरबा 18 सितंबर 2026। कोरबा जिले में पाली क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में एक दर्दनाक…

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.