Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
रायपुर16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन नया रायपुर की महत्वाकांक्षी सेवाग्राम परियोजना सत्ता पक्ष के लिए ही असहज सवालों का कारण बन गई। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने अपनी ही सरकार से परियोजना पर हुए करोड़ों रुपये के खर्च और उसकी उपयोगिता को लेकर तीखे सवाल पूछे। उन्होंने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से जानना चाहा कि बिना स्पष्ट उद्देश्य और संस्थागत व्यवस्था के आखिर 129 करोड़ रुपये कैसे खर्च कर दिए गए। प्रश्नकाल के दौरान अजय चंद्राकर ने कहा कि किसी भी सरकारी परियोजना में सार्वजनिक धन खर्च करने से पहले उसकी आवश्यकता, उपयोगिता और नियमों…
बलरामपुर 16 जुलाई 2026। बलरामपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में टाइम-टेबल को लेकर शुरू हुआ विवाद अनुशासनहीनता की बड़ी घटना में बदल गया। आरोप है कि टाइम-टेबल को लेकर दो प्रयोगशाला सहायकों ने प्रभारी प्राचार्य और एक व्याख्याता के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने दोनों लैब असिस्टेंट कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मामला वाड्रफनगर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसंतपुर का है। जिला शिक्षा अधिकारी एम.आर. यादव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, प्रयोगशाला सहायक अयोध्या प्रसाद यादव…
दुर्ग 16 जुलाई 2026। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे-53 पर आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं। तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार दो महिलाओं और दो मासूम बच्चियों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। पुलिस के मुताबिक हादसा कुम्हारी थाना क्षेत्र में सुबह करीब 10 से…
रायपुर 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन मछली पालन पट्टा और मछुआ नीति को लेकर सदन में सियासी बहस तेज हो गई। स्थानीय मछुआ सहकारी समितियों को नजरअंदाज कर गैर-मछुआ समितियों को तालाबों का पट्टा दिए जाने का मुद्दा उठा तो भाजपा ने इसे पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार की नीति की खामी बताया। जवाब में मंत्री रामविचार नेताम ने जांच के बाद कार्रवाई और नई नीति में आवश्यक बदलाव का भरोसा दिलाया। https://youtu.be/wvwr-_LMWBA?si=x8PkmaO0I48blsxA विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन आज चर्चा की शुरुआत कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि…
रायपुर 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का चौथा दिन सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। प्रश्नकाल से लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्तावों तक विपक्ष सरकार को कई अहम मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। फर्जी ग्रामसभाओं के आधार पर उद्योगों की स्थापना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में कथित अनियमितताएं, रायपुर मास्टर प्लान, जर्जर सड़कें, औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था और उर्वरक वितरण जैसे मुद्दों पर सदन में तीखी बहस के आसार हैं। सत्र के चौथे दिन की सबसे चर्चित बहस पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल के सवाल से शुरू हो सकती है। बघेल फर्जी ग्रामसभाओं…
Health Tips: दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। कैल्शियम, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर दूध बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर यही दूध मिलावटी या नकली हो, तो यह पोषण देने के बजाय शरीर के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में हाल ही में नकली दूध बनाने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा होने के बाद एक बार फिर दूध की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की कार्रवाई में एक ऐसी फैक्ट्री…
भोपाल 16 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में कथित फर्जीवाड़े का एक मामला सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रीवा लोकायुक्त द्वारा रिश्वत लेते हुए पकड़े गए संविदा डॉक्टर महेश चंद शर्मा के सेवा रिकॉर्ड की जांच में आरोप है कि वे एक ओर शहडोल में पदस्थ थे, जबकि दूसरी ओर श्योपुर जिले से भी वर्षों तक संविदा डॉक्टर के तौर पर वेतन लेते रहे। मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद डॉक्टर महेश चंद शर्मा के सेवा रिकॉर्ड…
छतरपुर 16 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम से जुड़े कथित फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का आरोप है कि राजनगर थाना क्षेत्र में हुए विवाद के दौरान एक युवक पर गोली चलाने के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अदालत में पेशी के बाद शालिग्राम गर्ग समेत गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक राजनगर थाना क्षेत्र में हुए विवाद के दौरान…
बलरामपुर 16 जुलाई 2026। बलरामपुर जिले में धान रोपाई से लौट रही महिला मजदूरों से भरी एक पिकअप बुधवार शाम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। वाहन में 20 से 25 महिला मजदूर सवार थीं, जिनमें कई अन्य को भी चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देना हादसे की वजह माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जारगिम-जुड़वानी के पास हुई। पुलिस के अनुसार परेवा गांव…
नई दिल्ली 16 जुलाई 2026। ट्रेन टिकट बुकिंग को पहले से तेज और आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। नए पोर्टल में यूजर इंटरफेस (UI) को पूरी तरह बदला गया है, ताकि यात्रियों को एयरलाइन टिकट बुकिंग जैसी सरल और तेज सुविधा मिल सके। वेबसाइट को फिलहाल बीटा टेस्टिंग के लिए जारी किया गया है और यूजर्स के फीडबैक के आधार पर इसमें आगे और सुधार किए जाएंगे। नई वेबसाइट का सबसे बड़ा बदलाव इसका क्लटर-फ्री डिजाइन है। अब होमपेज पर अनावश्यक पॉप-अप, फ्लैशिंग ग्राफिक्स और बार-बार आने…
