Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

रायपुर 15 जुलाई 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप और स्काई एक्सचेंज से जुड़े कथित हजारों करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक विकास गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत ने उन्हें 10 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। एजेंसी का कहना है कि इस दौरान हवाला नेटवर्क, शेल कंपनियों, विदेशी लेनदेन और कथित अवैध धन के निवेश से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी। ED ने विकास गर्ग को मंगलवार को दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद…

Read More

रायपुर 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ का ‘शिमला’ कहलाने वाला मैनपाट अब सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन) के नए मॉडल के रूप में भी पहचान बना रहा है। यहां नाशपाती के बागान पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं और किसानों के लिए आय का नया स्रोत बन रहे हैं। इसकी एक मिसाल मैनपाट के बारिमा गांव के किसान मनोज यादव हैं, जिन्होंने बंजर जमीन पर नाशपाती का बाग तैयार कर हर साल लाखों रुपये की कमाई का रास्ता बनाया है। मनोज यादव ने वर्ष 2017-18 में उद्यानिकी विभाग की मदद से कमलेश्वरपुर स्थित शासकीय उद्यान रोपणी…

Read More

कोरबा 15 जुलाई 2026। कोरबा जिले में कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बांगो थाना क्षेत्र के पोड़ी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच एक बार फिर इस हाईवे पर सड़क सुरक्षा  गंभीर सवाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिये है। पुलिस के मुताबिक कोनकोना…

Read More

कोरबा 15 जुलाई 2026। नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने कार्यकाल के डेढ़ वर्ष पूरे होने पर बुधवार को रिपोर्ट कार्ड पेश किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि इस अवधि में शहर के सभी 67 वार्डों में बिना राजनीतिक भेदभाव के विकास कार्य कराए गए। सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, स्वच्छता और आधारभूत ढांचे को प्राथमिकता देते हुए 537 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। वहीं, 434 नए विकास कार्यों को मंजूरी मिली है, जिनमें 76 पूरे हो चुके हैं, 149 पर काम जारी है और 209 कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। महापौर…

Read More

कोरबा 15 जुलाई 2026।  एसईसीएल की गेवरा परियोजना के बैकअप ऑफिस में हुई लूट की घटना में दीपका पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि इस कार्रवाई के बावजूद कोरबा के कोयला खदान क्षेत्रों में सक्रिय कबाड़ और केबल चोरी करने वाले गिरोहों के बढ़ते आतंक पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस कप्तान की सख्ती और लगातार कार्रवाई के दावों के बीच एसईसीएल की खदानों में चोरी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जानकारी के मुताबिक मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 7 जुलाई की रात करीब…

Read More

रायपुर 15 जुलाई 2026।  महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली से गिरफ्तार किए गए विकास गर्ग को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया, जहां एजेंसी ने उससे पूछताछ के लिए कस्टोडियल रिमांड की मांग की। दूसरी ओर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके आरोपों के बाद प्रदेश की सियासत में नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। https://youtu.be/Q1PJupfGSHc?si=0vSu5MOcRjy1SiFF आपको बता दे ED ने…

Read More

रायपुर 15 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर आज बुधवार को कांग्रेस की ओर से ‘न्याय पदयात्रा’ निकाली जा रही है। इस पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, कई विधायक, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया है, जबकि राजधानी में यातायात व्यवस्था में भी आंशिक बदलाव किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि नकटी गांव के 85 प्रभावित परिवारों को अब तक न्याय नहीं मिला है। पार्टी…

Read More

रायपुर 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और वित्तीय प्रबंधन को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ताजा निष्पादन लेखा परीक्षा रिपोर्ट ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नौकरशाही की सुस्ती, कमजोर निगरानी और नियमों की अनदेखी के कारण मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी ग्रामीण रोजगार योजना अपने उद्देश्य से काफी पीछे रह गई। वहीं दूसरी ओर राज्य पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता गया और सरकार विकास योजनाओं के लिए आवंटित बजट तक खर्च नहीं कर सकी। CAG की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच छत्तीसगढ़ में मनरेगा के तहत 18.26 लाख…

Read More

रायपुर 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन आज बुधवार को सदन में स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा, ग्रामीण विकास और वन विभाग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष सरकार को विभिन्न मामलों में घेरने की तैयारी में है, जबकि सत्ता पक्ष के विधायक भी कई विभागों से जुड़े सवाल उठाएंगे। इसके अलावा ध्यानाकर्षण प्रस्तावों में इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार और सरकारी प्रेस में कथित अनियमितताओं का मामला भी सदन में गूंजने की संभावना है। प्रश्नकाल की शुरुआत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सवालों…

Read More

वॉशिंगटन 15 जुलाई 2026।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) से गुजरने वाले जहाजों पर 20 फीसदी टैक्स लगाने के अपने फैसले को महज 24 घंटे के भीतर वापस ले लिया है। इस फैसले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने के बाद ट्रम्प ने नया रुख अपनाया और कहा कि अब टैक्स की बजाय खाड़ी देशों के निवेश पर जोर दिया जाएगा। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जानकारी देते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट के नेताओं के साथ हुई बातचीत के बाद उन्होंने टैक्स लगाने का फैसला वापस लेने का निर्णय…

Read More