Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026

    Radha Ashtami 2026: 18 सितंबर को शुरू होगी अष्टमी, फिर 19 सितंबर को क्यों रखा जाएगा व्रत ? जानें सही तारीख और पूजा का समय

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: मैनपाट में नाशपाती की खेती बनी कमाई का जरिया, किसान की सफलता से एग्री-टूरिज्म को मिली नई रफ्तार
    छत्तीसगढ़

    CG: मैनपाट में नाशपाती की खेती बनी कमाई का जरिया, किसान की सफलता से एग्री-टूरिज्म को मिली नई रफ्तार

    DW HindiBy DW Hindi15/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ का ‘शिमला’ कहलाने वाला मैनपाट अब सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन) के नए मॉडल के रूप में भी पहचान बना रहा है। यहां नाशपाती के बागान पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं और किसानों के लिए आय का नया स्रोत बन रहे हैं। इसकी एक मिसाल मैनपाट के बारिमा गांव के किसान मनोज यादव हैं, जिन्होंने बंजर जमीन पर नाशपाती का बाग तैयार कर हर साल लाखों रुपये की कमाई का रास्ता बनाया है।

    मनोज यादव ने वर्ष 2017-18 में उद्यानिकी विभाग की मदद से कमलेश्वरपुर स्थित शासकीय उद्यान रोपणी से नाशपाती के पौधे लेकर अपनी आधा हेक्टेयर जमीन पर करीब 200 पौधे लगाए थे। समय के साथ 170 पौधे पूरी तरह फलदार हो गए। किसान का कहना है कि उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के नियमित मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग से बागवानी को सफल बनाने में मदद मिली।

    मौसम की मार के बावजूद डेढ़ लाख रुपये की कमाई

    इस वर्ष ओलावृष्टि और बाजार में बिक्री में देरी के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ, लेकिन इसके बावजूद मनोज यादव ने करीब 1.5 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। बागान से लगभग 260 कैरेट नाशपाती का उत्पादन हुआ, जिसे थोक बाजार में 500 रुपये प्रति कैरेट की दर से बेचा गया। वहीं, बागान में आने वाले पर्यटकों को सीधे फल बेचकर भी अतिरिक्त आय हुई। पिछले साल अनुकूल मौसम के दौरान इसी बागान से उन्हें करीब 2.5 से 3 लाख रुपये की आय हुई थी।

    बागान बना पर्यटन का आकर्षण

    मैनपाट के कुदारीडीह स्थित यह नाशपाती बागान अब पर्यटकों के बीच भी लोकप्रिय हो रहा है। लालमाटी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित इस बागान में रोजाना 100 से 250 पर्यटक पहुंच रहे हैं। यहां आने वाले लोग पेड़ों से खुद नाशपाती तोड़ने का अनुभव लेते हैं और ताजे फल सीधे किसान से खरीदते हैं। इस मॉडल से किसानों को बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और पर्यटकों को ताजे फल के साथ ग्रामीण जीवन और खेती का अनुभव भी मिलता है। यही वजह है कि मैनपाट धीरे-धीरे एग्री-टूरिज्म के नए केंद्र के रूप में उभरता दिखाई दे रहा है।

    अन्य किसानों के लिए प्रेरणा

    मनोज यादव का कहना है कि पारंपरिक खेती के साथ यदि किसान फलदार पौधों की बागवानी अपनाएं तो कम जमीन में भी बेहतर मुनाफा कमाया जा सकता है। खासकर पर्यटन क्षेत्रों में स्थित किसानों के लिए यह मॉडल ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है, क्योंकि वे अपनी उपज सीधे उपभोक्ताओं को बेच सकते हैं। उद्यानिकी विभाग का भी कहना है कि फलोद्यान विकास, आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण के जरिए ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। मैनपाट में नाशपाती की खेती की यह सफलता बताती है कि सरकारी सहयोग, वैज्ञानिक खेती और पर्यटन को जोड़कर कृषि को केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार का मजबूत आधार भी बनाया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026

    Sahara Refund: सहारा में पैसा फंसा है….कहीं दोबारा क्लेम करके न कर बैठें गलती ! पहले जानें ये नियम

    17/09/2026
    Don't Miss

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    DW Hindi17/09/2026

    रायपुर 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026

    Radha Ashtami 2026: 18 सितंबर को शुरू होगी अष्टमी, फिर 19 सितंबर को क्यों रखा जाएगा व्रत ? जानें सही तारीख और पूजा का समय

    17/09/2026

    Sahara Refund: सहारा में पैसा फंसा है….कहीं दोबारा क्लेम करके न कर बैठें गलती ! पहले जानें ये नियम

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.