Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
अंबिकापुर 17 जुलाई 2026। झारखंड के धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर और वारंटी आरोपी साबिर आलम को पुलिस की वैध अभिरक्षा से छुड़ाकर फरार कराने के मामले में अंबिकापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गैंगस्टर साबिर आलम से जुड़े लोगों में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस के मुताबिक धनबाद के बरोरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक अभय कुमार को सूचना मिली थी कि बैंकमोड़ थाना क्षेत्र का वारंटी गैंगस्टर…
बिलासपुर 17 जुलाई 2026। बिलासपुर में रिंग रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान डाॅक्टर और के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने सिविल लाइन थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी केे मुताबिक मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी शिकायत में अयोध्या नगर निवासी डॉ. गेंदलाल…
रायपुर, 17 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन आज शुक्रवार को सियासी संग्राम अपने चरम पर रहेगा। कांग्रेस द्वारा साय सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा होगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सरकार के कामकाज को लेकर तीखी बहस होने की संभावना है। वहीं सत्र के अंतिम दिन प्रश्नकाल भी काफी महत्वपूर्ण रहेगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास और सहकारिता विभाग से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा। https://youtu.be/wvwr-_LMWBA?si=Y9jdJHbgcg4yyisW गौरतलब है कि राज्य गठन के…
कोरबा, 16 जुलाई 2026। कोरबा जिले में आवारा कुत्तों के हमले ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर इलाके में 5 साल के एक मासूम पर आवारा कुत्तों के झुंड ने इतना खौफनाक हमला किया कि उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम बच्चा अपने पिता से मिलकर अकेले घर लौट रहा था, तभी आवारा कुत्तों के झूंड ने उस पर हमला कर दिया और शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह से नोंचकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। जानकारी…
कोरबा 16 जुलाई 2026। कोयला उत्पादन के लिए देशभर में पहचान रखने वाला कोरबा अब खनन प्रभावित परिवारों के बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में भी नई मिसाल पेश करने जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान न्यास के अध्यक्ष कुणाल दुदावत की पहल पर शुरू की गई ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ आर्थिक अभाव से जूझ रहे मेधावी विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित न रहकर उन प्रतिभाशाली छात्रों के सपनों को नई उड़ान देने का प्रयास है, जो अब तक…
दिल्ली 16 जुलाई 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है। आमरण अनशन का शुक्रवार को 19वां दिन पूरा हो गया। लगातार गिरती सेहत को लेकर चिंता के बीच मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, जहां अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वांगचुक की नियमित मेडिकल जांच कराई जाए और जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सकीय हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जाए। वांगचुक को जबरन भोजन या चिकित्सकीय हस्तक्षेप उपलब्ध कराने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि “हर जिंदगी कीमती है” और सरकार की जिम्मेदारी…
बिलासपुर 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी विशेषज्ञता का परिचय देते हुए 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली। खेलते समय सिक्का निगलने से बच्चे की अन्ननली में फंसी धातु की वस्तु को डॉक्टरों की टीम ने आपातकालीन सर्जरी के जरिए सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। फिलहाल बच्चे की हालत सामान्य है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। https://youtu.be/wvwr-_LMWBA?si=0aeA8giEgzlLcMrO जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के कोटा तहसील अंतर्गत सरगोंड गांव निवासी बैगा जनजाति का 6 वर्षीय नरेंद्र गुरुवार सुबह खेलते-खेलते गलती से सिक्का निगल गया। सिक्का अन्ननली में फंस…
कोरबा 16 जुलाई 2026। बालकोनगर में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की 45वीं पारंपरिक रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के साथ निकाली गई। उत्कल भारती समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बालको के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (धातु) निकेत श्रीवास्तव सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर रथयात्रा में सहभागिता निभाई। https://youtu.be/wvwr-_LMWBA?si=-kBxRthIyeRjM5z8 विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। निकेत श्रीवास्तव ने भगवान जगन्नाथ…
रायपुर 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा ने गुरुवार को ‘छत्तीसगढ़ ईज़ ऑफ़ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026’ पारित कर राज्य में कारोबार शुरू करने और संचालित करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव कर दिया। इस कानून के लागू होने के साथ ही छत्तीसगढ़ जोखिम (रिस्क) आधारित नियामक व्यवस्था अपनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। सरकार का दावा है कि नए कानून से विशेष रूप से छोटे और मध्यम उद्योगों (MSME) को राहत मिलेगी और सरकारी मंजूरी की जटिल प्रक्रिया काफी हद तक आसान हो जाएगी। https://youtu.be/wvwr-_LMWBA?si=x8PkmaO0I48blsxA नए कानून के तहत अब उद्योगों और कारोबारों को उनके आकार और…
रायपुर 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अब आईपीएस अधिकारी जयंत वैष्णव को सौंप दी है। उन्हें मुख्यमंत्री सुरक्षा का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री सुरक्षा का यह पद पिछले पुलिस फेरबदल के बाद से खाली था। तत्कालीन एसपी हरीश राठौर का तबादला कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में होने के बाद इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर नई नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था।…
