Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: कलेक्टर कुणाल दुदावत की संवेदनशील पहल, ‘खनन प्रभावित छात्रों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, DMF की शिक्षा योजना से उच्च शिक्षा का रास्ता होगा आसान’
    छत्तीसगढ़

    CG: कलेक्टर कुणाल दुदावत की संवेदनशील पहल, ‘खनन प्रभावित छात्रों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, DMF की शिक्षा योजना से उच्च शिक्षा का रास्ता होगा आसान’

    DW HindiBy DW Hindi16/07/2026Updated:16/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 16 जुलाई 2026। कोयला उत्पादन के लिए देशभर में पहचान रखने वाला कोरबा अब खनन प्रभावित परिवारों के बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में भी नई मिसाल पेश करने जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान न्यास के अध्यक्ष कुणाल दुदावत की पहल पर शुरू की गई ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ आर्थिक अभाव से जूझ रहे मेधावी विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित न रहकर उन प्रतिभाशाली छात्रों के सपनों को नई उड़ान देने का प्रयास है, जो अब तक संसाधनों की कमी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते थे। खनन प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों के बेहतर भविष्य और समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में इसे जिले की सबसे महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल में से एक माना जा रहा है।

    गौरतलब है कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले कई परिवार वर्षों से बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसरों की कमी से जूझते रहे हैं। ऐसे में कलेक्टर कुणाल दुदावत की संवेंदनशील पहल उन विद्यार्थियों के लिए राहत लेकर आई है, जो योग्यता होने के बावजूद आर्थिक अभाव के कारण इंजीनियरिंग, मेडिकल, तकनीकी और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने से वंचित रह जाते थे। लेकिन अब ‘स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ के तहत कोरबा जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों के बीपीएल परिवारों के विद्यार्थियों को देश के मान्यता प्राप्त शासकीय और शासन से संबद्ध शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें केवल ट्यूशन फीस ही नहीं, बल्कि प्रवेश शुल्क, छात्रावास शुल्क और मेस शुल्क का भी प्रावधान किया गया है।

    सबसे अहम बात यह है कि सहायता राशि सीधे संबंधित शिक्षण संस्थान और अधिकृत छात्रावास के खाते में जमा होगी, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहेगी।योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को पिछली परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। छात्रवृत्ति के नवीनीकरण के लिए हर वर्ष परीक्षा में सफलता, न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति और अनुशासन बनाए रखना भी जरूरी होगा। इस योजना की एक बड़ी विशेषता यह है कि इसमें केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समान अवसर की सोच भी शामिल है।

    चयन प्रक्रिया में मेधावी छात्र-छात्राओं, दिव्यांग विद्यार्थियों, अनाथ बच्चों, एकल अभिभावक वाले परिवारों और आईआईटी, एनआईटी, एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत के इस संवेदनशील निर्णय के बाद जानकारों का मानना है कि कोरबा जैसे खनन क्षेत्र में यह पहल दूरगामी असर छोड़ सकती है। वर्षों से जिन परिवारों के बच्चे आर्थिक कारणों से बीच में पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते थे, उनके लिए अब उच्च शिक्षा हासिल करना पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान होगा। इससे न केवल विद्यार्थियों का भविष्य संवरने की उम्मीद है, बल्कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसर भी तैयार होंगे।

    कलेक्टर कुणाल दुदावत की इस पहल को जिले में मानव संसाधन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिला प्रशासन का मानना है कि शिक्षा में किया गया यह निवेश आने वाले वर्षों में खनन प्रभावित क्षेत्रों के हजारों युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक बदलाव की मजबूत नींव रखेगा। आर्थिक अभाव के कारण जो प्रतिभाएं अब तक दब जाती थीं, उनके लिए यह योजना नई उम्मीद और नई उड़ान लेकर आई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.