Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026

    Radha Ashtami 2026: 18 सितंबर को शुरू होगी अष्टमी, फिर 19 सितंबर को क्यों रखा जाएगा व्रत ? जानें सही तारीख और पूजा का समय

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई 6 साल के मासूम की जान, अन्ननली में फंसा सिक्का जटिल ऑपरेशन से निकाला
    छत्तीसगढ़

    CG: सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई 6 साल के मासूम की जान, अन्ननली में फंसा सिक्का जटिल ऑपरेशन से निकाला

    DW HindiBy DW Hindi16/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी विशेषज्ञता का परिचय देते हुए 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली। खेलते समय सिक्का निगलने से बच्चे की अन्ननली में फंसी धातु की वस्तु को डॉक्टरों की टीम ने आपातकालीन सर्जरी के जरिए सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। फिलहाल बच्चे की हालत सामान्य है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के कोटा तहसील अंतर्गत सरगोंड गांव निवासी बैगा जनजाति का 6 वर्षीय नरेंद्र गुरुवार सुबह खेलते-खेलते गलती से सिक्का निगल गया। सिक्का अन्ननली में फंस जाने के कारण उसे खाना निगलने में गंभीर परेशानी होने लगी। परिजन पहले उसे पेंड्रा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। सिम्स पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम सक्रिय हो गई।

    रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने एक्स-रे के जरिए सिक्के की सटीक स्थिति का पता लगाया। इसके बाद एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति की टीम ने बच्चे को सामान्य एनेस्थीसिया दिया। फिर ईएनटी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. आरती पाण्डेय और सहायक प्राध्यापक डॉ. श्वेता मित्तल के नेतृत्व में डॉक्टरों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी तकनीक से बिना किसी जटिलता के सिक्का सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

    सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने बताया कि रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया और ईएनटी विभाग के बेहतर समन्वय और आधुनिक तकनीक की मदद से यह जटिल ऑपरेशन सफल रहा। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य हर मरीज को समय पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है।

    डॉक्टरों की अभिभावकों को सलाह

    चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि यदि कोई बच्चा सिक्का, बटन, बैटरी या चुंबक जैसी छोटी वस्तु निगल ले, तो इसे सामान्य घटना समझने की भूल न करें। ऐसे मामलों में घरेलू उपाय करने के बजाय तुरंत विशेषज्ञ अस्पताल पहुंचना चाहिए। वहीं ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. आरती पाण्डेय ने अभिभावकों से अपील की कि छोटे बच्चों की पहुंच से सिक्के, बैटरियां और छोटे खिलौने दूर रखें। यदि बच्चे को कोई वस्तु निगलने के बाद गले में दर्द, लार टपकना, खाना निगलने में दिक्कत या सांस लेने में परेशानी हो, तो बिना देरी किए तत्काल चिकित्सकीय सहायता लें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026

    Sahara Refund: सहारा में पैसा फंसा है….कहीं दोबारा क्लेम करके न कर बैठें गलती ! पहले जानें ये नियम

    17/09/2026
    Don't Miss

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    DW Hindi17/09/2026

    रायपुर 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026

    Radha Ashtami 2026: 18 सितंबर को शुरू होगी अष्टमी, फिर 19 सितंबर को क्यों रखा जाएगा व्रत ? जानें सही तारीख और पूजा का समय

    17/09/2026

    Sahara Refund: सहारा में पैसा फंसा है….कहीं दोबारा क्लेम करके न कर बैठें गलती ! पहले जानें ये नियम

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.