Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026

    Radha Ashtami 2026: 18 सितंबर को शुरू होगी अष्टमी, फिर 19 सितंबर को क्यों रखा जाएगा व्रत ? जानें सही तारीख और पूजा का समय

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»क्राइम»CG ब्रेकिंग: रायपुर-दुर्ग हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, 2 बच्चियों समेत 4 की मौत, एक मासूम की हालत गंभीर
    क्राइम

    CG ब्रेकिंग: रायपुर-दुर्ग हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, 2 बच्चियों समेत 4 की मौत, एक मासूम की हालत गंभीर

    DW HindiBy DW Hindi16/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दुर्ग 16 जुलाई 2026। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे-53 पर आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं। तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार दो महिलाओं और दो मासूम बच्चियों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।

    पुलिस के मुताबिक हादसा कुम्हारी थाना क्षेत्र में सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि भिलाई-3 निवासी अमृता निर्मलकर (28) स्कूटी चला रही थीं। उनके साथ लक्ष्मी निर्मलकर (26), यासना (7), डाली (4) और भावेश (8) सवार थे। सभी उतई से रायपुर के बसंत विहार स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमृता, लक्ष्मी, यासना और डाली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    गंभीर रूप से घायल भावेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स रायपुर रेफर किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला मॉर्च्युरी भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक भोला यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टक्कर मानी जा रही है।

    हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह हादसा एक बार फिर नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार के खतरे को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। लगातार हो रहे ऐसे हादसे यह संकेत देते हैं कि हाईवे पर पार्किंग नियमों और सड़क सुरक्षा मानकों के सख्ती से पालन की जरूरत है, ताकि ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके।

    durg accident 4 death durg road accident
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026

    Sahara Refund: सहारा में पैसा फंसा है….कहीं दोबारा क्लेम करके न कर बैठें गलती ! पहले जानें ये नियम

    17/09/2026
    Don't Miss

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    DW Hindi17/09/2026

    रायपुर 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026

    Radha Ashtami 2026: 18 सितंबर को शुरू होगी अष्टमी, फिर 19 सितंबर को क्यों रखा जाएगा व्रत ? जानें सही तारीख और पूजा का समय

    17/09/2026

    Sahara Refund: सहारा में पैसा फंसा है….कहीं दोबारा क्लेम करके न कर बैठें गलती ! पहले जानें ये नियम

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.