Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026

    CG: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी हटाए गए, देखिये सरकार ने आदेश में क्या कहा….

    02/08/2026

    CG: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में हेडमास्टर गिरफ्तार, POCSO के तहत केस दर्ज भेजा गया जेल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

    02/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: विधानसभा में आज सरकार पर विपक्ष का बड़ा हमला, भूपेश बघेल उठाएंगे फर्जी ग्रामसभा का मुद्दा, मास्टर प्लान, सैलरी और मातृ वंदन योजना पर हो सकता है घमासान
    छत्तीसगढ़

    CG: विधानसभा में आज सरकार पर विपक्ष का बड़ा हमला, भूपेश बघेल उठाएंगे फर्जी ग्रामसभा का मुद्दा, मास्टर प्लान, सैलरी और मातृ वंदन योजना पर हो सकता है घमासान

    DW HindiBy DW Hindi16/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 16 जुलाई 2026।  छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का चौथा दिन सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। प्रश्नकाल से लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्तावों तक विपक्ष सरकार को कई अहम मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। फर्जी ग्रामसभाओं के आधार पर उद्योगों की स्थापना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में कथित अनियमितताएं, रायपुर मास्टर प्लान, जर्जर सड़कें, औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था और उर्वरक वितरण जैसे मुद्दों पर सदन में तीखी बहस के आसार हैं।

    सत्र के चौथे दिन की सबसे चर्चित बहस पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल के सवाल से शुरू हो सकती है। बघेल फर्जी ग्रामसभाओं के आधार पर उद्योगों को मंजूरी दिए जाने और इस मामले में दोषियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी से जवाब मांगेंगे। यह मामला केवल प्रशासनिक प्रक्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों की सहमति और उद्योगों को मिलने वाली मंजूरी की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े करता है। प्रश्नकाल में विपक्ष और सत्ता पक्ष के कई विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को भी सरकार के सामने रखेंगे।

    भाजपा विधायक अजय चंद्राकर नवा रायपुर के सेवाग्राम परियोजना की वित्तीय और भौतिक प्रगति पर जानकारी मांगेंगे, जबकि विधायक आशाराम नेताम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन भुगतान का मुद्दा उठाएंगे।वहीं, विधायक राघवेंद्र सिंह ‘ज्ञान भारतम् अभियान’ के तहत प्राचीन पांडुलिपियों और ताम्रपत्रों के संरक्षण की स्थिति पर सवाल करेंगे। कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद मत्स्य पालन के लिए पट्टों के आवंटन का मामला उठाएंगे, जबकि विधायक दलेश्वर साहू प्रदेश में उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर सरकार से जवाब मांगेंगे।

    भाजपा विधायक ललित चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में उपकरण खरीदी में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में उठाएंगे। सदन में प्रश्नकाल के बाद 63 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा प्रस्तावित है। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में कथित गड़बड़ियां, प्रदेश की जर्जर सड़कें, औद्योगिक कारखानों में सुरक्षा मानकों की स्थिति, रायपुर शहर के मास्टर प्लान में कथित अनियमितताएं, कोरिया जिले में कार में आग लगाकर हत्या का मामला और जंगलों की अवैध कटाई जैसे संवेदनशील विषय शामिल हैं।

    इन मुद्दों पर संबंधित मंत्रियों को सदन में जवाब देना होगा। विधानसभा में स्थानीय जनहित के कई मामलों पर भी चर्चा होगी, जिससे विभिन्न जिलों की समस्याएं सदन के केंद्र में रहेंगी। विपक्ष इन मुद्दों के जरिए सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है, जबकि सरकार तथ्यों और योजनाओं के आधार पर जवाब देने की तैयारी में है। सत्र के दौरान दो अशासकीय संकल्प भी पेश किए जाएंगे। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर प्रदेश में प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर रोक लगाने का प्रस्ताव लाएंगे, जबकि विधायक सुशांत शुक्ला छत्तीसगढ़ में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का संकल्प सदन में प्रस्तुत करेंगे।

    चौथे दिन की कार्यवाही से साफ संकेत मिल रहे हैं कि विधानसभा में विकास योजनाओं, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सत्ता और विपक्ष के बीच जोरदार राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है। फर्जी ग्रामसभा से उद्योगों की स्थापना का मुद्दा और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर उठ रहे सवाल आज की कार्यवाही के सबसे प्रमुख राजनीतिक केंद्र बिंदु रहने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026

    CG: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी हटाए गए, देखिये सरकार ने आदेश में क्या कहा….

    02/08/2026

    CG: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में हेडमास्टर गिरफ्तार, POCSO के तहत केस दर्ज भेजा गया जेल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

    02/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    DW Hindi02/08/2026

    रायपुर 2 अगस्त 2026। निलंबित IPS अधिकारी रतनलाल डांगी से जुड़े चर्चित मामले में अब…

    CG: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी हटाए गए, देखिये सरकार ने आदेश में क्या कहा….

    02/08/2026

    CG: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में हेडमास्टर गिरफ्तार, POCSO के तहत केस दर्ज भेजा गया जेल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

    02/08/2026

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.