Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
Health Tips: हिमालय की बर्फीली चोटियों में मिलने वाली बेहद दुर्लभ जड़ी-बूटी कीड़ा जड़ी (यार्सागुम्बा) को दुनिया की सबसे महंगी और बहुमूल्य औषधीय जड़ी-बूटियों में गिना जाता है। इसे ‘हिमालयन गोल्ड’ भी कहा जाता है। सदियों से तिब्बती, चीनी और भूटानी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में इसका उपयोग कई गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता रहा है। अब वैज्ञानिक शोध भी इसके औषधीय गुणों को लेकर लगातार अध्ययन कर रहे हैं। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान की वर्ष 2020 की एक रिसर्च के मुताबिक, कीड़ा जड़ी मुख्य रूप से भारत के हिमालयी क्षेत्रों, नेपाल, भूटान और तिब्बत के…
नई दिल्ली। हर साल मानसून के साथ देशभर में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने जापान की फार्मा कंपनी टाकेडा (Takeda) की डेंगू वैक्सीन QDENGA (TAK-003) को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही भारत को अपनी पहली अधिकृत डेंगू वैक्सीन मिल गई है। इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां हर साल डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, QDENGA एक लाइव-एटेन्यूएटेड टेट्रावैलेंट वैक्सीन है,…
बिलासपुर 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित स्नेक बाइट मुआवजा घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर सिम्स की पूर्व डॉक्टर डॉ. प्रियंका सोनी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हाई-प्रोफाइल घोटाले में आरोप है कि फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जाली दस्तावेजों के जरिए सर्पदंश से मौत दिखाकर 17 करोड़ रुपये से अधिक का सरकारी मुआवजा हड़प लिया गया। मामले में एसडीएम कार्यालय और तहसीलदार कार्यालय के कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आने के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एसडीएम कार्यालय के बाबू नरेंद्र कौशिक, गरीब राम…
नई दिल्ली 20 जुलाई 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान हुए हंगामे और पुलिस कार्रवाई के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है। पहले अनशन समाप्त करने के संकेत देने वाले वांगचुक अब अपने फैसले से पीछे हट गए हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक युवा प्रतिनिधियों को संसद भवन में जाकर सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिलती, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। वांगचुक के इस ऐलान के बाद आंदोलन के और लंबा खिंचने की संभावना बढ़ गई है,…
नई दिल्ली/ओडेसा 20 जुलाई 2026। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर समुद्री व्यापार पर युद्ध की मार देखने को मिली है। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास एक वाणिज्यिक मालवाहक जहाज पर हुए मिसाइल हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद भारत सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए हमले की कड़ी निंदा की है और यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास को प्रभावित नागरिकों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक 19 जुलाई की शाम गिनी-बिसाऊ के झंडे के तहत संचालित…
कोरबा 20 जुलाई 2026। कोरबा जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जिले में लगभग एक साल से नर्सिंग होम एक्ट के तहत बिना पंजीयन एक निजी सीबीसीटी (CBCT) सेंटर धड़ल्ले से संचालित होता रहा, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सेंटर में रेडियोलॉजिस्ट की जगह कॉमर्स की एक छात्रा मरीजों की जांच करती मिली। शिकायत के बाद जब कार्रवाई की बात आई, तो महज 15 मिनट के भीतर सेंटर में ताला लग गया। अब सवाल यह है कि आखिर कार्रवाई…
बिलासपुर 20 जुलाई 2026: बिलासपुर केंद्रीय जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे एक बंदी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बंदी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी, जो कि पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। आज सोमवार को बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे सिम्स रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान प्रभु कुमार मनहर के रूप में हुई है, जो पचपेड़ी…
बलरामपुर 20 जुलाई 2026। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। स्कूल पढ़ाने जा रहे एक शिक्षक की उनके ही दो चचेरे भाइयों ने दिनदहाड़े चाकू से गला रेतकर और हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद गांव में तनाव फैल गया। मृतक शिक्षक के गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। वहीं घटना की जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत ले लिया है। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात त्रिकुंडा…
नई दिल्ली20 जुलाई 2026। संसद मार्च के आह्वान के बीच सोमवार को राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के हजारों समर्थकों ने संसद की ओर कूच करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार टकराव हुआ। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए और कई प्रदर्शनकारियों के सिर फूट गए। हालांकि दिल्ली पुलिस ने किसी भी तरह की हिंसा या लाठीचार्ज से इनकार करते हुए कहा है कि पूरे घटनाक्रम को पेशेवर तरीके से संभाला गया। ये बिल्कुल गलत…
नई दिल्ली 20 जुलाई 2026। संसद के मानसून सत्र के बीच सोमवार को राजधानी दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च से पहले जंतर-मंतर पर जुटे समर्थकों ने सोमवार सुबह पुलिस की तीन स्तरीय बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। दूसरी ओर, पिछले 22 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने अस्पताल से बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि वे अपना अनशन समाप्त करने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए सरकार और संसद से जुड़ी तीन अहम शर्तें पूरी करनी होंगी। जानकारी के…
