Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
कोरबा 22 जुलाई 2026। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (2026-28) का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में आयोजित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि…
रायपुर 22 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य GST विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने 53 करोड़ रुपये की बोगस बिलिंग और 9.54 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले के मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड विजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 3 अगस्त 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। राज्य GST विभाग की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने मेसर्स माया स्टील एंड एंटरप्राइज और मेसर्स मायरा स्टील एंटरप्राइजेज के…
रायपुर 22 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और छत्तीसगढ़ सरकार की जमानत रद्द करने की याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत फिलहाल बरकरार रहेगी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा जांच एजेंसियों पर की गई कुछ प्रतिकूल टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश भी दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि केवल…
रायपुर 22 जुलाई 2026: दिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन की सियासी गूंज अब छत्तीसगढ़ तक पहुंच गई है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गईं। आपको बता दे भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के राजीव भवन का घेराव करने निकले थे। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन चलाया और बाद में आंसू गैस के गोले छोड़े। गैस के असर से प्रदर्शनकारी, पुलिसकर्मी और…
सूरजपुर 22 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सरकारी अस्पताल की गरिमा को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में कथित तौर पर शराब और मांसाहार की पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। विभाग का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य कर्मचारियों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक 20 जुलाई को लटोरी सीएचसी परिसर में कुछ कर्मचारियों के…
रायपुर, 22 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों और अग्निवीरों से जुड़े दो अहम फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने जहां राज्य में उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण की निगरानी के लिए मंत्रिस्तरीय उप समिति गठित करने का निर्णय लिया, वहीं भारतीय सेना में चार वर्ष की सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकार की तृतीय श्रेणी की नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का भी फैसला किया। अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता आसान कैबिनेट ने पुलिस विभाग में आरक्षक, वन…
रायपुर22 जुलाई 2026। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की हिरासत के बाद इसका असर अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायपुर में लोकभवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकभवन की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग पर रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नारेबाजी हुई। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने…
बिलासपुर 22 जुलाई 2026। ।बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर दिया। तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में एक पिता ने अपने ही बेटे की डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक की शराब की लत, आए दिन की मारपीट और गाली-गलौज से पूरा परिवार लंबे समय से परेशान था। सोमवार रात विवाद इतना बढ़ा कि पिता ने गुस्से में बेटे की जान ले ली। पुलिस के मुताबिक, मृतक विजेंद्र श्रीवास शराब पीने का आदी था। परिजनों के अनुसार वह अक्सर…
Health Tips: सुबह का स्नान सिर्फ शरीर की सफाई का माध्यम नहीं, बल्कि दिनभर की ताजगी और ऊर्जा का आधार भी माना जाता है। लेकिन क्या नहाने का तरीका भी आपकी सेहत पर असर डाल सकता है? आयुर्वेद के अनुसार, स्नान से पहले शरीर को तैयार करने की एक छोटी-सी आदत कई फायदे दे सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि नहाने से पहले नाभि पर थोड़ा पानी डाला जाए, तो यह शरीर को अचानक तापमान परिवर्तन से होने वाले प्रभाव से बचाने में मदद कर सकता है। आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु प्रो. डॉ. राम अवतार, जिन्हें योग, आयुर्वेद,…
दिल्ली 22 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में 2300 डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का विवाद अब राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र तक पहुंच गया है। पिछले 210 दिनों से नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की भी मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य, दोनों सरकारें योग्य अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ अन्याय कर रही हैं। https://youtu.be/nEMah52yaQE?si=KC62ZcjapU1Pj7ci जंतर-मंतर पर जुटे अभ्यर्थियों ने कहा कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद…
