Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

कोरबा 21 जुलाई 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व युवा कौशल दिवस 2026 के अवसर पर वेदांता स्किल स्कूल के 15 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया। आयोजित कार्यक्रम में कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ने की उपलब्धियों को साझा किया गया। इस वर्ष विश्व युवा कौशल दिवस की थीम ‘साझा भविष्य के लिए कौशल’ है। कार्यक्रम में बालको के वरिष्ठ अधिकारी, समुदाय के प्रतिनिधि, पूर्व प्रशिक्षु, वर्तमान प्रशिक्षु और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में स्किल स्कूल द्वारा सप्ताह भर विभिन्न प्रतियोगिताओं…

Read More

नई दिल्ली 21 जुलाई 2026। संसद के मानसून सत्र के बीच NEET पेपर लीक विवाद पर सियासी टकराव मंगलवार को उस समय और तेज हो गया, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और प्रधानमंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने बाद में राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लेकर मौके से हटा दिया। कांग्रेस नेताओं का यह प्रदर्शन पूरी तरह गोपनीय रखा गया था।…

Read More

बिलासपुर 22 जुलाई। बिलासपुर जिले में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों की सुबह उस वक्त मातम में बदल गई, जब मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। दर्दनाक हादसे में दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य श्रमिक घायल हो गए। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार हिर्री थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव के श्रमिक गांव के ही एक किसान के खेत में धान की रोपाई करने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर…

Read More

कोरबा 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच कोरबा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। वनांचल क्षेत्र नकिया में उफनते नाले को पार करने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। नाले के तेज बहाव में युवक बाइक समेत बह गया। घटना के 12 घंटे बाद मंगलवार सुबह पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त तलाश के बाद लापता युवक का शव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया। वहीं घटना के वक्त बाइक सवार युवक के साथ मौजूद उसका साथी किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। जानकारी के…

Read More

दुर्ग, 21 जुलाई 2026। दुर्ग जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। मजदूरी के लिए घर से निकली एक महिला को दो युवकों ने पहले सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी, तो दोनों आरोपियों ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। गमछे से गला घोंटने के बाद सिर और चेहरे पर भारी पत्थर से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के महज कुछ घंटों के भीतर पुलगांव पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार…

Read More

बिलासपुर 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र खत्म होने के बाद कांग्रेस अब सड़क की राजनीति को धार देने की तैयारी में दिख रही है। बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के सामने आये ताजा बयान से साफ संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस अब केवल राज्य सरकार की नीतियों पर ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार से जुड़े राष्ट्रीय मुद्दों को भी प्रदेश की राजनीति का हिस्सा बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। बिलासपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. महंत ने अविश्वास प्रस्ताव, कानून-व्यवस्था, किसानों, युवाओं और शिक्षकों के मुद्दों पर भाजपा सरकार…

Read More

रायपुर 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। संविलियन, सेवा सुरक्षा, समान वेतन और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेशभर के एक हजार से अधिक अतिथि शिक्षक पिछले 20 दिनों से धरने पर बैठे हैं। सोमवार को आंदोलन ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास का घेराव करने के लिए मार्च निकाला। बारिश के बीच निकली रैली में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। शाम होते-होते प्रदर्शनकारियों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर सरकार के खिलाफ सांकेतिक विरोध जताया और देर…

Read More

रायपुर 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकता है, लेकिन प्रदेश के उत्तरी जिलों में अभी भी भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई और पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। शहर का…

Read More

कोरिया 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि अंतरजातीय विवाह से नाराज परिजनों और समाज के कथित प्रमुखों ने एक गर्भवती युवती का पहले ससुराल से अपहरण किया, फिर कई दिनों तक उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी गर्भावस्था खत्म करने के लिए जबरन गर्भपात की दवा खिलाने की कोशिश की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर…

Read More

बिलासपुर 21 जुलाई 2026।  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित स्नेक बाइट मुआवजा घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे करोड़ों रुपये की सरकारी राशि की बंदरबांट के नए-नए राज सामने आ रहे हैं। अब पुलिस ने इस संगठित रैकेट में शामिल सिम्स पुलिस चौकी में पदस्थ रहे दो नगर सैनिकों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि सरकारी आपदा सहायता राशि की ठगी का पूरा खेल सिम्स अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष से शुरू होता था, जहां से हर मौत की सूचना सीधे गिरोह तक पहुंचाई जाती थी। पुलिस के मुताबिक, रामकुमार पाटनवार (40) और रामेश्वर भास्कर (53) लंबे…

Read More