Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»देश - विदेश»बड़ी खबर: ‘चलो संसद’ मार्च से पहले दिल्ली में बवाल, CJP समर्थकों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने रखीं 3 शर्तें
    देश - विदेश

    बड़ी खबर: ‘चलो संसद’ मार्च से पहले दिल्ली में बवाल, CJP समर्थकों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने रखीं 3 शर्तें

    DW HindiBy DW Hindi20/07/2026Updated:20/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली 20 जुलाई 2026। संसद के मानसून सत्र के बीच सोमवार को राजधानी दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च से पहले जंतर-मंतर पर जुटे समर्थकों ने सोमवार सुबह पुलिस की तीन स्तरीय बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। दूसरी ओर, पिछले 22 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने अस्पताल से बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि वे अपना अनशन समाप्त करने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए सरकार और संसद से जुड़ी तीन अहम शर्तें पूरी करनी होंगी।

    जानकारी के मुताबिक, CJP ने सोमवार सुबह 9 बजे जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकालने का आह्वान किया था। इसके लिए रविवार रात से ही बड़ी संख्या में समर्थक जंतर-मंतर पर जुटने लगे थे। सोमवार सुबह करीब 5 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की तीन लेयर बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिसके बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मार्च के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है और न ही कोई औपचारिक आवेदन दिया गया था। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि नई दिल्ली जिले में धारा 163 लागू है, ऐसे में बिना अनुमति प्रदर्शन या मार्च की इजाजत नहीं दी जा सकती।

    इधर, पिछले 22 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दावा किया कि उन्हें अस्पताल में अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है और उनकी आवाजाही तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाया गया है। वांगचुक ने कहा कि वे अपना अनशन समाप्त कर देंगे, लेकिन इसके लिए उन्होंने तीन शर्तें रखी हैं। पहली, सरकार शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं और पेपर लीक जैसे मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करे। दूसरी, उन्हें और CJP के प्रतिनिधिमंडल को संसद तक जाने दिया जाए और विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद इस मुद्दे को संसद में उठाने का भरोसा दें।

    तीसरी, यदि स्वास्थ्य कारणों से वे संसद नहीं जा पाते हैं, तो विभिन्न दलों के सांसद सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर उन्हें यही आश्वासन दें।फिलहाल जंतर-मंतर और संसद मार्ग के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है, जबकि प्रदर्शनकारी अपने मार्च पर अड़े हुए हैं। ऐसे में दिनभर राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां और सुरक्षा व्यवस्था चर्चा का केंद्र बनी रह सकती हैं।

    WHEN WILL I END THE FAST….!
    Not withstanding my health my fast continues till after the Sansad Chalo March, and will be broken only under the following circumstances… pic.twitter.com/kaOGx2Nk4T

    — Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 20, 2026

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.