Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»सेहत»QDENGA: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन, अब मच्छरजनित बीमारी से लड़ाई होगी और मजबूत, जानिए किसे लगेगा टीका और कितनी कारगर है नई वैक्सीन
    सेहत

    QDENGA: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन, अब मच्छरजनित बीमारी से लड़ाई होगी और मजबूत, जानिए किसे लगेगा टीका और कितनी कारगर है नई वैक्सीन

    DW HindiBy DW Hindi21/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। हर साल मानसून के साथ देशभर में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने जापान की फार्मा कंपनी टाकेडा (Takeda) की डेंगू वैक्सीन QDENGA (TAK-003) को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही भारत को अपनी पहली अधिकृत डेंगू वैक्सीन मिल गई है। इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां हर साल डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आते हैं।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, QDENGA एक लाइव-एटेन्यूएटेड टेट्रावैलेंट वैक्सीन है, जिसे डेंगू वायरस के चारों प्रमुख सीरोटाइप—DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4—से सुरक्षा देने के लिए विकसित किया गया है। फरीदाबाद की रिहैबिलिटेशन केयर एक्सपर्ट डॉ. चारू दत्त के मुताबिक, इस वैक्सीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे लगवाने से पहले यह जांच कराने की जरूरत नहीं होती कि व्यक्ति को पहले डेंगू हुआ था या नहीं। यही कारण है कि बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाने में यह वैक्सीन काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

    पुरानी वैक्सीन से क्यों अलग है QDENGA ?

    पहले उपलब्ध डेंगू वैक्सीन Dengvaxia के इस्तेमाल से पहले मरीज की पूर्व संक्रमण की स्थिति जानने के लिए ब्लड टेस्ट आवश्यक होता था। लेकिन QDENGA इस बाध्यता को समाप्त करती है, जिससे इसका उपयोग अधिक व्यापक और आसान हो जाता है। यही वजह है कि इसे वैश्विक स्तर पर डेंगू नियंत्रण के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। भारत से पहले यूरोपियन यूनियन, यूनाइटेड किंगडम, ब्राजील, इंडोनेशिया, अर्जेंटीना सहित 40 से अधिक देशों में इस वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है। अब भारत भी उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जो डेंगू की रोकथाम के लिए आधुनिक टीकाकरण रणनीति अपना रहे हैं।

    क्यों बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले ?

    विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले दो दशकों में तेजी से बढ़ते शहरीकरण, जलवायु परिवर्तन, मच्छरों के नए प्रजनन स्थल, अनियोजित निर्माण और बढ़ती आबादी के कारण डेंगू का खतरा लगातार बढ़ा है। बारिश के मौसम में घरों और आसपास जमा पानी मच्छरों के पनपने के लिए सबसे अनुकूल वातावरण बनाता है, जिससे संक्रमण तेजी से फैलता है।

    किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा ?

    विशेषज्ञों के अनुसार, यह वैक्सीन खासतौर पर उन इलाकों के लोगों के लिए लाभदायक हो सकती है जहां हर साल डेंगू का प्रकोप रहता है। हालांकि, किस आयु वर्ग को यह वैक्सीन दी जाएगी, इसकी विस्तृत गाइडलाइन और राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में इसे शामिल करने का फैसला सरकार द्वारा अलग से जारी किया जाएगा। हालांकि वैक्सीन को नियामकीय मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन इसके बाजार में उपलब्ध होने, कीमत और राष्ट्रीय स्तर पर रोलआउट को लेकर विस्तृत योजना जल्द जारी होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह वैक्सीन व्यापक स्तर पर उपलब्ध होती है तो डेंगू से होने वाली गंभीर बीमारियों और मौतों को काफी हद तक रोका जा सकेगा।

    डेंगू से बचाव के लिए वैक्सीन के साथ सावधानी भी जरूरी

    विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन एक मजबूत सुरक्षा कवच जरूर है, लेकिन डेंगू से बचाव के लिए मच्छरों की रोकथाम, घर के आसपास पानी जमा न होने देना, पूरी बाजू के कपड़े पहनना और मच्छरदानी या रिपेलेंट का इस्तेमाल करना अब भी उतना ही जरूरी रहेगा। भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मिली मंजूरी सिर्फ एक नई दवा नहीं, बल्कि हर साल लाखों लोगों को प्रभावित करने वाली इस गंभीर बीमारी के खिलाफ देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक नई उम्मीद मानी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Health Tips: बच्चों के दांतों की कैविटी का इलाज अब बिना ड्रिल और इंजेक्शन, नई रिसर्च ने दिखाई उम्मीद

    01/08/2026

    Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर- वॉकिंग या स्क्वॉट्स? जानिए किससे ज्यादा बर्न होती हैं कैलोरी

    01/08/2026

    Health Tips: सावन में 30 दिन तक रोज घी में भुने मखाने खाएं, वजन से लेकर दिल तक… शरीर में दिखेंगे ये बड़े बदलाव

    31/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.