Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»बड़ी खबरः कोरबा में स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे मौत का कारोबार ! बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा CBCT सेंटर, रेडियोलॉजिस्ट की जगह कॉमर्स छात्रा कर रही जांच !
    छत्तीसगढ़

    बड़ी खबरः कोरबा में स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे मौत का कारोबार ! बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा CBCT सेंटर, रेडियोलॉजिस्ट की जगह कॉमर्स छात्रा कर रही जांच !

    DW HindiBy DW Hindi20/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 20 जुलाई 2026। कोरबा जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जिले में लगभग एक साल से नर्सिंग होम एक्ट के तहत बिना पंजीयन एक निजी सीबीसीटी (CBCT) सेंटर धड़ल्ले से संचालित होता रहा, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सेंटर में रेडियोलॉजिस्ट की जगह कॉमर्स की एक छात्रा मरीजों की जांच करती मिली। शिकायत के बाद जब कार्रवाई की बात आई, तो महज 15 मिनट के भीतर सेंटर में ताला लग गया। अब सवाल यह है कि आखिर कार्रवाई की सूचना सेंटर संचालक तक पहुंची कैसे ? इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की टीम पर सवालिया निशान लगा दिये है।

    यह पूरा मामला कोरबा शहर के शारदा विहार पेट्रोल पंप के पास संचालित सर्वमंगला CBCT सेंटर का है। बताया जा रहा है कि सेंटर का संचालन दुर्ग के एक रेडियोलॉजिस्ट के नाम पर किया जा रहा था, लेकिन मौके पर न तो अधिकृत डॉक्टर मौजूद मिले और न ही कोई प्रशिक्षित तकनीकी विशेषज्ञ। कई दिनों तक पड़ताल के दौरान हर बार सेंटर में एक युवती ही मरीजों की जांच करती मिली। पूछने पर उसने बताया कि डॉक्टर बाहर रहते हैं और मशीन का संचालन वही करती है। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस सेंटर में मरीजों की जांच हो रही थी, वह जिला स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग होम एक्ट के तहत पंजीकृत ही नहीं था। यानी बिना वैधानिक अनुमति के मरीजों की जांच की जा रही थी और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पूरी तरह नाकाम साबित हुई।

    शिकायत के 15 मिनट बाद सेंटर बंद… किसने दी सूचना ?

    जब पूरे मामले की शिकायत नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. अतीक सिद्दीकी से की गई, तो उन्होंने बिना रेडियोलॉजिस्ट के सेंटर संचालन को गैरकानूनी बताते हुए जांच का भरोसा दिया। लेकिन शिकायत के महज 15 मिनट के भीतर सेंटर में ताला लग गया और वहां मौजूद युवती भी गायब हो गई। अब मरीजों को बताया जा रहा है कि सेंटर एक सप्ताह तक बंद रहेगा। यहीं से सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है कि कार्रवाई के लिए टीम पहुंचने से पहले सेंटर संचालक तक सूचना किसने पहुंचाई ? क्या विभाग के भीतर से ही कार्रवाई की भनक लीक हुई ? यदि ऐसा हुआ है तो यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि पूरे निगरानी तंत्र की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल है।

    सीएमएचओ भी हुए हैरान, नोडल अधिकारी ने मानी बड़ी चूक

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केसरी ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वहीं नोडल अधिकारी डॉ. अतीक सिद्दीकी ने स्वीकार किया कि संबंधित CBCT सेंटर नर्सिंग होम एक्ट के तहत पंजीकृत नहीं है। उन्होंने बताया कि जब टीम जांच के लिए पहुंची तो सेंटर बंद मिला। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि यदि सेंटर पिछले एक वर्ष से संचालित था, तो स्वास्थ्य विभाग की नियमित निरीक्षण टीम आखिर कर क्या रही थी ? क्या जिले में संचालित निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों का कभी भौतिक सत्यापन किया जाता है या केवल कागजी कार्रवाई तक ही निगरानी सीमित है ?

    स्वास्थ्य विभाग पर उठते बड़े सवाल

    शहर के बीच अवैध रूप से संचालित सीबीसीटी सेंटर ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग के जवाबदार अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये है। मसलनबिना पंजीयन एक वर्ष तक सेंटर कैसे संचालित होता रहा ? नर्सिंग होम एक्ट की निगरानी टीम ने अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की ? शिकायत के 15 मिनट के भीतर सेंटर बंद होने की सूचना किसने लीक की ? बिना योग्य विशेषज्ञ के मरीजों की जांच कैसे कराई जा रही थी ? क्या जिले में ऐसे और भी अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित हो रहे हैं ?

    क्या होता है CBCT और कौन कर सकता है इसका संचालन ?

    CBCT (Cone Beam Computed Tomography) एक अत्याधुनिक 3D इमेजिंग तकनीक है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से दंत चिकित्सा, मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, इम्प्लांट प्लानिंग, ऑर्थोडॉन्टिक्स और जबड़े की जटिल बीमारियों की जांच के लिए किया जाता है। ऐसे में सीबीसीटी सेंटर के वैधानिक रूप से संचालन के लिए….सेंटर का संबंधित प्राधिकरण और नर्सिंग होम एक्ट के तहत पंजीकृत होना आवश्यक है। मशीन का संचालन केवल प्रशिक्षित रेडियोग्राफर-रेडियोलॉजी टेक्नोलॉजिस्ट ही कर सकता है। जांच की रिपोर्ट का मूल्यांकन और अंतिम प्रमाणन पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट द्वारा किया जाना अनिवार्य माना जाता है। रेडिएशन सुरक्षा के लिए AERB (Atomic Energy Regulatory Board) के नियमों का पालन करना जरूरी होता है। बिना प्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा मशीन का संचालन मरीज की सुरक्षा और जांच की गुणवत्ता दोनों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

    बड़ा सवाल यही…!

    जिस जिले में बिना पंजीयन, बिना विशेषज्ञ और बिना प्रभावी निगरानी के डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित हो रहे हों, वहां मरीजों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है ? यह मामला केवल एक अवैध CBCT सेंटर का नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था और नर्सिंग होम एक्ट के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। अब देखने वाली बात होगी कि विभाग इस मामले में केवल नोटिस जारी करता है या अवैध सेंटरों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर जवाबदेही भी तय करता है। ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.