Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
अंबिकापुर 25 जुलाई 2026। अंबिकापुर जिले में एक 15 वर्षीय स्कूली छात्र की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सलका गांव में रहने वाले छात्र का शव टिहरी पहाड़ी क्षेत्र के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या से पहले छात्र के साथ बुरी तरह मारपीट की गई और फिर उसके चेहरे को भारी पत्थर से कुचल दिया गया। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की वारदात पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये…
Health Tip: मानसून अपने साथ ठंडी फुहारें और गर्मी से राहत तो लाता है, लेकिन इसी मौसम में सर्दी-जुकाम, गले में खराश और बंद नाक जैसी समस्याएं भी तेजी से बढ़ने लगती हैं। हवा में बढ़ी नमी बैक्टीरिया और वायरस के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कई लोग नाक बंद होने और सांस लेने में परेशानी से जूझते हैं। आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर बंद नाक से राहत पाई जा सकती है। इनमें सबसे प्रभावी उपायों में से एक है अजवाइन की…
नई दिल्ली 25 जुलाई 2026। NEET पेपर लीक के विरोध में 26 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों का करारा जवाब दिया है। ट्रोलर्स द्वारा ‘डील’ के आरोप लगाए जाने पर वांगचुक ने कहा कि….’26 दिन तक भूखे रहने और अपनी सेहत दांव पर लगाने के बाद भी अगर उनकी नीयत पर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो यह बेहद दुखद है।’ वीडियो संदेश जारी करते हुए वांगचुक ने कहा….”अगर मुझे कोई डील ही करनी होती, तो क्या मैं 26 दिन तक भूखा रहता…
नई दिल्ली 25 जुलाई 2026। NEET 2026 पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर उठे सवालों के बीच NTA ने 47 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें कुछ कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई एजेंसी में व्यापक सुधार की शुरुआत मानी जा रही है। सरकार अगले महीने NTA का पुनर्गठन करने जा रही है, जिसमें आउटसोर्सिंग व्यवस्था से लेकर प्रशासनिक ढांचे तक बड़े बदलाव किए…
नई दिल्ली 25 जुलाई 2026। NEET 2026 पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन सोशल मीडिया के जरिए छात्रों और युवाओं से संवाद किया। शुक्रवार को जारी एक नए वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके पिछले वीडियो पर मिले सकारात्मक सुझावों और प्रतिक्रियाओं के लिए वह सभी युवाओं के आभारी हैं। PM Shri @narendramodi thanked India’s youth for the response and suggestions following his video and expressed his gratitude for the overwhelming support. Watch ⬇️ pic.twitter.com/Y2q35aRNdP — BJP (@BJP4India) July 24, 2026 वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “थैंक्यू…
सूरजपुर 24 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन विवाद ने एक और जान ले ली। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदा में दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे एक युवक का दर्जनभर युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि युवक को कार में अगवा करने के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार ग्राम गोंदा निवासी हरिनंदन राजवाड़े (36) गुरुवार शाम…
जशपुर 24 जुलाई 2026। जशपुर में शुक्रवार को प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर कलेक्टर रोहित व्यास का सख्त रुख देखने को मिला। शहर के विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के अनुपस्थित मिलने पर कलेक्टर ने नगर पालिका कार्यालय को सील करने के निर्देश दे दिए। राजस्व अधिकारियों की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार्यालय को सील कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद सील हटा दी गई, लेकिन इस कार्रवाई से नगर पालिका में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कलेक्टर रोहित व्यास और नगर पालिका अध्यक्ष…
सूरजपुर 24 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में जमीन अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब खुले टकराव में बदलता नजर आ रहा है। ताजा घटनाक्रम सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के मदनपुर और धरमपुर गांव में में सामने आया है। यहां कोल माइंस के लिए भूमि अधिग्रहण कराने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसमें आधा दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए। घायलों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे ग्रामीणों केे साथ पुलिस का विवाद हो गया। विवाद…
सतना 24 जुलाई 2026। सतना जिले की रहने वाली 20 वर्षीय नीट की छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामनेे आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ चित्रकूट घूमने निकली थी। इस दौरान दोनों देवांगना घाटी में रूककर मोबाइल पर रील शूट कर रहे थे, तभी तीन युवक वहां आ धमके और आरोपियों ने लड़की के बाॅयफ्रेंड को बंधक बनाकर छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। घटना की जानकारी के बाद पुलिस नेे अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा…
Mobile phone addiction: आज के डिजिटल दौर में छोटे बच्चों को खाना खिलाने के लिए मोबाइल या टीवी का सहारा लेना आम बात हो गई है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह आदत धीरे-धीरे स्क्रीन एडिक्शन का रूप ले सकती है, जिसका असर बच्चे की आंखों, मानसिक विकास, एकाग्रता और व्यवहार पर पड़ता है। अक्सर माता-पिता बच्चे को शांत रखने या आसानी से खाना खिलाने के लिए फोन में कार्टून या वीडियो चला देते हैं। शुरुआत में यह आसान उपाय लगता है, लेकिन समय के साथ बच्चा बिना स्क्रीन के खाना खाने से इनकार करने लगता है। इससे न…
