Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG POLITICS: हाथ पर सोटा, जुबां पर सियासी सवाल! गौरा-गौरी पूजा के बाद भूपेश का सरकार पर हमला, धान खरीदी और महादेव एप पर सरकार को घेरा, देखिये Video

    09/11/2026

    CG: करोड़पति बनने का खौफनाक प्लान ! दो साल तक AI से पूछता रहा अमीर बनने के तरीके… मासूम की हत्या कर अंग निकालकर खरीदार का करता रहा इंतजार ! जशपुर हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा

    09/11/2026

    CG: वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन, आज बालकोनगर से निकलेगी अंतिम यात्रा

    09/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»सेहत»Health Tips: मानसून में बंद नाक से हैं परेशान? अजवाइन की भाप दिला सकती है राहत, जानिए सही तरीका और जरूरी सावधानियां
    सेहत

    Health Tips: मानसून में बंद नाक से हैं परेशान? अजवाइन की भाप दिला सकती है राहत, जानिए सही तरीका और जरूरी सावधानियां

    DW HindiBy DW Hindi25/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Health Tip: मानसून अपने साथ ठंडी फुहारें और गर्मी से राहत तो लाता है, लेकिन इसी मौसम में सर्दी-जुकाम, गले में खराश और बंद नाक जैसी समस्याएं भी तेजी से बढ़ने लगती हैं। हवा में बढ़ी नमी बैक्टीरिया और वायरस के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कई लोग नाक बंद होने और सांस लेने में परेशानी से जूझते हैं। आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर बंद नाक से राहत पाई जा सकती है। इनमें सबसे प्रभावी उपायों में से एक है अजवाइन की भाप लेना।

    कैसे करें अजवाइन की भाप?

    विशेषज्ञ के मुताबिक, यदि सर्दी-जुकाम के कारण नाक बंद हो गई है, तो घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों से भाप तैयार की जा सकती है। इसके लिए चाहिए…

    • 1 चम्मच अजवाइन
    • 1 तेज पत्ता
    • एक चुटकी काली मिर्च
    • 1–2 लीटर पानी

    इन सभी चीजों को पानी में डालकर अच्छी तरह उबालें। जब पानी से तेज भाप निकलने लगे, तो गैस बंद कर दें। इसके बाद गर्म पानी को एक बड़े बर्तन में निकालें और सिर पर तौलिया रखकर 5 से 7 मिनट तक धीरे-धीरे भाप लें। विशेषज्ञों के अनुसार, गर्म भाप नाक में जमे म्यूकस (बलगम) को ढीला करने में मदद करती है, जिससे नाक खुलने लगती है और सांस लेने में आसानी होती है। अजवाइन और काली मिर्च की प्राकृतिक सुगंध भी श्वसन तंत्र को आराम पहुंचाने में सहायक मानी जाती है।

    भाप लेते समय रखें ये सावधानियां

    • बहुत ज्यादा गर्म भाप से चेहरा ज्यादा पास न रखें, इससे त्वचा जल सकती है।
    • बच्चों को अकेले भाप न लेने दें।
    • 5–7 मिनट से अधिक भाप लेने की जरूरत नहीं होती।
    • अगर तेज बुखार, सांस लेने में गंभीर दिक्कत या लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

    मानसून में कैसे रखें खुद को सुरक्षित ?

    • पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं।
    • भीगने के बाद तुरंत सूखे कपड़े पहनें।
    • संतुलित और पौष्टिक भोजन करें।
    • हाथों की नियमित सफाई रखें।
    • पर्याप्त नींद लें ताकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Health Tips: दिवाली की दावत में बरतें सावधानी! ज्यादा खाना बढ़ा सकता है एसिड रिफ्लक्स का खतरा

    07/11/2026

    Health Tips: रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन ज्यादा आया तो खुश न हों ! शरीर में छिपी इस बीमारी का हो सकता है संकेत, बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

    04/11/2026

    Health Tips: बादाम सुबह….तो फिर अखरोट और काजू-पिस्ता किस समय खाएं ? जानिए ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका

    01/11/2026
    Don't Miss

    CG POLITICS: हाथ पर सोटा, जुबां पर सियासी सवाल! गौरा-गौरी पूजा के बाद भूपेश का सरकार पर हमला, धान खरीदी और महादेव एप पर सरकार को घेरा, देखिये Video

    DW Hindi09/11/2026

    दुर्ग, 9 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति और लोक आस्था का संगम सोमवार को दुर्ग…

    CG: करोड़पति बनने का खौफनाक प्लान ! दो साल तक AI से पूछता रहा अमीर बनने के तरीके… मासूम की हत्या कर अंग निकालकर खरीदार का करता रहा इंतजार ! जशपुर हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा

    09/11/2026

    CG: वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन, आज बालकोनगर से निकलेगी अंतिम यात्रा

    09/11/2026

    CG: महानदी में गिरी तेज रफतार कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, दिवाली मनाकर गांव लौट रहा था परिवार

    09/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.