Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG BREAKING: सूरजपुर में पुलिस को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कोयला खदान के लिए जमीन अधिग्रहण करने पहुंची थी पुलिस पार्टी, लाठीचार्ज के बाद भड़का गुस्सा…!
    छत्तीसगढ़

    CG BREAKING: सूरजपुर में पुलिस को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कोयला खदान के लिए जमीन अधिग्रहण करने पहुंची थी पुलिस पार्टी, लाठीचार्ज के बाद भड़का गुस्सा…!

    DW HindiBy DW Hindi24/07/2026Updated:24/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सूरजपुर 24 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में जमीन अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब खुले टकराव में बदलता नजर आ रहा है। ताजा घटनाक्रम सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के मदनपुर और धरमपुर गांव में में सामने आया है। यहां कोल माइंस के लिए भूमि अधिग्रहण कराने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसमें आधा दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए। घायलों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे ग्रामीणों केे साथ पुलिस का विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, जिसके बाद ग्रामीण भड़क गये और पुलिस जवानों पर हमला कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक मदनपुर और धरमपुर में कोल माइंस के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर क्षेेत्र में तनाव व्याप्त है। बताया जा रहा है कि जमीन अधिग्रहण कराने बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंची थी। लेकिन इस अधिग्रहण का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस बल का रास्ता रोक लिया।  ग्रामीणों का आरोप है कि वे अपनी कृषि भूमि का अधिग्रहण नहीं चाहते, लेकिन प्रशासन उनकी सहमति के बिना कार्रवाई करने पहुंचा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और हालात हिंसक हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पलटवार कर दिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुलिसकर्मी जान बचाकर भागते दिखाई दे रहे हैं, जबकि ग्रामीण उनका पीछा करते नजर आ रहे हैं।

    घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव है। मदनपुर गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डेरा डाले हुए हैं। यह घटना सिर्फ एक कानून-व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि प्रदेश में भूमि अधिग्रहण को लेकर बढ़ते असंतोष की भी तस्वीर पेश करती है। औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश लगातार तेज होता दिख रहा है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि विरोध अब सीधे प्रशासन और पुलिस से टकराव तक पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.