Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 6 लाख रुपये ठगने का आरोप,महिला साथी समेत दो गिरफ्तार

    10/11/2026

    Gold-Silver Rate Today: गोवर्धन पूजा पर सोना-चांदी हुआ सस्ता! खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, कहीं चूक न जाएं मौका

    10/11/2026

    Health Tips: जोड़ों में दर्द और अकड़न की वजह हो सकती है इन विटामिनों की कमी, डाइट में शामिल करें ये चीजें

    10/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»सेहत»Health Tips: क्या रोज खानी चाहिए रागी की रोटी ? जानिए सुपरफूड रागी के फायदे, सही मात्रा और किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
    सेहत

    Health Tips: क्या रोज खानी चाहिए रागी की रोटी ? जानिए सुपरफूड रागी के फायदे, सही मात्रा और किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

    DW HindiBy DW Hindi04/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Health Tips : वजन कम करना हो, ब्लड शुगर नियंत्रित रखना हो या हड्डियों को मजबूत बनाना हो, रागी (नाचनी) को लंबे समय से एक पौष्टिक सुपरफूड माना जाता है। लेकिन क्या रागी का सेवन रोज किया जा सकता है? क्या केवल रागी खाने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं? विशेषज्ञों का कहना है कि रागी फायदेमंद जरूर है, लेकिन संतुलित आहार का विकल्प नहीं। फोर्टिस अस्पताल, ग्रेटर नोएडा की सीनियर क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डाइटिशियन कंचन खुराना के मुताबिक, रागी कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी खनिजों का अच्छा स्रोत है। वहीं अमृता अस्पताल, फरीदाबाद के एंडोक्राइनोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. निशांत राजदा का कहना है कि रागी को संतुलित आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है, लेकिन केवल इसी पर निर्भर रहना सही नहीं है।

    रागी क्यों मानी जाती है सुपरफूड ?

    रागी में मौजूद फाइबर और मिनरल्स इसे पोषण के लिहाज से खास बनाते हैं। इसके नियमित और संतुलित सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

    • हड्डियों और दांतों के लिए कैल्शियम का अच्छा स्रोत।
    • आयरन की मौजूदगी एनीमिया के खतरे को कम करने में सहायक हो सकती है।
    • अधिक फाइबर होने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
    • कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के कारण ब्लड शुगर अपेक्षाकृत धीरे बढ़ता है।
    • ग्लूटेन-फ्री होने के कारण ग्लूटेन संवेदनशीलता वाले लोगों के लिए भी यह बेहतर विकल्प माना जाता है।

    क्या रोज रागी खाना सही है ?

    विशेषज्ञों के अनुसार, यदि संतुलित मात्रा में और विविध आहार के साथ रागी का सेवन किया जाए तो इसे रोज भी खाया जा सकता है। लेकिन केवल रागी पर आधारित डाइट अपनाना उचित नहीं है। डॉ. निशांत राजदा के मुताबिक, शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, विटामिन और अन्य पोषक तत्वों के लिए गेहूं, चावल, दालें, फल, सब्जियां और अन्य साबुत अनाज भी आहार में शामिल करना जरूरी है।

    एक रागी रोटी में कितना पोषण ?

    लगभग 40–50 ग्राम की एक मध्यम आकार की रागी रोटी में औसतन:

    • कैलोरी: 95–120 kcal
    • कार्बोहाइड्रेट: 20–22 ग्राम
    • प्रोटीन: 2–3 ग्राम
    • फाइबर: 3–4 ग्राम
    • फैट: 0.5–1.5 ग्राम
    • कैल्शियम: 120–170 mg
    • आयरन: 1–2 mg
    • मैग्नीशियम: 50–70 mg

    किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए ?

    हालांकि रागी अधिकांश लोगों के लिए सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में सावधानी जरूरी है।

    • जिन लोगों को ऑक्सलेट किडनी स्टोन की समस्या है, उन्हें सीमित मात्रा में सेवन करने की सलाह दी जाती है।
    • जिनका पाचन तंत्र अधिक फाइबर सहन नहीं कर पाता, उन्हें शुरुआत कम मात्रा से करनी चाहिए।
    • किसी गंभीर बीमारी या विशेष डाइट पर रहने वाले लोगों को डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह के बाद ही नियमित सेवन करना चाहिए।

    आयुर्वेद की क्या सलाह है ?

    आयुर्वेद के अनुसार रागी की प्रकृति ‘रूक्ष’ (सूखी) मानी जाती है। इसलिए रागी का सेवन करते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है, ताकि पाचन बेहतर रहे और शरीर हाइड्रेटेड बना रहे।

    संतुलित आहार ही सबसे बेहतर विकल्प

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रागी एक पौष्टिक और हेल्दी अनाज है, लेकिन इसे संपूर्ण भोजन का विकल्प नहीं माना जा सकता। यदि रागी को पर्याप्त प्रोटीन, हरी सब्जियों, दालों, फलों और अन्य साबुत अनाजों के साथ संतुलित आहार में शामिल किया जाए, तो यह वजन नियंत्रण, ब्लड शुगर मैनेजमेंट और हड्डियों की मजबूती में उपयोगी भूमिका निभा सकती है।

    health tips ragi benifits ragi keroti ke fayde
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    Health Tips: जोड़ों में दर्द और अकड़न की वजह हो सकती है इन विटामिनों की कमी, डाइट में शामिल करें ये चीजें

    10/11/2026

    Health Tips: दिवाली की दावत में बरतें सावधानी! ज्यादा खाना बढ़ा सकता है एसिड रिफ्लक्स का खतरा

    07/11/2026

    Health Tips: रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन ज्यादा आया तो खुश न हों ! शरीर में छिपी इस बीमारी का हो सकता है संकेत, बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

    04/11/2026
    Don't Miss

    CG: झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 6 लाख रुपये ठगने का आरोप,महिला साथी समेत दो गिरफ्तार

    DW Hindi10/11/2026

    रायगढ़ 10 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के जरिए बीमारी…

    Gold-Silver Rate Today: गोवर्धन पूजा पर सोना-चांदी हुआ सस्ता! खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, कहीं चूक न जाएं मौका

    10/11/2026

    Health Tips: जोड़ों में दर्द और अकड़न की वजह हो सकती है इन विटामिनों की कमी, डाइट में शामिल करें ये चीजें

    10/11/2026

    CG POLITICS: हाथ पर सोटा, जुबां पर सियासी सवाल! गौरा-गौरी पूजा के बाद भूपेश का सरकार पर हमला, धान खरीदी और महादेव एप पर सरकार को घेरा, देखिये Video

    09/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.