Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: DW Hindi
DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.
रायपुर. 15 जून 2026: प्रदेश में सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर आखिरकार लोक निर्माण विभाग का डंडा चलना शुरू हो गया है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की फटकार के बाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ठेकेदारों का पंजीयन निरस्त कर दिया है, जबकि आठ अन्य ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। वर्षों से निर्माण कार्यों में देरी और सुस्त रफ्तार को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब सरकार ने साफ संकेत दे दिया है कि जनता के पैसों से चलने…
रायपुर 15 जून 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनकी सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कि प्रशासनिक सेवा जनसेवा का सबसे प्रभावी माध्यम है और प्रशासनिक अधिकारी के रूप में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी के निर्णय हजारों लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, इसलिए प्रत्येक निर्णय में जनहित…
बलरामपुर 15 जून 2026। बलरामपुर जिले में 19 साल की लड़की के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार दोपहर अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल जा रही युवती को बाइक सवार युवकों ने सरेराह अगवा कर लिया। इसके बाद लड़की को जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान युवकों ने भाई को बंधक बनाकर उसके सामने ही युवती के साथ गैंगरेप किया। इस घटना के दौरान आरोपियों ने अपने एक साथी को भी फोन कर मौके पर बुला लिया। औैर फिर उसने भी युवती…
कोरबा 13 जून 2026। कोरबा जिले में कानून व्यवस्था पर शातिर बदमाश ग्रहण लगा रहे है। शहर के बीचों-बीच हुई सनसनीखेज वारदात में एएसआई के इकलौते बेटे की आज मौत हो गयी। इस वारदात के 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में एक बार फिर जिले में अपराधियों के बुलंद हौसले और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली और दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। गौरतलब है कि 6-7 जून की दरम्यानी रात बुधवारी बायपास मार्ग पर हुए विवाद के बाद बोलेरो सवार बदमाशों ने एएसआई…
कोरबा 13 जून 2026। किसी भी उद्योग की वास्तविक सफलता केवल उसके उत्पादन या आर्थिक उपलब्धियों से नहीं मापी जाती, बल्कि उस सकारात्मक बदलाव से आंकी जाती है जो वह अपने आसपास के समुदायों के जीवन में लाता है। जब उद्योग और समुदाय एक-दूसरे के विकास के साझेदार बनते हैं, तब प्रगति का एक ऐसा मॉडल तैयार होता है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि और अवसरों के नए द्वार खोलता है। बालको का मानना है कि क्षेत्र का विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ स्थानीय समुदाय तक पहुंचे और लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन दिखाई दे।…
Breaking News : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय आरोपी कोतवाल को गिरफ्तार कर लिया है। चालाकी से बच्चियों को अलग कर वारदात जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपनी सहेली के साथ गांव में खेल रही थी। इसी दौरान गांव के कोतवाल ने दोनों बच्चियों को अपने पास बुलाया। आरोपी ने पहले एक बच्ची को चॉकलेट लेने के बहाने दुकान भेज दिया। CG NEWS : छोटे से विवाद का खूनी अंत’ घर…
CG NEWS : रायपुर। राज्य सरकार ने व्यापारियों, दुकानदारों और विभिन्न प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत देते हुए छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) नियम, 2021 में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। श्रम विभाग द्वारा 3 जून 2026 को राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नियम 4, नियम 5 तथा प्रपत्र-2 को पूर्णतः प्रतिस्थापित कर नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। सरकार का उद्देश्य पंजीयन प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है। नए नियमों के तहत अब दुकान एवं प्रतिष्ठान संचालकों को पंजीयन के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पूरी प्रक्रिया…
मेष आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिलने के योग हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। वृषभ आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खान-पान संतुलित रखें। मिथुन आज आपकी रचनात्मकता और संवाद कौशल लोगों को प्रभावित करेंगे। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कर्क घर-परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धैर्य और समझदारी से काम लें। पुराने विवाद सुलझने के…
Sushasan Tihar’ रायपुर। राजधानी रायपुर के बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार शिविर उस समय विवादों में घिर गया, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौजूदगी थी। इसी दौरान किसी मुद्दे को लेकर भाजपा और कांग्रेस…
CG NEWS : राजनांदगांव। शहर के जमातपारा क्षेत्र में कथित देह व्यापार से जुड़े एक मामले का खुलासा होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक लॉज संचालक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, जमातपारा स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। बताया जा रहा है कि कार्यालय परिसर में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों…
