Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: कवर्धा में छात्रा की मौत पर कार्रवाई, आदिवासी विभाग ने अधीक्षिका को हटाया, परिजनों ने ने लगाये गंभीर आरोप

    02/08/2026

    Video: अरे…रे…रे ! मंत्रीजी की जुबान ऐसी फिसली कि जिलों में ही बन गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री !

    02/08/2026

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»सीजी: कोरबा में एएसआई के घायल बेटे की मौत, बोलेरो से कुचलकर फरार हुए बदमाश, 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सवालोें के घेरे में पुलिस की कार्य प्रणाली
    छत्तीसगढ़

    सीजी: कोरबा में एएसआई के घायल बेटे की मौत, बोलेरो से कुचलकर फरार हुए बदमाश, 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सवालोें के घेरे में पुलिस की कार्य प्रणाली

    DW HindiBy DW Hindi13/06/2026Updated:13/06/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 13 जून 2026। कोरबा जिले में कानून व्यवस्था पर शातिर बदमाश ग्रहण लगा रहे है। शहर के बीचों-बीच हुई सनसनीखेज वारदात में एएसआई के इकलौते बेटे की आज मौत हो गयी। इस वारदात के 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में एक बार फिर जिले में अपराधियों के बुलंद हौसले और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली और दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

    गौरतलब है कि 6-7 जून की दरम्यानी रात बुधवारी बायपास मार्ग पर हुए विवाद के बाद बोलेरो सवार बदमाशों ने एएसआई रामनारायण रात्रे के इकलौते बेटे चंद्रमणि को बोलेरो वाहन से कुचल दिया था। गंभीर रूप से घायल चंद्रमणि को रायपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद यह मामला अब हत्या में तब्दील हो चुका है।

    हैरानी की बात यह है कि घटना के तत्काल बाद चंद्रमणि के साथी अरविंद राठौर और साहिल निर्मलकर ने बोलेरो का पीछा किया था। इसी दौरान अरविंद का कथित अपहरण कर उसे बलगी मोड़ के पास ले जाकर बंधक बनाया गया, और बेरहमी से मारपीट कर दहशत फैलाने के लिए हथियार लहराते हुए हवाई फायरिंग भी की गई। पीड़ित ने नकदी, आईफोन, सोने की चेन और अंगूठी लूटे जाने का आरोप भी लगाया है।

    ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि….जब पीड़ित ने घटना के दूसरे दिन ही कुछ आरोपियों की पहचान पुलिस को बता दी थी, तब भी अब तक इस वारदात के मुख्य आरोपिायों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकी ? आखिर ऐसे कौन से कारण हैं कि पुलिस को सुराग मिलने के बावजूद कार्रवाई जमीन पर नजर नहीं आ रही ? सूत्रों की मानें तो इस पूरे घटनाक्रम के तार क्षेत्र में सक्रिय अवैध कारोबार और डीजल चोरी के नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंच रहे हैं।

    यदि यह तथ्य सही है, तो यह मामला केवल हीट एंड रन या मारपीट का नहीं, बल्कि संगठित आपराधिक गतिविधियों का भी हो सकता है। ऐसे में पुलिस की धीमी कार्रवाई कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रही है। कोरबा पुलिस लगातार ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा‘ अभियान के जरिए अपराध पर नियंत्रण के दावे करती रही है, लेकिन शहर के मुख्य मार्ग पर हुई इस बड़ी वारदात ने उन दावों की हकीकत उजागर कर दी है। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि पुलिस विभाग के ही एक एएसआई के बेटे को न्याय दिलाने में जब इतनी देरी हो रही है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था का क्या हाल होगा ?

    चंद्रमणि की मौत के बाद परिजनों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। ऐसे में सबकी नजरें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं कि वह आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक कर पाती है। सवाल ये भी कि क्या वास्तव में ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा‘ केवल एक नारा है या फिर अपराधियों पर कार्रवाई का कोई ठोस तंत्र भी मौजूद है। फिलहाल इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली, खुफिया तंत्र और अपराध नियंत्रण की व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: कवर्धा में छात्रा की मौत पर कार्रवाई, आदिवासी विभाग ने अधीक्षिका को हटाया, परिजनों ने ने लगाये गंभीर आरोप

    02/08/2026

    Video: अरे…रे…रे ! मंत्रीजी की जुबान ऐसी फिसली कि जिलों में ही बन गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री !

    02/08/2026

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: कवर्धा में छात्रा की मौत पर कार्रवाई, आदिवासी विभाग ने अधीक्षिका को हटाया, परिजनों ने ने लगाये गंभीर आरोप

    DW Hindi02/08/2026

    कवर्धा 2 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास में 7वीं कक्षा…

    Video: अरे…रे…रे ! मंत्रीजी की जुबान ऐसी फिसली कि जिलों में ही बन गए राज्यपाल और मुख्यमंत्री !

    02/08/2026

    CG: IPS रतनलाल डांगी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, SI की पत्नी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, IAS अधिकारी से जांच कराने की अपील

    02/08/2026

    CG: आरक्षण पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, ‘जनमन’ के संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी हटाए गए, देखिये सरकार ने आदेश में क्या कहा….

    02/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.