Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

BREAKING NEWS : महाराष्ट्र।’ श्रद्धालुओं से भरी एक नाव नदी में पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के समय नाव में करीब 35 श्रद्धालु सवार थे, जो धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव नदी के बीच पहुंची ही थी कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। नाव पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग नदी में गिर गए और अपनी जान बचाने के लिए तैरकर किनारे…

Read More

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मृत घोषित किए गए व्यक्ति के हाथ-पैर हिलने की घटना ने परिजनों और अस्पताल प्रशासन को सकते में डाल दिया। मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित अस्पताल के डॉक्टरों की भूमिका की पड़ताल शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, एक मरीज को गंभीर हालत में उपचार के लिए मित्तल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी…

Read More

Ram Mandir’ अयोध्या। राम नगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से जुड़ी कथित धनराशि गबन के मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित कर लिया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा रिपोर्ट मांगे के बीच राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अचानक अयोध्या पहुंचे और ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। जानकारी के अनुसार, नृपेंद्र मिश्र ने रामजन्मभूमि परिसर स्थित सभागार में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में दानपात्र की राशि के प्रबंधन,…

Read More

CG NEWS : सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुए विवाद में पड़ोसियों ने एक दंपत्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना जिले के ग्राम सेंदुरस की है, जहां 2 जून की रात आरोपियों ने घर में घुसकर सो रहे पति-पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक दंपत्ति अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी देर रात स्केल पट्टी की मदद से दरवाजा खोलकर…

Read More

CG NEWS : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक अनोखा और भावुक मामला सामने आया है। जिले के 48 गांवों के ग्रामीणों ने बिजली की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से लिखे लगभग 500 पत्र भेजे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से बिजली सुविधा से वंचित होने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और प्रशासनिक स्तर पर भी उन्हें निराशा हाथ लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और शासन के समक्ष अपनी मांग रखी, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। हाल…

Read More

Narendra Modi’ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रचते हुए लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 10 जून को उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए, जिसके साथ उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वर्ष 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल कर उन्होंने तीसरी बार केंद्र की सत्ता संभाली।…

Read More

IFS Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के तहत प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं मूल्यांकन) कोलेन्द्र कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ…

Read More

CG NEWS :  दुर्ग। दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करने, अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू, दीपक वर्मा और जय साहू शामिल हैं। पुलिस के…

Read More

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कथावाचक और ज्योतिषाचार्य के रूप में पहचान रखने वाले Narendra Nayan Shastri  को एक महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बागबाहरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म से संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत और प्रारंभिक जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद बुधवार सुबह पुलिस नरेंद्र नयन शास्त्री को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनका विधिवत मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी…

Read More

CG BREAKING : रायपुर। राज्य शासन ने गृह विभाग में सचिव IAS रमेश कुमार शर्मा को आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद पर नियुक्त किया है. यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय की ओर से सचिव रजत कुमार ने जारी किया है. Ather Energy ने पूरा किया Voice of Ather का रोलआउट, अब बोलकर कंट्रोल होंगे ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

Read More