Author: DW Hindi

DW Hindi

DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। राज्य शासन द्वारा संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करना और आर्थिक बाधाओं के कारण शिक्षा से…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं और शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय (SAGES) में शिक्षकों और कर्मचारियों के चयन की प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा मंत्री ने अहम जानकारी साझा की है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। लंबे समय…

Read More

CG NEWS : जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर केंद्रीय जेल में महज 10 दिनों के भीतर तीसरी बंदी की मौत का मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रही मौतों से जेल परिसर में हड़कंप का माहौल है, वहीं बंदियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और निगरानी व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जेल में एक और बंदी की मौत होने की सूचना सामने आई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।…

Read More

CG Accident : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बागबहार थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा होते ही बस में सवार…

Read More

CG NEWS : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। उमर्दा गांव में हुए दुर्घटना में एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने मौके पर पहुंची 112 पुलिस वाहन और निजी एंबुलेंस में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान हाथापाई की घटना में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और एंबुलेंस चालक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, उमर्दा गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। युवक की…

Read More

BREAKING NEWS : जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। खोह नागोरियान क्षेत्र स्थित पटाखों के गोदाम में भीषण आग लगने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में रखे पटाखों में लगातार धमाके होने लगे, जिससे आसपास के लोग भयभीत होकर…

Read More

CG Cabinet Meeting :  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास को नई दिशा देने वाले कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में ऊर्जा, कृषि, परिवहन और खनन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पावर कंपनी के IPO को मंजूरी कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को आईपीओ के जरिए स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध करने को सैद्धांतिक सहमति दी है। इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही आम निवेशकों को निवेश का अवसर मिलेगा। कृषकों के लिए…

Read More

CG NEWS : नारायणपुर। जिले के भरंडा थाना क्षेत्र में सोमवार रात धर्मांतरण के आरोपों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में महिला सहित 2-3 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ‘प्रेस’ लिखी गाड़ी में सवार पास्टर समेत कुछ लोग गांव पहुंचे थे। आरोप है कि वे आदिवासी समुदाय के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। मिडिल…

Read More

Khan Sir’ पटना। चर्चित फायरिंग मामले में शिक्षक और यूट्यूबर खान सर को मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। साथ ही मामले की विस्तृत जानकारी के लिए पुलिस से केस डायरी तलब की है। सुनवाई के दौरान खान सर की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि घटना के दौरान गोली खान सर ने नहीं चलाई थी और उन्हें गलत तरीके से मामले में फंसाया जा रहा है। बचाव पक्ष ने कहा कि उपलब्ध तथ्यों…

Read More

 मानसून + पश्चिमी विक्षोभ का महा-अलर्ट— भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 25 राज्यों के लिए अगले सात दिनों का हाई अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए 8 जून को अरब सागर के नए हिस्सों, पूरे कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई इलाकों में प्रवेश कर चुका है। इसी बीच, उत्तर भारत में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण 11 और 12 जून को दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भारी तबाही की आशंका है। इन राज्यों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और…

Read More