Close Menu
DW Hindi

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर भड़के DY CM साव, कहा….घटिया निर्माण और लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त, 8 को कारण बताओ नोटिस

    15/06/2026

    CG: छत्तीसगढ़ कैडर के तीन IAS अफसरों ने की CM साय से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा….संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का करें निर्वहन

    15/06/2026

    CG: बलरामपुर में भाई के सामने बहन से हैवानियत, बाइक सवार युवकों ने लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

    15/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    DW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हैडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    DW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: छत्तीसगढ़ कैडर के तीन IAS अफसरों ने की CM साय से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा….संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का करें निर्वहन
    छत्तीसगढ़

    CG: छत्तीसगढ़ कैडर के तीन IAS अफसरों ने की CM साय से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा….संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का करें निर्वहन

    DW HindiBy DW Hindi15/06/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 15 जून 2026:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।  मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनकी सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  कि प्रशासनिक सेवा जनसेवा का सबसे प्रभावी माध्यम है और प्रशासनिक अधिकारी के रूप में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी के निर्णय हजारों लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, इसलिए प्रत्येक निर्णय में जनहित सर्वोपरि होना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शिक्षा और प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान का वास्तविक महत्व तभी है, जब उसका उपयोग समाज और आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ संभावनाओं से परिपूर्ण प्रदेश है। यहां के लोग सरल, सहज, मेहनती और आत्मीय स्वभाव के हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश की सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों, तेजी से विकसित हो रही कनेक्टिविटी, पर्यटन की संभावनाओं, नक्सल उन्मूलन की सफलता तथा राज्य के विकास की यात्रा से अवगत कराया।

    उन्होंने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता, जनजातीय परंपराओं और विकास के नए अवसरों पर भी अपने अनुभव साझा किए।
    मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को कहा कि ईमानदारी, निष्ठा और जनहित की भावना से लिया गया प्रत्येक निर्णय प्रदेश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बस्तर संभाग के सुकमा और बीजापुर जिलों सहित सरगुजा संभाग के जशपुर, सरगुजा और कोरिया जिलों का भ्रमण करने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनजीवन, संस्कृति, विकास गतिविधियों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अध्ययन किया तथा मां दंतेश्वरी के दर्शन भी किए।अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विविधताओं, सांस्कृतिक समृद्धि और आत्मीयता से भरपूर प्रदेश है।

    यहां के लोगों के स्नेह, जनजातीय परंपराओं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की संभावनाओं ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा के माध्यम से जनहित में कार्य करना उनके लिए गौरव और जिम्मेदारी दोनों है। मुलाकात के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशासनिक सेवा की तैयारी से जुड़े अनुभव, चुनौतियां और प्रेरणादायक प्रसंग भी साझा किए। मुख्यमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्हें निरंतर सीखते रहने, जमीनी स्तर से जुड़े रहने तथा मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर कार्य करने की प्रेरणा दी।

    उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी श्री गोकुल आर. के., श्री वी. यशवंत नायक एवं श्री ईशांत जायसवाल वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। तीनों अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित हुआ है। जिला प्रशिक्षण पर रवाना होने से पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक एवं अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, संचालक श्री टी.सी. महावर तथा संयुक्त संचालक श्री प्रणव सिंह उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर भड़के DY CM साव, कहा….घटिया निर्माण और लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त, 8 को कारण बताओ नोटिस

    15/06/2026

    CG: बलरामपुर में भाई के सामने बहन से हैवानियत, बाइक सवार युवकों ने लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

    15/06/2026

    सीजी: कोरबा में एएसआई के घायल बेटे की मौत, बोलेरो से कुचलकर फरार हुए बदमाश, 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सवालोें के घेरे में पुलिस की कार्य प्रणाली

    13/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर भड़के DY CM साव, कहा….घटिया निर्माण और लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त, 8 को कारण बताओ नोटिस

    DW Hindi15/06/2026

    रायपुर. 15 जून 2026: प्रदेश में सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने…

    CG: छत्तीसगढ़ कैडर के तीन IAS अफसरों ने की CM साय से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने कहा….संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का करें निर्वहन

    15/06/2026

    CG: बलरामपुर में भाई के सामने बहन से हैवानियत, बाइक सवार युवकों ने लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

    15/06/2026

    सीजी: कोरबा में एएसआई के घायल बेटे की मौत, बोलेरो से कुचलकर फरार हुए बदमाश, 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सवालोें के घेरे में पुलिस की कार्य प्रणाली

    13/06/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
         
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.