Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: सक्ती में 9वीं के छात्र से मारपीट, बाल पकड़कर जमीन पर पटकने का आरोप, सिर-पैर में चोट, प्रिंसिपल के खिलाफ FIR

    08/10/2026

    CG Politics: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, BJP नेता की शिकायत पर कांग्रेस नेता ब्रम्हा सोनकर पर FIR

    08/10/2026

    CG : IPS संतोष सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

    08/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG Politics: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, BJP नेता की शिकायत पर कांग्रेस नेता ब्रम्हा सोनकर पर FIR
    छत्तीसगढ़

    CG Politics: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, BJP नेता की शिकायत पर कांग्रेस नेता ब्रम्हा सोनकर पर FIR

    DW HindiBy DW Hindi08/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 8 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद गहरा गया है। भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह चौहान की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने कांग्रेस नेता ब्रम्हा सोनकर के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर आपत्तिजनक और छवि खराब करने वाली सामग्री प्रसारित की गई।

    भाठागांव मंडल भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चौहान के मुताबिक सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और पोस्ट में उन्हें ‘BJP का सबसे बड़ा गुंडा’ बताया गया। साथ ही जमीन कब्जाने सहित कई आरोप लगाए गए। भाजपा नेता ने इन आरोपों को झूठा और उनकी सामाजिक व राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है। चौहान का आरोप है कि 6 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे ब्रम्हा सोनकर ने अपने समर्थकों के साथ उन्हें बुलाया था। इस दौरान विवाद हुआ और समर्थकों ने ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड किया।

    आरोप है कि बाद में इसी वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कर दिया गया। उन्होंने जब अगले दिन 7 अक्टूबर को ब्रम्हा सोनकर से सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सवाल किया। इस दौरान कथित तौर पर उन्हें भाजपा का सदस्य बताते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। चौहान ने पुलिस से शिकायत में कहा कि इस तरह के पोस्ट और टिप्पणियों से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री के प्रसार से क्षेत्र में विवाद और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

    वहीं, कांग्रेस नेता ब्रम्हा सोनकर ने FIR पर अपना पक्ष रखते हुए लक्ष्मण चौहान पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अवधपुरी कॉलोनी में महिला समिति की ओर से हर साल माता की स्थापना की जाती है। सोनकर के मुताबिक, जिस स्थान पर माता की स्थापना होती है, वहां लक्ष्मण चौहान हर साल विवाद करते हैं और कब्जा करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चौहान के पास कुछ कूटरचित दस्तावेज हैं, जिन्हें वह दिखा नहीं रहे हैं। ब्रम्हा सोनकर ने यह भी कहा कि उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर थाने में अपनी शिकायत भी दी है।

    फिलहाल पुरानी बस्ती पुलिस ने भाजपा नेता की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो, पोस्ट और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: सक्ती में 9वीं के छात्र से मारपीट, बाल पकड़कर जमीन पर पटकने का आरोप, सिर-पैर में चोट, प्रिंसिपल के खिलाफ FIR

    08/10/2026

    CG : IPS संतोष सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

    08/10/2026

    CG: वेल्डिंग की चिंगारी से केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर जले; धमाकों से दहशत

    08/10/2026
    Don't Miss

    CG: सक्ती में 9वीं के छात्र से मारपीट, बाल पकड़कर जमीन पर पटकने का आरोप, सिर-पैर में चोट, प्रिंसिपल के खिलाफ FIR

    DW Hindi08/10/2026

    सक्ती 8 अक्टूबर 2026। जिले के चंद्रपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 9वीं के छात्र…

    CG Politics: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, BJP नेता की शिकायत पर कांग्रेस नेता ब्रम्हा सोनकर पर FIR

    08/10/2026

    CG : IPS संतोष सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान

    08/10/2026

    CG: वेल्डिंग की चिंगारी से केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर जले; धमाकों से दहशत

    08/10/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.