रायपुर 14 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है, लेकिन खरीदी से ठीक पहले किसानों के सामने रकबे और फसल सत्यापन का संकट खड़ा होने का मुद्दा राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। कांग्रेस नेता और पूर्व पूर्व डिप्टी टीएस सिंहदेव ने पटवारियों की हड़ताल के चलते गिरदावरी और फसल सत्यापन का काम अधूरा रहने पर चिंता जताई है। उन्होंने दावा किया कि उनकी खुद की 20 एकड़ जमीन पर धान की खेती है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में धान का रकबा शून्य दर्ज हो रहा है। सिंहदेव ने सवाल उठाया कि जब उनकी खेती का रकबा ही रिकॉर्ड में शून्य दिख रहा है, तो आम किसानों की स्थिति क्या होगी? उन्होंने कहा कि रकबे में गड़बड़ी और कर्ज के बोझ से परेशान किसान गंभीर मानसिक दबाव में हैं। कुछ किसान तो आत्महत्या तक के बारे में सोचने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में सरकार को बताना चाहिए कि अपनी समस्या लेकर किसान आखिर कहां जाएं ?
गौरतलब है कि कल 15 नवंबर से प्रदेशभर में धान खरीदी का कार्य शुरू हो रहा है। धान खरीदी को लेकर एक तरफ जहां सरकार सारी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ पटवारियों की हड़ताल के कारण आज भी किसान गिरदावरी और फसल सत्यापन नहीं होने से परेशान है। किसानों के सामने व्याप्त इस समस्या को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने में जुट गयी है। इस गंभीर समस्या पर पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने गहरी चिंता जताते हुए सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़े किये है। मीडिया से चर्चा के दौरान टीएस सिंहदेव ने बताया कि उनकी खुद की 20 एकड़ जमीन पर धान की खेती है, लेकिन रिकॉर्ड में धान का रकबा शून्य दिख रहा है। उन्होंने इसे किसानों के सामने आ रही समस्या का उदाहरण बताते हुए कहा कि पटवारियों की हड़ताल के कारण गिरदावरी और फसल सत्यापन का काम अधूरा है।
सिंहदेव ने दावा किया कि रिकॉर्ड में रकबा दर्ज नहीं होने से किसानों के सामने अपनी उपज बेचने को लेकर अनिश्चितता पैदा हो रही है। धान खरीदी शुरू होने में अब बेहद कम समय बचा है, ऐसे में रिकॉर्ड की गड़बड़ियां किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन सकती हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किसानों की आर्थिक और मानसिक स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रकबे की गड़बड़ी और कर्ज के बोझ से परेशान किसान आत्महत्या तक की सोच रहे हैं। सिंहदेव ने सरकार से सवाल किया कि आखिर किसान अपनी समस्या लेकर कहां जाएं?उन्होंने कहा कि धान खरीदी से पहले किसानों के रिकॉर्ड दुरुस्त करना और हर किसान को अपनी उपज बेचने का अधिकार सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
आपको बता दे धान खरीदी शुरू होने से ठीक पहले रकबे और गिरदावरी का मुद्दा सरकार के लिए चुनौती बनता नजर आ रहा है। एक ओर खरीदी की तैयारियां चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर पटवारियों की हड़ताल के कारण फसल सत्यापन अधूरा रहने का आरोप किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। सिंहदेव ने इस मुद्दे को उठाकर सरकार से जवाब मांगा है। अब सवाल यह है कि खरीदी शुरू होने से पहले रकबे की गड़बड़ियां दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे और जिन किसानों के रिकॉर्ड में फसल का रकबा शून्य दर्ज है, उनकी उपज की बिक्री कैसे सुनिश्चित होगी?



