Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»खेल»CWG 2026: कॉमनवेल्थ में भारत का ‘सुपर मंडे, गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज की बारिश, संघर्ष की मिसाल बनीं शर्मिला धनखड़
    खेल

    CWG 2026: कॉमनवेल्थ में भारत का ‘सुपर मंडे, गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज की बारिश, संघर्ष की मिसाल बनीं शर्मिला धनखड़

    DW HindiBy DW Hindi28/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में लगभग एक साथ गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज जीतकर खिलाड़ियों ने न सिर्फ भारत की झोली पदकों से भर दी, बल्कि कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी अपने नाम कीं। सोमवार को भारत ने कुल छह पदक जीते, जिसके बाद देश के खाते में अब 2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 10 पदक हो गए हैं। भारत फिलहाल पदक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गया है।सबसे बड़ी सफलता पैरा एथलेटिक्स की महिलाओं की F57 शॉट पुट स्पर्धा में मिली, जहां हरियाणा की 40 वर्षीय शर्मिला धनखड़ ने 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। इसी स्पर्धा में भारत की शिल्पा के. शायला ने कांस्य पदक हासिल कर भारत की सफलता को और मजबूत किया।

    गार्ड से लेकर खेतों तक किया काम… अब देश को दिलाया गोल्ड

    शर्मिला धनखड़ की कहानी सिर्फ एक स्वर्ण पदक की नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस और जज्बे की मिसाल है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के चित्रौली गांव की रहने वाली शर्मिला महज दो साल की उम्र में पोलियो की शिकार हो गई थीं, जिससे उनका एक पैर प्रभावित हो गया। पिता छोटे किसान थे और मां दृष्टिबाधित। आर्थिक हालात इतने कमजोर थे कि बेहतर इलाज भी संभव नहीं हो पाया। जीवन की चुनौतियां यहीं खत्म नहीं हुईं। कम उम्र में शादी हुई, लेकिन वैवाहिक जीवन में घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा। पति की प्रताड़ना के बाद उन्हें घर छोड़ना पड़ा और आखिरकार तलाक हो गया।

    परिवार चलाने के लिए उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड, क्लीनर, आया और खेतों में मजदूरी तक की, लेकिन हालात के आगे हार नहीं मानी।34 वर्ष की उम्र में उन्होंने पैरा एथलेटिक्स में कदम रखा। कोच टेकचंद और देवेंद्र के मार्गदर्शन में सीटेड शॉट पुट की ट्रेनिंग शुरू की। आर्थिक तंगी इतनी थी कि 2023 में ट्रेनिंग जारी रखने के लिए उन्हें अपना घर तक बेचना पड़ा। पूरा परिवार किराए के मकान में रहने लगा, लेकिन शर्मिला ने अपने सपनों से समझौता नहीं किया। आज उसी संघर्ष ने उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक तक पहुंचा दिया।

    भारत के लिए रहा शानदार दिन

    भारत के लिए सोमवार कई और खुशियां लेकर आया। हाई जंप में सर्वेश कुशारे ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह कॉमनवेल्थ गेम्स की हाई जंप स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। वेटलिफ्टिंग के 79 किलोग्राम वर्ग में अजय बाबू ने रजत पदक जीता, जबकि 58 किलोग्राम वर्ग में बिंदियारानी देवी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 53 किलोग्राम वर्ग में छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। इन सफलताओं के साथ भारत का अभियान लगातार मजबूत होता नजर आ रहा है। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से पदक तालिका में भारत की स्थिति सुधरी है और आने वाले मुकाबलों में पदकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद भी मजबूत हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.