Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG Viral Reel: पुलिस की कार्रवाई भी बेअसर ? राजधानी की सड़कों पर फिर जानलेवा स्टंट, सोशल मीडिया के लिए मौत से खेलते दिखे युवा
    छत्तीसगढ़

    CG Viral Reel: पुलिस की कार्रवाई भी बेअसर ? राजधानी की सड़कों पर फिर जानलेवा स्टंट, सोशल मीडिया के लिए मौत से खेलते दिखे युवा

    DW HindiBy DW Hindi04/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 4 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में पुलिस की लगातार कार्रवाई और जागरूकता अभियानों के बावजूद सड़कों पर स्टंटबाजी के मामलों में कमी आती नहीं दिख रही है। राजधानी से लगे नवा रायपुर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया की ‘रील संस्कृति’ पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक चलती कार पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। कोई कार के बोनट पर लेटकर रील बना रहा है, तो कोई तेज रफ्तार वाहन में चढ़ने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। वहीं कुछ युवक कार के सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो शूट करते नजर आते हैं।

    गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इससे पहले भी कई बार कार और बाइक से रेस लगाने, व्हीली करने और सार्वजनिक सड़कों पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवाओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। बावजूद इसके युवाओं में स्टंटबाजी और जान जोखिम में डालकर रील्स बनाने का जूनून उतरने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रायपुर के नवा रायपुर का है, जहां कुछ युवक कार की बोनट पर लेटकर, सनरूफ के उपर बैठने के साथ ही दरवाजा खोलकर खतरनाक ढंग से कार चलाते दिख रहे है। वीडियों वायरल होने के बाद एक बार फिर पुलिस इन युवकों की तलाश में जुट गयी है।

    आपको बता दे इससे पहले भी ऐसे मामलों पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चालान काटे गए, वाहन जब्त किए गए और आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए गए।  इसके बावजूद सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में युवा लगातार नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने की होड़ अब कई युवाओं को जोखिम भरे कदम उठाने के लिए प्रेरित कर रही है। लेकिन सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि एक छोटी सी चूक जानलेवा हादसे में भी बदल सकती है।

    ऐसे में सवाल यही है कि जब लगातार कार्रवाई के बावजूद स्टंटबाजी नहीं रुक रही, तो क्या अब केवल चालान और केस दर्ज करना काफी है, या फिर सड़क सुरक्षा को लेकर और सख्त एवं प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है ? हालांकि माना जा रहा है कि वायरल फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर उसमें सवार युवकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Don't Miss

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    DW Hindi17/09/2026

    रायपुर 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने…

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026

    CG Politics: हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका…..कोर्ट ने अर्जी की खारिज, सांसद विजय बघेल की चुनाव याचिका पर अब खुलेगा अगला पन्ना

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.