Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: स्कूल में शिक्षक की शर्मनाक करतूत! 6 साल की मासूम के सामने अश्लील हरकत का आरोप, गिरफ्तार कर जेल भेजा

    16/11/2026

    CG ब्रेकिंग: SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित; शराब आरोपियों को छोड़ने के बदले 1.5 लाख लेने का आरोप, जांच के बाद SP ने लिया एक्शन मचा हड़कंप

    16/11/2026

    CG POLITICS: धान खरीदी के सरकारी दावों के बीच किसानों की परेशानी, दुर्ग में 2 हजार किसानों के 8365 खसरे पोर्टल से गायब होने का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

    16/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: स्कूल में शिक्षक की शर्मनाक करतूत! 6 साल की मासूम के सामने अश्लील हरकत का आरोप, गिरफ्तार कर जेल भेजा
    छत्तीसगढ़

    CG: स्कूल में शिक्षक की शर्मनाक करतूत! 6 साल की मासूम के सामने अश्लील हरकत का आरोप, गिरफ्तार कर जेल भेजा

    DW HindiBy DW Hindi16/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायगढ़, 16 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक पर 6 साल की मासूम छात्रा के सामने अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। आरोप है कि शिक्षक बच्ची और कक्षा के एक अन्य छात्र को दूसरे कमरे में ले गया और वहां अपना निजी अंग दिखाने लगा। घटना के बाद बच्ची स्कूल जाने से डरने लगी। उसने अपनी नानी को आपबीती बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    पुलिस के मुताबिक, बच्ची की उम्र 6 साल 4 महीने है और वह घरघोड़ा थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल में पढ़ती है। 12 नवंबर को दोपहर के समय स्कूल में पदस्थ शिक्षक अजय कुमार (52), निवासी ग्राम ठूसेकेला, कथित तौर पर बच्ची और कक्षा के एक अन्य छात्र को दूसरे कमरे में ले गया। बच्ची ने अपनी नानी को बताया कि शिक्षक कुर्सी पर बैठकर उसके सामने अश्लील हरकत करने लगा। यह देखकर वह कमरे से बाहर निकल गई। घटना के बाद बच्ची के मन में डर बैठ गया और उसने स्कूल जाने से मना कर दिया।

    शुक्रवार को जब नानी ने बच्ची से स्कूल नहीं जाने की वजह पूछी, तब उसने पूरी बात बताई। इसके बाद नानी ने गांव के प्रमुख लोगों को जानकारी दी और डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला को घरघोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए भेजा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 एवं 12 के तहत अपराध दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया।

    पूछताछ और विवेचना के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। जिस शिक्षक पर बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी होती है, उसी पर एक मासूम के सामने अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों की जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी जेल में है और मामले की कानूनी जांच जारी है।

    6 साल की छात्रा से जुड़ा मामला Chhattisgarh POCSO Case Government School Teacher Arrested Raigarh Crime News आरोपी शिक्षक जेल भेजा गया घरघोड़ा थाना छत्तीसगढ़ पॉक्सो केस बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ शिक्षक गिरफ्तार रायगढ़ स्कूल में अश्लील हरकत शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट सरकारी स्कूल शिक्षक पर आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG ब्रेकिंग: SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित; शराब आरोपियों को छोड़ने के बदले 1.5 लाख लेने का आरोप, जांच के बाद SP ने लिया एक्शन मचा हड़कंप

    16/11/2026

    CG POLITICS: धान खरीदी के सरकारी दावों के बीच किसानों की परेशानी, दुर्ग में 2 हजार किसानों के 8365 खसरे पोर्टल से गायब होने का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

    16/11/2026

    CG: अटल रॉक गार्डन में युवती से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड के साथ गई थी घूमने; मारपीट कर पैसे भी लूटे

    16/11/2026
    Don't Miss

    CG: स्कूल में शिक्षक की शर्मनाक करतूत! 6 साल की मासूम के सामने अश्लील हरकत का आरोप, गिरफ्तार कर जेल भेजा

    DW Hindi16/11/2026

    रायगढ़, 16 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने…

    CG ब्रेकिंग: SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित; शराब आरोपियों को छोड़ने के बदले 1.5 लाख लेने का आरोप, जांच के बाद SP ने लिया एक्शन मचा हड़कंप

    16/11/2026

    CG POLITICS: धान खरीदी के सरकारी दावों के बीच किसानों की परेशानी, दुर्ग में 2 हजार किसानों के 8365 खसरे पोर्टल से गायब होने का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

    16/11/2026

    CG: अटल रॉक गार्डन में युवती से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड के साथ गई थी घूमने; मारपीट कर पैसे भी लूटे

    16/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.