Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: कोरबा में बारिश का कहर, मिट्टी के सैलाब में फंसी कार और यात्री बस, खिड़की से निकलकर परिवार ने बचाई जान
    छत्तीसगढ़

    CG: कोरबा में बारिश का कहर, मिट्टी के सैलाब में फंसी कार और यात्री बस, खिड़की से निकलकर परिवार ने बचाई जान

    DW HindiBy DW Hindi29/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, 29 अगस्त 2026। कोरबा में शनिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। भारी बारिश के कारण नगर निगम के कई वार्डों में जलभराव की स्थिति बन गई। इसी दौरान सर्वमंगला-कनबेरी मुख्य मार्ग पर ओवरबर्डन की मिट्टी अचानक सड़क पर बहकर आ गई। मिट्टी के मलबे की चपेट में एक कार और यात्री बस फंस गई। हादसे के दौरान कार में सवार परिवार ने किसी तरह खिड़की से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

    गौरतलब है कोरबा जिले में सुबह 11 बजें से ही लगातार बारिश हो रही है, जो कि दोपहर के डेढ़ बजे तक होती रही। भारी बारिश के कारण शहर के साथ ही उपनगरीय और वनांचल क्षेत्रों में नदी नाले उफान पर रहे। वहीं सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग पर तेज बारिश के बीच अचानक बड़ी मात्रा में मिट्टी का मलबा सड़क पर आ गया। देखते ही देखते मलबे ने सड़क के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार मलबे में फंस गई। मलबा इतना ज्यादा था कि कार का आधे से अधिक हिस्सा मिट्टी के नीचे दब गया।

    कार में सवार परिवार के लोगों के सामने अचानक जान बचाने की चुनौती खड़ी हो गई। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह कार की खिड़की से बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया। इसी मलबे में एक यात्री बस भी फंस गई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। सड़क पर भारी मात्रा में मिट्टी जमा होने के कारण बस करीब तीन घंटे तक आगे नहीं बढ़ सकी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभालते हुए बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाए।

    करीब चार घंटे बंद रहा कोरबा-बिलासपुर मार्ग

    सड़क पर मिट्टी और मलबा जमा होने के कारण कोरबा से बिलासपुर की ओर जाने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग करीब चार घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क को खोलने के लिए एसईसीएल की मदद ली गई। लोडर और जेसीबी मशीनों की सहायता से सड़क पर जमा मिट्टी और मलबे को हटाया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया जा सका।

    स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में पिछले करीब दो वर्षों से भारी बारिश के दौरान इसी तरह के हालात बन रहे हैं। बारिश होने पर ओवरबर्डन की मिट्टी बहकर सड़क पर आ जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने इस समस्या का स्थायी समाधान किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो भविष्य में यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

    बारिश ने बढ़ाई परेशानी

    कोरबा में शनिवार सुबह हुई तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इसके अलावा मिट्टी का मलबा सड़क पर आने से सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग पर यातायात भी बाधित हुआ। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कार में सवार परिवार और बस में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित रहे। प्रशासन और एसईसीएल की टीम की मदद से मलबा हटाकर सड़क को फिर से चालू कर दिया गया। स्थानीय लोगों की मांग है कि बारिश के दौरान बार-बार सामने आने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों की जान खतरे में न पड़े।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Don't Miss

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    DW Hindi17/09/2026

    रायपुर 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने…

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026

    CG Politics: हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका…..कोर्ट ने अर्जी की खारिज, सांसद विजय बघेल की चुनाव याचिका पर अब खुलेगा अगला पन्ना

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.