Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»हेडलाइन»CG: कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद सुरक्षा पर सवाल, बिना सुरक्षा उपकरण मजदूरों से कराई गई सफाई, एक मजदूर की बिगड़ी हालत
    हेडलाइन

    CG: कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद सुरक्षा पर सवाल, बिना सुरक्षा उपकरण मजदूरों से कराई गई सफाई, एक मजदूर की बिगड़ी हालत

    DW HindiBy DW Hindi29/07/2026Updated:29/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 29 जुलाई 2026। कोरबा जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट के बाद अब औद्योगिक सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हादसे के अगले ही दिन फैक्ट्री में सफाई के लिए बुलाए गए मजदूरों को कथित तौर पर पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए। सफाई के दौरान एक मजदूर की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है, जबकि कुछ अन्य मजदूरों के भी प्रभावित होने की चर्चा है।

    जानकारी के मुताबिक शनिवार को फैक्ट्री में पिच अनलोडिंग के दौरान टंकी में लिकेज होने के कारण कोल टार पीच में आग लग गयी और जोरदार ब्लास्ट हो गया था। हाई टेम्परेचर के कारण उबलता हुआ कच्चा मटेरियल बाहर निकल आया और कुछ ही देर में फैक्ट्री परिसर में आग फैल गई। आग और धुएं का असर इतना ज्यादा था कि धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। हादसे के वक्त फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।

    आग बुझाने के लिए नगर सेना, बालको, सीएसईबी और अन्य औद्योगिक इकाइयों की दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान फैक्ट्री में बोरियों में रखा कच्चा माल और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। हादसे के अगले दिन रविवार को नियमित मजदूर फैक्ट्री नहीं पहुंचे। इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने रेलवे फाटक क्षेत्र से करीब 10 से 11 मजदूरों को बुलाकर सफाई का काम शुरू कराया।

    आरोप है कि उस समय फैक्ट्री के भीतर मौजूद राख और जले हुए अवशेष पूरी तरह ठंडे नहीं हुए थे। इसके बावजूद मजदूरों को मास्क, दस्ताने या अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए बिना सफाई कार्य में लगाया गया। सफाई के दौरान कथरीमाल निवासी मजदूर शिवशंकर साहू की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक, काम के दौरान उसे गले में खराश महसूस हुई। घर पहुंचने के बाद उसकी हालत और खराब हो गई और गले में तेज दर्द शुरू हो गया।

    रात करीब साढ़े 8 बजे उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद देर रात उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजनों का आरोप है कि मरीज की गंभीर स्थिति की जानकारी देने के बावजूद उसे अस्पताल से घर भेज दिया गया। वहीं, सूत्रों के अनुसार सफाई कार्य में शामिल कुछ अन्य मजदूर भी अस्वस्थ हुए हैं और उनका निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं—क्या ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री परिसर को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए बिना सफाई शुरू कराई गई ? क्या मजदूरों को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे ? और हादसे के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की जांच की गई या नहीं ? फिलहाल, बॉयलर ब्लास्ट के कारणों और सफाई के दौरान मजदूरों की तबीयत बिगड़ने के मामले में फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.