Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Health Tips: सर्दियों में रोज बादाम खाने के क्या हैं फायदे? जानिए, दिनभर में कितने बादाम खाना है सही

    15/11/2026

    छठ महापर्व: आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती, जानिए संध्या अर्घ्य की मान्यता और पूजा की विधि

    15/11/2026

    CG: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की फिर बढ़ी मुश्किलें, 26.43 करोड़ की प्रॉपर्टी ED ने किए सीज, विट्ठल ग्रीन्स प्रोजेक्ट के 30 प्लॉट और फ्लैट पर कार्रवाई

    15/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG POLITICS: धान खरीदी से पहले छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान, भूपेश बघेल का तंज- चुनाव हुए तो एक इनोवा में आ जाएंगे BJP के विधायक, देखिये Video
    छत्तीसगढ़

    CG POLITICS: धान खरीदी से पहले छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान, भूपेश बघेल का तंज- चुनाव हुए तो एक इनोवा में आ जाएंगे BJP के विधायक, देखिये Video

    DW HindiBy DW Hindi14/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 14 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से ठीक पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान के समर्थन मूल्य और किसानों को मिलने वाली आदान सहायता को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। इसी दौरान उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अगर आज प्रदेश में चुनाव हो जाएं तो भाजपा के विधायक एक इनोवा गाड़ी में आ जाएंगे। बघेल के इस बयान पर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया। वहीं, धान की फसल को लेकर भाजपा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री को निशाने पर लिया है।

    मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अंतर की राशि देने की बात कह रही है। इसमें से 2441 रुपये समर्थन मूल्य घटाने पर 659 रुपये प्रति क्विंटल आदान सहायता मिलती है। बघेल का दावा है कि पिछले तीन वर्षों में धान के समर्थन मूल्य में 285 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। ऐसे में किसानों को मिलने वाली राशि का हिसाब अलग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को 659 रुपये के बजाय 917 रुपये प्रति क्विंटल मिलना चाहिए। धान खरीदी के मुद्दे के साथ भूपेश बघेल ने भाजपा की राजनीतिक स्थिति पर भी निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा के विधायक एक इनोवा में आ जाएंगे। बघेल के इस बयान पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक्स पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “संगठन मजबूत करने पर ध्यान कम और सपने देखने पर ज्यादा है। कभी इस राज्य में इतने विधायक आ जाएंगे, कभी उस राज्य में इतने विधायक आ जाएंगे!” विजय शर्मा ने आगे उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए लिखा कि 403 सीटों वाले राज्य में कांग्रेस के सिर्फ दो विधायक हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि….वे ऐसे हैं कि इनोवा तो छोड़िए, बाइक पर आ जाएं।

    धान की बालियों को लेकर भाजपा का पलटवार

    धान के मुद्दे पर भाजपा ने भी भूपेश बघेल को घेरा। छत्तीसगढ़ भाजपा ने एक्स पर उनका पोस्टर जारी करते हुए लिखा, “अक्टूबर में कटाई और नवंबर में बालियां… गजब की खेती और गजब का झूठ है भूपेश जी।” भाजपा ने आरोप लगाया कि बघेल प्रेस कॉन्फ्रेंस में धान कटाई को लेकर बयान देकर किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कुछ दिनों बाद उनके खेत में हरी बालियां दिखाई दे रही हैं। पार्टी ने उनके बयानों और खेत की तस्वीरों को लेकर सवाल उठाए। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होनी है।

    ऐसे में किसानों को मिलने वाली राशि, समर्थन मूल्य और आदान सहायता का मुद्दा राजनीतिक बहस के केंद्र में है। कांग्रेस सरकार के भुगतान के हिसाब पर सवाल उठा रही है, जबकि भाजपा भूपेश बघेल के बयानों को लेकर पलटवार कर रही है। धान खरीदी के ऐन पहले शुरू हुई इस बयानबाजी में किसानों के आर्थिक हितों के साथ चुनावी राजनीति भी जुड़ गई है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि खरीदी शुरू होने के बाद राजनीतिक बहस का केंद्र किसानों को मिलने वाली राशि और खरीदी की व्यवस्था बनती है या आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहता है।

    संगठन मजबूत करने पर ध्यान कम और सपने देखने पर ज्यादा है। कभी इस राज्य में इतने विधायक आ जाएंगे, कभी उस राज्य में इतने विधायक आ जाएंगे!

    नतीजा देखिए, उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के बीच कांग्रेस के सिर्फ 2 विधायक हैं, वो भी ऐसे कि मानो इनोवा तो छोड़िए बाइक पर आ जाएं…

    — Vijay sharma (@vijaysharmacg) November 13, 2026

    Bhupesh Baghel News CHHATTISGARH POLITICS Vijay Sharma News आदान सहायता इनोवा वाला बयान किसान धान खरीदी छत्तीसगढ़ धान खरीदी 2026 छत्तीसगढ़ न्यूज धान खरीदी 15 नवंबर धान समर्थन मूल्य भाजपा विधायक भूपेश बघेल भूपेश बघेल का बीजेपी पर हमला विजय शर्मा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    छठ महापर्व: आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती, जानिए संध्या अर्घ्य की मान्यता और पूजा की विधि

    15/11/2026

    CG: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की फिर बढ़ी मुश्किलें, 26.43 करोड़ की प्रॉपर्टी ED ने किए सीज, विट्ठल ग्रीन्स प्रोजेक्ट के 30 प्लॉट और फ्लैट पर कार्रवाई

    15/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी का महाभियान, 3,100 केंद्रों पर होगी खरीद; 27.50 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

    15/11/2026
    Don't Miss

    Health Tips: सर्दियों में रोज बादाम खाने के क्या हैं फायदे? जानिए, दिनभर में कितने बादाम खाना है सही

    DW Hindi15/11/2026

    Health Tips: सर्दियों में खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। इस मौसम में…

    छठ महापर्व: आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती, जानिए संध्या अर्घ्य की मान्यता और पूजा की विधि

    15/11/2026

    CG: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की फिर बढ़ी मुश्किलें, 26.43 करोड़ की प्रॉपर्टी ED ने किए सीज, विट्ठल ग्रीन्स प्रोजेक्ट के 30 प्लॉट और फ्लैट पर कार्रवाई

    15/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी का महाभियान, 3,100 केंद्रों पर होगी खरीद; 27.50 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

    15/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.