Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026

    Radha Ashtami 2026: 18 सितंबर को शुरू होगी अष्टमी, फिर 19 सितंबर को क्यों रखा जाएगा व्रत ? जानें सही तारीख और पूजा का समय

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट पर PMO की नजर, भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास कार्यों की जमीनी समीक्षा कर दिये विशेष निर्देश
    छत्तीसगढ़

    CG: कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट पर PMO की नजर, भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास कार्यों की जमीनी समीक्षा कर दिये विशेष निर्देश

    DW HindiBy DW Hindi15/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा15 जुलाई 2026। देश की सबसे बड़ी कोयला परियोजनाओं में शामिल एसईसीएल की कुसमुंडा मेगा परियोजना पर अब प्रधानमंत्री कार्यालय की सीधी नजर है। प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल ने कुसमुंडा परियोजना का दौरा कर भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन कार्यों की जमीनी समीक्षा की। इस दौरान परियोजना प्रभावित परिवारों के पुनर्वास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को लंबित कार्य तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

    प्रतिनिधिमंडल में पीएमजी के लीड–पॉलिसी एवं पीएमओ एंगेजमेंट्स आनंद शर्मा, आकृति लाल, अंजलि गुप्ता, कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत, एडीएम देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। कुसमुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक सचिन टी. पाटिल ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए परियोजना की प्रगति और पुनर्वास कार्यों की जानकारी दी। समीक्षा बैठक में अधिकारियों के समक्ष भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति, प्रभावित भू-स्वामियों और पात्र किरायेदारों को दिए गए मुआवजे, रोजगार, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन कार्यों तथा लंबित मामलों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

    प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि परियोजना प्रभावित परिवारों को सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने खमरिया पुनर्वास स्थल का निरीक्षण किया, जहां पाली और खोदरी गांव के विस्थापित परिवारों को बसाने की तैयारी चल रही है। अधिकारियों ने आवास, सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया तथा शेष निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने 14 नंबर डंप आर एंड आर साइट का भी निरीक्षण किया, जहां जटराज गांव के प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है।

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुनर्वास कार्यों की प्रगति का आकलन किया और परियोजना क्षेत्र में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। दौरे के दौरान एसईसीएल के महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट एवं प्लानिंग) रितेश सोबती सहित कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना प्रबंधन से कहा कि भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए उन्हें तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि परियोजना प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द आवश्यक सुविधाएं और उनका वैधानिक अधिकार मिल सके।

    कुसमुंडा मेगा परियोजना एसईसीएल की सबसे महत्वपूर्ण कोयला परियोजनाओं में शामिल है। ऐसे में भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास कार्यों की नियमित निगरानी न केवल परियोजना की प्रगति के लिए, बल्कि प्रभावित परिवारों के सामाजिक और आर्थिक पुनर्वास के लिए भी अहम मानी जा रही है। पीएमओ प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा इस बात का संकेत है कि केंद्र सरकार परियोजना विकास के साथ-साथ प्रभावित लोगों के पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता पर भी समान रूप से ध्यान दे रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    17/09/2026

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026

    Sahara Refund: सहारा में पैसा फंसा है….कहीं दोबारा क्लेम करके न कर बैठें गलती ! पहले जानें ये नियम

    17/09/2026
    Don't Miss

    CG Health Department Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले; महासमुंद-सुकमा के CMHO भी बदले

    DW Hindi17/09/2026

    रायपुर 17 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

    CG: छत्तीसगढ़ BJP के आर्थिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां, 36 जिलों और 5 संभागों में प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी

    17/09/2026

    Radha Ashtami 2026: 18 सितंबर को शुरू होगी अष्टमी, फिर 19 सितंबर को क्यों रखा जाएगा व्रत ? जानें सही तारीख और पूजा का समय

    17/09/2026

    Sahara Refund: सहारा में पैसा फंसा है….कहीं दोबारा क्लेम करके न कर बैठें गलती ! पहले जानें ये नियम

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.