Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बिलासपुर में फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच,

    07/11/2026

    CG: DSP कल्पना वर्मा पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाने वाला दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

    07/11/2026

    Health Tips: दिवाली की दावत में बरतें सावधानी! ज्यादा खाना बढ़ा सकता है एसिड रिफ्लक्स का खतरा

    07/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: IGKV में फिर पेपर लीक ! परीक्षा से 5 घंटे पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, लगातार घटनाओं ने परीक्षा सिस्टम पर खड़े किए सवाल
    छत्तीसगढ़

    CG: IGKV में फिर पेपर लीक ! परीक्षा से 5 घंटे पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, लगातार घटनाओं ने परीक्षा सिस्टम पर खड़े किए सवाल

    DW HindiBy DW Hindi27/08/2026Updated:27/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर27 अगस्त 2026। रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में परीक्षाओं की गोपनीयता और परीक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बीएससी फर्स्ट ईयर के फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से करीब पांच घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। 19 अगस्त को सुबह 10 बजे होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच विद्यार्थियों तक पहुंच गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद वायरल पीडीएफ और मूल प्रश्नपत्र का मिलान किया गया, तो दोनों में सवाल एक जैसे पाए गए। यानी सवाल सिर्फ मिलता-जुलता नहीं था, बल्कि परीक्षा में पूछे गए प्रश्नपत्र से उसका मिलान होने की बात सामने आई है।

    पेपर लीक की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की। समिति ने भारतीय कृषि महाविद्यालय को भेजे गए और बाद में विश्वविद्यालय को वापस मिले प्रश्नपत्रों के लिफाफों की जांच की। जांच के दौरान लिफाफे में छेड़छाड़ के निशान मिले। बताया गया है कि ये निशान पहले सामने आए पेपर लीक मामले की पुलिस जांच में मिले छेड़छाड़ के निशानों से मिलते-जुलते थे। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने संबंधित थाना प्रभारी को पत्र लिखकर मामले में पुलिस विवेचना कराने का अनुरोध किया है।

    20 दिनों में तीसरा मामला, परीक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल

    सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रश्नपत्र परीक्षा से कई घंटे पहले सोशल मीडिया तक कैसे पहुंच रहा है? अगर प्रश्नपत्रों को सीलबंद और सुरक्षित रखने की व्यवस्था है, तो बार-बार गोपनीय दस्तावेज बाहर कैसे आ रहे हैं ? IGKV में करीब 20 दिनों के भीतर पेपर लीक का यह तीसरा मामला बताया जा रहा है। इससे पहले 20 अगस्त को एंटोमोलॉजी यानी कीट विज्ञान का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले वायरल हुआ था। इसके बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा निरस्त कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने एक प्रोफेसर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में यह भी सामने आया कि इसी गिरोह ने 7 अगस्त को आयोजित बीएससी फर्स्ट ईयर प्लांट पैथोलॉजी का प्रश्नपत्र भी लीक किया था।

    अब जेनेटिक्स की परीक्षा पर फैसला

    विश्वविद्यालय के जनसूचना अधिकारी संजय नैय्यर के मुताबिक, जेनेटिक्स की परीक्षा निरस्त की जाए या नहीं, इस पर अंतिम फैसला गुरुवार को लिया जाएगा। परीक्षा रद्द होने की स्थिति में नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। वहीं, एंटोमोलॉजी और प्लांट पैथोलॉजी की रद्द परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएंगी। लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने सिर्फ विश्वविद्यालय प्रशासन ही नहीं, बल्कि पूरे परीक्षा सिस्टम की निगरानी और गोपनीयता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल विद्यार्थियों के भविष्य का भी है—अगर परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र बाहर पहुंच रहा है, तो ईमानदारी से परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ न्याय कैसे होगा ? अब निगाह इस बात पर है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जेनेटिक्स परीक्षा को लेकर क्या फैसला करता है और पुलिस जांच में प्रश्नपत्र लीक होने की पूरी कड़ी सामने आती है या नहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: बिलासपुर में फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच,

    07/11/2026

    CG: DSP कल्पना वर्मा पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाने वाला दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

    07/11/2026

    CG: सरगुजा ओलंपिक में अव्यवस्था! आधी रात तक बस के इंतजार में भूखे-प्यासे भटकते रहे खिलाड़ी, विधायक की दखल के बाद जागा प्रशासन

    07/11/2026
    Don't Miss

    CG: बिलासपुर में फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी, SSP ने किया लाइन अटैच,

    DW Hindi07/11/2026

    बिलासपुर, 7 नवंबर 2026। फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का मामला…

    CG: DSP कल्पना वर्मा पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाने वाला दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

    07/11/2026

    Health Tips: दिवाली की दावत में बरतें सावधानी! ज्यादा खाना बढ़ा सकता है एसिड रिफ्लक्स का खतरा

    07/11/2026

    Tata EV November 2026 Offers: दिवाली पर Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर ऑफर! Curvv EV पर 3.35 लाख तक की बचत, Harrier और Tiago EV पर भी भारी छूट

    07/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.