Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»क्राइम»CG: जगदलपुर में फिल्मी अंदाज में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी, बीच शहर में बाइक सवार की कनपटी पर पिस्टल रखकर कराया सरेंडर…मचा हड़कंप
    क्राइम

    CG: जगदलपुर में फिल्मी अंदाज में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी, बीच शहर में बाइक सवार की कनपटी पर पिस्टल रखकर कराया सरेंडर…मचा हड़कंप

    DW HindiBy DW Hindi03/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जगदलपुर 3 सितंबर 2026। जगदलपुर शहर में गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने फिल्मी अंदाज में एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को बीच सड़क से दबोच लिया। बस स्टैंड मार्ग पर सादे कपड़ों में पहले से तैनात पुलिस जवानों ने बाइक सवार बदमाश को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद एक जवान ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और उसे सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई को देखकर कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    जानकारी के मुताबिक ओडिशा पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर टूना महाजन के जगदलपुर में छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद ओडिशा पुलिस की टीम जगदलपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। गुरुवार दोपहर ओडिशा पुलिस के जवानों ने सादे कपड़ों में बस स्टैंड और आसपास के इलाके में मोर्चा संभाल लिया। इसी दौरान कोर्ट तिराहा की तरफ से टोपी लगाए एक व्यक्ति तेज रफ्तार बाइक से बस स्टैंड की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस को उसके टूना महाजन होने का शक हुआ और टीम तुरंत अलर्ट हो गई।

    जैसे ही बाइक सवार पुलिसकर्मियों के नजदीक पहुंचा, जवानों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। आरोपी को संभलने का मौका भी नहीं मिला। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से आरोपी ने सरेंडर कर दिया।बताया जा रहा है कि ओडिशा पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी बस्तर पुलिस को पहले से थी। जगदलपुर एसपी शलभ सिन्हा के मार्गदर्शन में बोधघाट पुलिस ने ओडिशा पुलिस की टीम को सहयोग दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पहले बोधघाट थाना ले जाया गया। यहां जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ओडिशा पुलिस की टीम उसे करीब दोपहर 2 बजे अपने साथ ओडिशा लेकर रवाना हो गई।

    आरोपी के पास से हैंडमेड पिस्टल और चोरी का सोना बरामद

    पुलिस कार्रवाई के दौरान टूना महाजन के कब्जे से एक हैंडमेड पिस्टल और चोरी का सोना बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में उसके आपराधिक नेटवर्क और पहले की वारदातों से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है। टूना महाजन पर ओडिशा के बोरिगुमा पुलिस की टीम पर फायरिंग करने का भी गंभीर आरोप है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले आरोपी ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर करीब पांच राउंड गोलियां चलाई थीं। इस घटना के बाद से ओडिशा पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

    मंदिरों में चोरी की वारदातों से भी कनेक्शन

    पुलिस सूत्रों के अनुसार टूना महाजन का बस्तर के प्रसिद्ध गिरोला मंदिर सहित अन्य मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं से भी कनेक्शन सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि वह मंदिरों में हुई कई चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। हालांकि इन मामलों में उसकी भूमिका की पूरी तस्वीर पूछताछ और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। जगदलपुर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस गिरफ्तारी ने एक बार फिर दिखा दिया कि फरार आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने किस तरह स्थानीय स्तर पर घेराबंदी और रणनीति बनाकर कार्रवाई की। अब ओडिशा पुलिस की पूछताछ में टूना महाजन से उसके पुराने आपराधिक मामलों और चोरी की वारदातों को लेकर कई अहम राज खुलने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Don't Miss

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    DW Hindi17/09/2026

    रायपुर 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने…

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026

    CG Politics: हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका…..कोर्ट ने अर्जी की खारिज, सांसद विजय बघेल की चुनाव याचिका पर अब खुलेगा अगला पन्ना

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.