रायपुर 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के सात वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार के इस फैसले को वन विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अलग-अलग बैच के सात भारतीय वन सेवा अधिकारियों के नवीन पदस्थापन किए गए हैं। तबादला सूची में वर्ष 1997 से 2013 बैच तक के अधिकारी शामिल हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
तबादला आदेश में संजीता गुप्ता (1997 बैच), अमरनाथ प्रसाद (1998 बैच), एस. वेंकटाचलम (2005 बैच), अभिषेक कुमार सिंह (2009 बैच), गुरुनाथन एन (2012 बैच), प्रणय मिश्रा (2013 बैच) और रमेश कुमार जांगड़े (2013 बैच) के नाम शामिल हैं। विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।


