Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • सेहत
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    DW HindiDW Hindi
    Home»उद्योग जगत»CG: क्रिटिकल मिनरल्स पर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, वैज्ञानिक खनन और रिसर्च के लिए CMDC और JNARDDC के बीच हुआ MOU
    उद्योग जगत

    CG: क्रिटिकल मिनरल्स पर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, वैज्ञानिक खनन और रिसर्च के लिए CMDC और JNARDDC के बीच हुआ MOU

    DW HindiBy DW Hindi18/07/2026Updated:18/07/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 18 जुलाई 2026। खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ अब क्रिटिकल मिनरल्स के अनुसंधान और वैज्ञानिक विकास के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को गति देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र नागपुर के बीच शनिवार को एक महत्वपूर्ण  समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खनिज संसाधनों के वैज्ञानिक, सतत और मूल्यवर्धित उपयोग की दिशा में उठाया गया अहम कदम है। सरकार का दावा है कि इससे प्रदेश में उपलब्ध खनिज संपदा के बेहतर दोहन के साथ-साथ औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर भी तैयार होंगे।

    सीएमडीसी और जेएनएआरडीडीसी के बीच हुए इस समझौते के तहत वैज्ञानिक अनुसंधान, खनिज संसाधनों के मूल्य संवर्धन, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और क्रिटिकल मिनरल्स के विकास पर संयुक्त रूप से काम किया जाएगा। सरकार के मुताबिक, इससे प्रदेश में उपलब्ध खनिज संसाधनों का योजनाबद्ध और तकनीक आधारित उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। एमओयू एक्सचेंज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और भारतीय खान ब्यूरो के कंट्रोलर जनरल एवं जेएनएआरडीडीसी के निदेशक पंकज कुलश्रेष्ठ ने कहा कि अनुसंधान आधारित खनिज विकास और संस्थागत सहयोग भविष्य में खनन क्षेत्र को नई दिशा देगा। वहीं, भारतीय खान ब्यूरो के कंट्रोलर ऑफ माइंस डॉ. बी.एल. गुर्जर ने खनिज साधन विभाग और सीएमडीसी के बीच बेहतर समन्वय की सराहना करते हुए इसे राज्य के खनन क्षेत्र के लिए सकारात्मक पहल बताया।

    सीएमडीसी ने रखी भविष्य की कार्ययोजना

    कार्यक्रम में सीएमडीसी के महाप्रबंधक यू.के. कुरैशी ने निगम की 25 वर्षों की विकास यात्रा, प्रमुख उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा में अपार संभावनाएं हैं और वैज्ञानिक व जिम्मेदार खनन के जरिए इन संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकता है।

    वहीं, रीजनल कंट्रोलर ऑफ माइंस प्रेम प्रकाश ने सीएमडीसी की टिन और कोरंडम परियोजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ा है और खनन क्षेत्र में पारदर्शिता को मजबूती मिली है।

    रेड मड से क्रिटिकल मिनरल्स निकालने पर शोध

    जेएनएआरडीडीसी के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. उपेंद्र सिंह ने बताया कि संस्थान रेड मड से गैलियम और वैनेडियम तथा बॉक्साइट के उप-उत्पादों से स्कैंडियम की रिकवरी पर शोध कर रहा है। उनके मुताबिक, ऐसे अनुसंधान भारत को क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

    औद्योगिक विकास और रोजगार पर रहेगा फोकस

    राज्य सरकार का कहना है कि यह साझेदारी केवल अनुसंधान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आधुनिक तकनीकों के माध्यम से खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग, मूल्य संवर्धन और सतत खनन को भी बढ़ावा देगी। इससे प्रदेश में औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    क्या हैं क्रिटिकल मिनरल्स ?

    क्रिटिकल मिनरल्स वे खनिज हैं, जिनका उपयोग इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी, सेमीकंडक्टर, रक्षा उपकरण, नवीकरणीय ऊर्जा और हाई-टेक उद्योगों में बड़े पैमाने पर होता है। इन खनिजों की वैश्विक मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ का यह कदम भविष्य की खनिज अर्थव्यवस्था में राज्य की भूमिका को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    01/08/2026

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Don't Miss

    CG: ‘सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ?’… एकलव्य विद्यालय के छात्रों के सवालों ने सरकारी दावों पर खड़े किए बड़े सवाल

    DW Hindi01/08/2026

    कोरबा कोरबा 1 अगस्त 2026। “सरजी आप ही बताइये क्या आदिवासी गंवार हैं ? हमारे कपड़े…

    CG: कोरबा में यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, हरियाणा से अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

    01/08/2026

    कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान, मृत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता

    01/08/2026

    CG POLITICS: महंगी बिजली पर कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, आज से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन; 3 अगस्त को CM हाउस घेराव

    01/08/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.