Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»क्राइम»CG: राजधानी के होटल में प्रेमी युगल के बीच खूनी वारदात, प्रेमिका की हत्या के बाद युवक ने रेता अपना गला, हालत गंभीर
    क्राइम

    CG: राजधानी के होटल में प्रेमी युगल के बीच खूनी वारदात, प्रेमिका की हत्या के बाद युवक ने रेता अपना गला, हालत गंभीर

    DW HindiBy DW Hindi14/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 14 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर में एक होटल के कमरे में प्रेमी युगल के बीच विवाद के बाद हुई हिंसक घटना ने सनसनी फैला दी। रायपुर के झूलेलाल चौक के पास स्थित होटल बंसल पैराडाइज के कमरा नंबर 401 में शुक्रवार दोपहर युवती की चाकू लगने से मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हालत में मिला। पुलिस के मुताबिक युवक ने कथित तौर पर खुद का गला काटकर जान देने की कोशिश की। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात गंज थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि 14 अगस्त को कृष्ण कुमार भारद्वाज और रिमन मंडावी होटल के कमरा नंबर 401 में ठहरे थे। दोनों ने पहचान पत्र के आधार पर होटल में चेक-इन किया था। दोपहर करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच होटल कर्मचारियों ने कमरे से युवती के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनी। इसके बाद कर्मचारी कमरे के बाहर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

    दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मचारियों ने खिड़की तोड़ी। अंदर का दृश्य देखकर कर्मचारी सकते में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अपने गले पर चाकू से वार करता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। कमरे की तलाशी के दौरान युवती मृत मिली, जबकि युवक खून से लथपथ और गंभीर रूप से घायल था। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कमरे के अंदर दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ और वारदात किस क्रम में हुई।

    शुरुआती जांच में दोनों के बीच विवाद की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने अभी घटना की अंतिम वजह की पुष्टि नहीं की है।पुलिस ने होटल के कमरे को सील कर दिया है। CCTV फुटेज, मोबाइल फोन, कमरे से मिले साक्ष्य और होटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    पुलिस अब उसके बयान का भी इंतजार कर रही है, जिससे घटना की पूरी तस्वीर सामने आने में मदद मिल सकती है। फिलहाल इस मामले में कई सवाल अनसुलझे हैं, कमरे के अंदर आखिर क्या हुआ ? युवती की मौत किस तरह हुई और युवक ने खुद पर हमला क्यों किया ? पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मामले की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Don't Miss

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    DW Hindi17/09/2026

    रायपुर 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने…

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026

    CG Politics: हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका…..कोर्ट ने अर्जी की खारिज, सांसद विजय बघेल की चुनाव याचिका पर अब खुलेगा अगला पन्ना

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.