रायपुर, 25 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने सीनियर IPS अधिकारी बद्री नारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार वे अब बस्तर संभाग की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे। वर्तमान में बद्री नारायण मीणा नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे। आपको बता दें कि बस्तर के मौजूदा आईजी पी. सुंदरराज केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं।
गौरतलब है कि बस्तर रेंज छत्तीसगढ़ का सबसे संवेदनशील पुलिस क्षेत्र माना जाता है, जिसमें दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और बस्तर जिले शामिल हैं। लंबे समय से यह इलाका नक्सली गतिविधियों का गढ़ रहा है, जहां सुरक्षा बल लगातार अभियान चलाते रहे हैं। बस्तर के मौजूदा आईजी पी. सुंदरराज केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। उनके स्थान पर अब सरकार ने बद्री नारायण मीणा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलताएं मिली हैं और नक्सल प्रभाव वाले क्षेत्रों में लगातार कमी दर्ज की गई है।
ऐसे समय में बद्री नारायण मीणा की नियुक्ति को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए आईजी के सामने नक्सल विरोधी अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने, सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की बड़ी चुनौती होगी। राज्य सरकार को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में चल रहे प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में यह नियुक्ति प्रशासनिक और सुरक्षा दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है।


