Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»क्राइम»CG: पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश ! प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची हत्या की कहानी, 1 लाख की सुपारी देकर पिकअप से कुचलवाया
    क्राइम

    CG: पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश ! प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची हत्या की कहानी, 1 लाख की सुपारी देकर पिकअप से कुचलवाया

    DW HindiBy DW Hindi30/08/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बलरामपुर 30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक साल से ज्यादा समय से सड़क हादसा समझी जा रही मौत के पीछे कथित हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक मृतक श्रीकांत रवि की पत्नी मनीषा ने अपने प्रेमी मोहम्मद हसन के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। आरोप है कि हत्या के लिए पिकअप चालक को एक लाख रुपये की सुपारी दी गई और फिर सड़क हादसे का रूप देने के लिए श्रीकांत की बाइक को पिकअप से टक्कर मारी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

    जानकारी के मुताबिक श्रीकांत रवि (40) की शादी करीब 13 साल पहले झारखंड के देवीगंज निवासी मनीषा से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद हसन रामानुजगंज में मोबाइल की दुकान चलाता था और कुछ समय तक श्रीकांत के घर में किराए पर रहा था। पुलिस जांच के अनुसार इसी दौरान मनीषा और मोहम्मद हसन के बीच कथित तौर पर संबंध बन गए। जब श्रीकांत को इसकी जानकारी हुई तो पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। पुलिस का कहना है कि मनीषा और मोहम्मद हसन कथित तौर पर साथ रहना चाहते थे। इसके लिए श्रीकांत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।

    आरोप है कि हत्या को अंजाम देने के लिए पिकअप चालक को एक लाख रुपये की सुपारी दी गई। पुलिस के मुताबिक रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की गई थी। घटना जून 2025 की है। जांच में पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन मनीषा ने श्रीकांत को फोन कर झारखंड के चिनियां बुलाया था। श्रीकांत बाइक से चिनियां जा रहा था। इसी दौरान बरवाहा मोड़ के पास पिकअप चालक परवेज अंसारी ने कथित तौर पर जानबूझकर उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई। उस समय पुलिस ने इसे सड़क दुर्घटना माना था और उसी आधार पर जांच आगे बढ़ रही थी।

    मृतक की मां ने बताया पत्नी के अफेयर का राज

    मामले में नया मोड़ तब आया जब श्रीकांत की मां शांति देवी ने पुलिस को बहू के कथित प्रेम संबंध के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने हादसे के पीछे किसी साजिश की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को हत्या की कथित साजिश और सुपारी दिए जाने से जुड़े सुराग मिले। इसके बाद मामले को हत्या की दिशा में आगे बढ़ाया गया। पुलिस ने मामले में मनीषा, हसन अंसारी और परवेज अंसारी को गिरफ्तार किया है।

    वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। झारखंड के रंका के एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह के मुताबिक, जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस हत्या की पूरी साजिश, आरोपियों के बीच हुई बातचीत, रकम के लेन-देन और फरार आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। सड़क हादसे के रूप में सामने आई श्रीकांत की मौत अब कथित सुपारी किलिंग के मामले में बदल गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Don't Miss

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    DW Hindi17/09/2026

    रायपुर 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने…

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026

    CG Politics: हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका…..कोर्ट ने अर्जी की खारिज, सांसद विजय बघेल की चुनाव याचिका पर अब खुलेगा अगला पन्ना

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.