Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»बड़ी खबर : मंत्री की कार पर गिरा टोल बैरियर, गुस्सायें PA ने टोल कर्मी को पीटा, शिकायत के बाद भी FIR नहीं, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
    छत्तीसगढ़

    बड़ी खबर : मंत्री की कार पर गिरा टोल बैरियर, गुस्सायें PA ने टोल कर्मी को पीटा, शिकायत के बाद भी FIR नहीं, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    DW HindiBy DW Hindi03/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अंबिकापुर 3 सितंबर 2026। सरगुजा जिले में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। आरोप है कि लहपटरा टोल प्लाजा पर मंत्री की कार के ऊपर टोल बैरियर का बूम गिरने के बाद उनके निजी सहायक ओम प्रकाश राजवाड़े ने टोल कर्मचारी के साथ मारपीट की। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें टोल कर्मचारी के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। पीड़ित टोल कर्मचारी महेंद्र राजवाड़े ने पुलिस में शिकायत दी है। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। हालांकि गुरुवार शाम तक आरोपी PA के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने की बात सामने आई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

    जानकारी के मुताबिक घटना 2 सितंबर की देर रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही थीं। उनके काफिले में दो वाहन थे। आगे चल रही इनोवा टोल प्लाजा से निकल गई। इसके बाद टोल का स्वचालित बूम बैरियर नीचे आ गया और पीछे आ रही मंत्री की फॉर्च्यूनर के ऊपर गिर गया। इससे काफिला रुक गया। आरोप है कि घटना से नाराज मंत्री के PA ओम प्रकाश राजवाड़े सुरक्षाकर्मियों के साथ गाड़ी से उतरे और टोल बूथ पर पहुंचे। यहां टोल कर्मचारी महेंद्र राजवाड़े से उनकी बहस हुई। इसके बाद PA पर टोलकर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप है।

    सामने आए CCTV फुटेज में टोल प्लाजा पर कर्मचारी के साथ मारपीट का घटनाक्रम दिखाई देने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारी इस दौरान माफी मांगता रहा। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया और PA को वहां से हटाया। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपनी गाड़ी से नहीं उतरीं, वो अंदर ही बैठी रहीं। घटना के अगले दिन 3 सितंबर को पीड़ित टोल कर्मचारी अन्य कर्मचारियों और ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा। उसने PA के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता का MLC कराया, लेकिन इसके बाद भी FIR दर्ज नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

    ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन करेंगे। इस मामले में अब सवाल सिर्फ टोल बैरियर गिरने का नहीं, बल्कि उसके बाद हुई कथित मारपीट और पुलिस की कार्रवाई का भी है। यदि CCTV फुटेज में मारपीट की घटना रिकॉर्ड हुई है और पीड़ित ने लिखित शिकायत भी दी है, तो पुलिस ने अब तक FIR क्यों दर्ज नहीं की ? क्या पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद आगे बढ़ रही है ? या आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में कोई और वजह है ? फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

    पहले क्यों गिरा टोल बैरियर

    टोल प्रबंधन से जुड़े लोगों के मुताबिक काफिले में आगे चल रही गाड़ी के निकलने के बाद स्वचालित सिस्टम के तहत बूम नीचे आया। पीछे आ रही गाड़ी मंत्री की है, इसकी जानकारी टोल कर्मचारी को नहीं थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि काफिले में फॉलो वाहन नहीं होने के कारण कर्मचारी पीछे आ रही कार को तुरंत पहचान नहीं सका। अब इस मामले में टोल बैरियर गिरने की घटना के साथ-साथ टोल कर्मचारी से कथित मारपीट और पुलिस की कार्रवाई पर भी नजर है। मंत्री के PA पर लगे आरोपों को लेकर उनका आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    17/09/2026

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026
    Don't Miss

    CG: 1.50 करोड़ से ज्यादा ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाया छत्तीसगढ़, सेवा और संकल्प का संदेश, प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

    DW Hindi17/09/2026

    रायपुर 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने…

    VIDEO: दीयों के बीच सियासत की चिंगारी ! जगदलपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, गृहमंत्री शर्मा से बहस के बाद जूते-चप्पल तक चले

    17/09/2026

    CG: BALCO में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    17/09/2026

    CG Politics: हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका…..कोर्ट ने अर्जी की खारिज, सांसद विजय बघेल की चुनाव याचिका पर अब खुलेगा अगला पन्ना

    17/09/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.