महासमुंद 14 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के बाद एक मरीज को लेकर ओडिशा जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। इस भीषण हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोगों को गंभीर चोटे आई है, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै।
जानकारी के मुताबिक हादसा बागबाहरा थाना क्षेत्र में देवाशीष स्कूल के पास घटित् हुआ। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस क्रमांक सीजी 04 एनएच 7746 एक मरीज को इलाज कराने के बाद ओडिशा लेकर जा रही थी। इसी दौरान देवाशीष स्कूल के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
इस भीषण हादसे में एंबुलेंस में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो महिलाओं और एक पुरुष को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस में सवार मरीज और अन्य लोग ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस पहचान संबंधी जानकारी जुटा रही है।


