Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: स्ट्रीट वेंडरों को हटाने निगम का ये कैसा प्रयोग ? स्ट्रीट वेंडरों की जगह खड़े कर दिये निगम के भारी वाहन, कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल, देखिये Video

    13/11/2026

    VIDEO: जिस मुद्दे पर विपक्ष में रहकर सरकार को निर्दयी बताकर घेरा, अब उसी पर घिरे डिप्टी CM साव, कांग्रेस ने VIDEO शेयर कर पूछा….सत्ता मिलते ही चुप्पी क्यों?

    13/11/2026

    CG: रफ्तार का कहर-कोरबा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    13/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 13
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»VIDEO: जिस मुद्दे पर विपक्ष में रहकर सरकार को निर्दयी बताकर घेरा, अब उसी पर घिरे डिप्टी CM साव, कांग्रेस ने VIDEO शेयर कर पूछा….सत्ता मिलते ही चुप्पी क्यों?
    छत्तीसगढ़

    VIDEO: जिस मुद्दे पर विपक्ष में रहकर सरकार को निर्दयी बताकर घेरा, अब उसी पर घिरे डिप्टी CM साव, कांग्रेस ने VIDEO शेयर कर पूछा….सत्ता मिलते ही चुप्पी क्यों?

    DW HindiBy DW Hindi13/11/2026Updated:13/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर 13 नवंबर 2026। राजनीति में सत्ता बदलते ही कई बार मुद्दे वही रहते हैं, लेकिन सवाल पूछने वाले चेहरे बदल जाते हैं। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की एक महीने से जारी हड़ताल के बीच अब कुछ ऐसा ही सियासी नजारा देखने को मिल रहा है। विपक्ष में रहते हुए पटवारियों के आंदोलन का समर्थन करने वाले भाजपा नेताओं को कांग्रेस अब उन्हीं के पुराने बयानों की याद दिला रही है। कांग्रेस ने डिप्टी सीएम अरुण साव का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर पूछा है कि आखिर सत्ता में आने के बाद उनकी आवाज क्यों बदल गई ? कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि…..“विपक्ष में बड़े-बड़े भाषण, सत्ता मिलते ही चुप्पी क्यों…? आज सत्ता आपकी हैं, आप प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। पटवारी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, लेकिन उनकी आवाज आपको आज क्यों सुनाई नहीं दे रही है।”

    गौरतलब है कि 13 अक्टूबर से प्रदेशभर के पटवारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। दूसरी ओर, सरकार ने आंदोलन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। प्रदेशभर में अब तक 3,912 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। 141 पटवारी निलंबित किए गए हैं, जबकि 336 के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है।  इसी बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अरुण साव का पुराना वीडियो पोस्ट किया है। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए अरुण साव पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में पटवारियों के आंदोलन में शामिल हुए थे। उस समय उन्होंने तत्कालीन सरकार पर निशाना साधते हुए पटवारियों की मांगों के समर्थन में आवाज उठाई थी।

    अब कांग्रेस उसी वीडियो को सामने रखकर सवाल कर रही है कि जब पटवारियों की मांगें तब जायज थीं, तो आज सत्ता में रहते हुए उन पर पहल क्यों नहीं हो रही है? कांग्रेस ने वीडियो के साथ तंज कसते हुए लिखा है- ‘अरुण साव जी… विपक्ष में बड़े-बड़े भाषण, सत्ता मिलते ही चुप्पी क्यों ?’  छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सवाल किया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पटवारियों के समर्थन में तत्कालीन सरकार को घेरने वाले अरुण साव अब उपमुख्यमंत्री हैं, फिर भी हड़ताल खत्म कराने के लिए उनकी ओर से वैसी पहल क्यों दिखाई नहीं दे रही ? कांग्रेस ने उनसे अपनी पुरानी बातों और वादों को याद करते हुए सरकार से पटवारियों की मांगें पूरी कराने की अपील की है।

    पुराने बयान बने नए राजनीतिक हथियार

    पटवारियों की हड़ताल अब केवल कर्मचारी संगठनों और सरकार के बीच का विवाद नहीं रह गई है। यह राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का मुद्दा भी बनती जा रही है। कांग्रेस पुराने वीडियो के सहारे भाजपा नेताओं को उनके ही पुराने बयानों के सामने खड़ा कर रही है।राजनीति का यह विरोधाभास भी कम दिलचस्प नहीं है। विपक्ष में रहते हुए जिन सवालों को लेकर नेता सरकार से जवाब मांगते हैं, सत्ता में आने के बाद उन्हीं सवालों पर उन्हें खुद सफाई देनी पड़ती है। अब कांग्रेस इसी अंतर को रेखांकित कर रही है। हालांकि, पुराने वीडियो के आधार पर लगाए जा रहे राजनीतिक आरोपों पर डिप्टी सीएम अरुण साव या सरकार की प्रतिक्रिया सामने आना भी महत्वपूर्ण होगा।

    इस राजनीतिक बहस के बीच पटवारियों की हड़ताल का असर आम लोगों पर भी पड़ रहा है। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, राजस्व रिकॉर्ड में सुधार और किसानों से जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में जनता के लिए यह जानना ज्यादा जरूरी है कि सरकार और पटवारी संघ के बीच समाधान कब निकलेगा। फिलहाल एक तरफ सरकार की कार्रवाई जारी है, दूसरी तरफ कांग्रेस पुराने बयानों को मुद्दा बनाकर हमलावर है। सवाल यह है कि क्या पटवारियों की मांगों पर कोई ठोस रास्ता निकलेगा या फिर यह विवाद पुराने वीडियो, नए आरोपों और राजनीतिक जवाबी हमलों के बीच ही उलझा रहेगा?

    अरुण साव जी..विपक्ष में बड़े-बड़े भाषण, सत्ता मिलते ही चुप्पी क्यों..?

    जब आप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे, तब पटवारियों के आंदोलन में जाकर बड़ी-बड़ी बातें करते थे, उस समय की सरकार को निर्लज्ज बताते थे और उनकी मांगों के समर्थन में आवाज उठाते थे।

    आज सत्ता आपकी हैं,आप प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। पटवारी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, लेकिन उनकी आवाज आपको आज क्यों सुनाई नहीं दे रही है।

    सत्ता मिलते ही आंख और कान काम करना बंद कर दिए क्या…?

    पूरा पटवारी संघ इंतजार कर रहा है कि आप विपक्ष में किए गए अपने वादों को याद करें और अपनी ही भाजपा सरकार से उनकी जायज मांगें पूरी कराएं। और पटवारियों का हड़ताल समाप्त करवाए।
    @BJP4CGState @ArunSao3

    — INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) November 12, 2026

    Arun Sao Old Video BJP Congress Political War Break in Service Action CG BREAKING NEWS CG Congress Attack CHHATTISGARH POLITICS Patwari Anishchitkalin Hartal Patwari Strike Latest News अरुण साव अरुण साव पुराना वीडियो छत्तीसगढ़ कांग्रेस छत्तीसगढ़ पटवारी हड़ताल डिप्टी CM अरुण साव पटवारी आंदोलन पटवारी निलंबन ब्रेक इन सर्विस कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: स्ट्रीट वेंडरों को हटाने निगम का ये कैसा प्रयोग ? स्ट्रीट वेंडरों की जगह खड़े कर दिये निगम के भारी वाहन, कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल, देखिये Video

    13/11/2026

    CG: रफ्तार का कहर-कोरबा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    13/11/2026

    CG: शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 2,883 करोड़ के शराब घोटाले फाइनेंशियल मैनेजर दुबई में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी

    13/11/2026
    Don't Miss

    CG: स्ट्रीट वेंडरों को हटाने निगम का ये कैसा प्रयोग ? स्ट्रीट वेंडरों की जगह खड़े कर दिये निगम के भारी वाहन, कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल, देखिये Video

    DW Hindi13/11/2026

    कोरबा 13 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में एक ओर सरकार स्ट्रीट वेंडरों को सशक्त बनाने और…

    VIDEO: जिस मुद्दे पर विपक्ष में रहकर सरकार को निर्दयी बताकर घेरा, अब उसी पर घिरे डिप्टी CM साव, कांग्रेस ने VIDEO शेयर कर पूछा….सत्ता मिलते ही चुप्पी क्यों?

    13/11/2026

    CG: रफ्तार का कहर-कोरबा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    13/11/2026

    CG: शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 2,883 करोड़ के शराब घोटाले फाइनेंशियल मैनेजर दुबई में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी

    13/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.