Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG कृषक उन्नति योजना 2026: किसानों को अनुदान के लिए बार-बार नहीं देने होंगे दस्तावेज, एग्रीस्टैक और धान खरीदी पोर्टल से जुड़ेगा डेटा, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शी और सरल व्यवस्था बनाने के निर्देश

    06/11/2026

    CG Politics: रामगोपाल अग्रवाल से जेल में मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से रखा गया है बंद; शराब घोटाले पर फिर गरमाई सियासत

    06/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1,703 पदों पर निकली भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू; 10 जनवरी को होगी परीक्षा

    06/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»CG: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1,703 पदों पर निकली भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू; 10 जनवरी को होगी परीक्षा
    छत्तीसगढ़

    CG: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1,703 पदों पर निकली भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू; 10 जनवरी को होगी परीक्षा

    DW HindiBy DW Hindi06/11/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 6 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने युवाओं को रोजगार का नया अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने विभिन्न विभागों में तृतीय श्रेणी के 1,703 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 28 से 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती में सबसे अधिक पद सहायक ग्रेड-3 के हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग और विभिन्न कार्यालयों में लिपिकीय एवं तकनीकी पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का विवरण इस प्रकार है….

    • सहायक ग्रेड-3 – 1,206 पद
    • सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग) – 279 पद
    • शीघ्रलेखक (हिंदी) – 30 पद
    • उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा) – 34 पद
    • स्टेनो टाइपिस्ट – 23 पद
    • डाटा एंट्री ऑपरेटर – 25 पद
    • शीघ्रलेखक (द्विभाषी) – 13 पद
    • पंजीयक लिपिक – 50 पद
    • सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) – 40 पद
    • शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) – 3 पद

    10 जनवरी को होगी लिखित परीक्षा

    भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 4 जनवरी 2027 से कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती की एक खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। इसके लिए शर्त यह है कि अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हों। नियमानुसार परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा, जिससे आवेदन के दौरान भुगतान किया गया होगा।

    कब क्या होगा ? जानिए पूरा शेड्यूल

    • ऑनलाइन आवेदन शुरू – 5 नवंबर 2026
    • आवेदन की अंतिम तारीख – 27 नवंबर 2026, शाम 5 बजे
    • आवेदन में त्रुटि सुधार – 28 से 30 नवंबर 2026
    • प्रवेश पत्र जारी – 4 जनवरी 2027
    • लिखित परीक्षा – 10 जनवरी 2027

    कहां करें आवेदन ?

    भर्ती से संबंधित पदों की योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

    आधिकारिक वेबसाइट: https://cgssb.cgstate.gov.in

    सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक बड़ा अवसर है। खासकर सहायक ग्रेड-3 के 1,206 पदों के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होने का मौका मिलेगा।

    1703 पदों पर भर्ती ASI Vacancy CG CG Govt Jobs 2026 CG Job Alert CG Vyapam News CGSSB Online Form CGSSB Recruitment 2026 Chhattisgarh Latest News Chhattisgarh Vacancy 2026 छत्तीसगढ़ रोजगार समाचार छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी सहायक ग्रेड 3 भर्ती
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG कृषक उन्नति योजना 2026: किसानों को अनुदान के लिए बार-बार नहीं देने होंगे दस्तावेज, एग्रीस्टैक और धान खरीदी पोर्टल से जुड़ेगा डेटा, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शी और सरल व्यवस्था बनाने के निर्देश

    06/11/2026

    CG Politics: रामगोपाल अग्रवाल से जेल में मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से रखा गया है बंद; शराब घोटाले पर फिर गरमाई सियासत

    06/11/2026

    CG ब्रेकिंग: धनतेरस की सुबह भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 4 घायल; तीन वाहनों को टक्कर मार मकान की दीवार से भिड़ी बेकाबू कार

    06/11/2026
    Don't Miss

    CG कृषक उन्नति योजना 2026: किसानों को अनुदान के लिए बार-बार नहीं देने होंगे दस्तावेज, एग्रीस्टैक और धान खरीदी पोर्टल से जुड़ेगा डेटा, मुख्य सचिव ने दिए पारदर्शी और सरल व्यवस्था बनाने के निर्देश

    DW Hindi06/11/2026

    रायपुर, 6 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026 के तहत किसानों को मिलने…

    CG Politics: रामगोपाल अग्रवाल से जेल में मिले भूपेश बघेल, बोले- गलत तरीके से रखा गया है बंद; शराब घोटाले पर फिर गरमाई सियासत

    06/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1,703 पदों पर निकली भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन शुरू; 10 जनवरी को होगी परीक्षा

    06/11/2026

    CG ब्रेकिंग: धनतेरस की सुबह भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 4 घायल; तीन वाहनों को टक्कर मार मकान की दीवार से भिड़ी बेकाबू कार

    06/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.