Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG ब्रेकिंगः D.Ed अभ्यर्थियों ने परिवार के साथ शिक्षा मंत्री का बंगला घेरा, मंत्री से मिलने पर अड़े….तो पुलिस ने घसीटकर बंगले से हटाया, देखिये VIDEO पुलिस कैसे D.Ed अभ्यर्थियों के साथ….!

    05/11/2026

    VIDEO: जुबान फिसली या सियासत का रंग दिखा ? MP-CG के दो मुख्यमंत्रियों के बयान पर मचा बवाल, भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

    05/11/2026

    महादेव सट्टा ऐप केस में दूसरी बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार; भारत लाने की तैयारी, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के तीन दिन बाद हुई गिरफ्तारी

    05/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»बड़ी ख़बर»VIDEO: मध्यप्रदेश में शिवराज ‘मामा’ के निर्देश को मोहन यादव सरकार ने कुचला ! आदिवासियों के घरों पर चले बुलडोजर, शिवराज ने कहा….”ये अन्याय की अति है, इनको भगवान भी माफ नहीं करेगा”
    बड़ी ख़बर

    VIDEO: मध्यप्रदेश में शिवराज ‘मामा’ के निर्देश को मोहन यादव सरकार ने कुचला ! आदिवासियों के घरों पर चले बुलडोजर, शिवराज ने कहा….”ये अन्याय की अति है, इनको भगवान भी माफ नहीं करेगा”

    DW HindiBy DW Hindi12/10/2026Updated:12/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सीहोर 12 अक्टूबर 2026। सत्ता के नशे में कैसे अपनों को ही नजर अंदाज की जाती है और कैसे गरीबों के मकान और खेतों को जमींदोज किया जाता है, इसकी बानगी मध्यप्रदेश के सीहोर में सामने आयी है। अनुशासन और जनहित का राग अलापने वाली बीजेपी की मोहन यादव सरकार ने पूर्व सीएम और प्रदेश में मामाजी के नाम से मशहूर शिवराज सिंह के निर्देश को कुचल दिया। और सीहोर के कोसमी गांव में रविवार दोपहर आदिवासी परिवारों के 12 मकान तोड़ दिए। फसल कुचल दी गई। प्रशासन की इस कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह काफी नाराज नजर आये और उन्होने यहां तक कह दिया कि ये अन्याय की अति है, इनको भगवान भी माफ नहीं करेगा।

    गौरतलब है कि सीहोर के कोसमी गांव में रविवार दोपहर 2 बजे वन विकास निगम ने आदिवासी परिवारों के 12 मकान पर बुलडोजर चला दिये और फसल कुचल दी गई। घटना की जानकारी के बाद रविवार रात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे, तो महिलाएं उनसे मिलकर बिलख-बिलख कर रोने लगीं। इस दौरान शिवराज सिंह चैहान ने धरना स्थल पर ही बैठकर पीड़ित परिवारों की तकलीफ सुनी। और उन्होने प्रशासन की इस कार्रवाई पर गहरी नाराजगी जताते हुए निंदा की।

    मीडिया से बातचीत में शिवराज सिंह ने कहा कि…..मेरे क्षेत्र में जुल्म और अन्याय की इंतिहां हुई है। जिन घरों में सुबह तक बच्चों की किलकारियां गूंज रही थीं, वहां अब बच्चों की चीखें सुनाई दे रही हैं। महिलाएं छाती पीट-पीटकर रो रही हैं। इस घटना से व्यथित शिवराज सिंह चैहान मौके पर ही मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को फोन किया और प्रभावित परिवारों के लिए नए घर बनवाने और स्थायी व्यवस्था होने तक उनके रहने खाने का इंतजाम करने का निर्देश दिया है। शिवराज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने मामला रखने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।

    शिवराज की मनाही के बाद भी मकान और खेत पर क्यों चला बुलडोजर ?

    गौरतलब है कि कोसमी गांव शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा और विधानसभा क्षेत्र बुधनी में आता है। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले शिवराज ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात कर आदिवासियों के घर नहीं गिराने के निर्देश दिए थे। उनकी शिकायत पर सीहोर के तत्कालीन डीएफओ मगन सिंह डाबर को हटाया भी गया था। बावजूद इसके शिवराज सिंह के निर्देशों को मोहन यादव सरकार के अफसरों ने दरकिनार कर रविवार को वन विकास निगम ने कार्रवाई की। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर मध्यप्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। वन विकास निगम की इस कार्रवाई को अब सीधे तौर पर शिवराज सिंह के निर्देशों को कुचलने से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व और मौजूदा मुख्यमंत्रियों के बीच तकरार को लेकर विपक्ष हमलावर बना हुआ है।

    जीतू पटवारी बोले…. ये टकराव की कहानी है

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस पूरे घटनाक्रम पर सूबे की मोहन यादव सरकार के साथ ही शिवराज सिंह चैहान पर हमला बोला। उन्होने कहा…. शिवराज सिंह चौहान के पहले से रोकने के निर्देश के बावजूद मोहन यादव सरकार ने कार्रवाई की। भाजपा के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच टकराव की कहानी है। गरीब आदिवासी इसकी कीमत नहीं चुकाएंगे। कांग्रेस आदिवासी अधिकारों की लड़ाई जमीन पर लड़ेगी। मोहन सरकार को जवाब देना होगा।

    नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा…..मोहन और मामा की आपसी खींचतान में आदिवासी परिवार उजड़ रहे हैं। आदिवासी समुदाय के परिवारों की फसलें नष्ट की जा रही हैं। भाजपा सरकार की आपसी खींचतान के कारण गरीब आदिवासी परिवारों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है। आखिर आदिवासियों का कसूर क्या हैघ् सत्ता की आपसी खींचतान की सजा गरीब आदिवासी परिवार क्यों भुगतेंघ् मोहन यादव जी, आदिवासियों के खेत और घर उजाड़ने वाली इस कार्रवाई पर जवाब दीजिए। प्रभावित परिवारों को न्याय और सुरक्षा कब मिलेगी  ?

    खैर, मध्य प्रदेश के सीहोर में वन विकास निगम की कार्रवाई को लेकर पक्ष और विपक्ष के नेता मोहन यादव सरकार पर हमलावर हैं। आदिवासियों के घर उजाड़े गए और फसलें बर्बाद हुईं, तो केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान धरने पर बैठ गए।
    ऐसे में सवाल बस इतना है कि व्यवस्था के लिए गरीब आदिवासी की झोपड़ी इतनी बड़ी ‘अतिक्रमणकारी’ क्यों है और व्यवस्था की जवाबदेही इतनी छोटी क्यों ? पहले गरीब का आशियाना उजाड़ दो, फिर उसके आंसू पोंछकर हमदर्दी दिखा दो…!

    Adivasi Houses Demolition Budhni Forest Development Corporation Jitu Patwari Kosmi Village Madhya Pradesh News Mohan Yadav Government MP Politics Sehore Bulldozer Action Sehore News Shivraj Singh Chouhan Tribal Families Umang Singhar Vidisha Lok Sabha आदिवासियों के मकान तोड़े आदिवासी अधिकार आदिवासी परिवार आदिवासी फसल बर्बाद उमंग सिंघार कोसमी गांव जीतू पटवारी बीजेपी सरकार भाजपा सरकार मध्य प्रदेश की राजनीति मध्य प्रदेश बुलडोजर एक्शन मोहन यादव सरकार वन विकास निगम शिवराज बनाम मोहन यादव शिवराज सिंह चौहान सीहोर न्यूज सीहोर बुलडोजर कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG ब्रेकिंगः D.Ed अभ्यर्थियों ने परिवार के साथ शिक्षा मंत्री का बंगला घेरा, मंत्री से मिलने पर अड़े….तो पुलिस ने घसीटकर बंगले से हटाया, देखिये VIDEO पुलिस कैसे D.Ed अभ्यर्थियों के साथ….!

    05/11/2026

    VIDEO: जुबान फिसली या सियासत का रंग दिखा ? MP-CG के दो मुख्यमंत्रियों के बयान पर मचा बवाल, भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

    05/11/2026

    महादेव सट्टा ऐप केस में दूसरी बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार; भारत लाने की तैयारी, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के तीन दिन बाद हुई गिरफ्तारी

    05/11/2026
    Don't Miss

    CG ब्रेकिंगः D.Ed अभ्यर्थियों ने परिवार के साथ शिक्षा मंत्री का बंगला घेरा, मंत्री से मिलने पर अड़े….तो पुलिस ने घसीटकर बंगले से हटाया, देखिये VIDEO पुलिस कैसे D.Ed अभ्यर्थियों के साथ….!

    DW Hindi05/11/2026

    रायपुर 5 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में 2,300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति का इंतजार कर…

    VIDEO: जुबान फिसली या सियासत का रंग दिखा ? MP-CG के दो मुख्यमंत्रियों के बयान पर मचा बवाल, भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

    05/11/2026

    महादेव सट्टा ऐप केस में दूसरी बड़ी कार्रवाई, रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार; भारत लाने की तैयारी, सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण के तीन दिन बाद हुई गिरफ्तारी

    05/11/2026

    CG BREAKING: राजनांदगांव में ACB का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

    04/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.