Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: स्ट्रीट वेंडरों को हटाने निगम का ये कैसा प्रयोग ? स्ट्रीट वेंडरों की जगह खड़े कर दिये निगम के भारी वाहन, कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल, देखिये Video

    13/11/2026

    VIDEO: जिस मुद्दे पर विपक्ष में रहकर सरकार को निर्दयी बताकर घेरा, अब उसी पर घिरे डिप्टी CM साव, कांग्रेस ने VIDEO शेयर कर पूछा….सत्ता मिलते ही चुप्पी क्यों?

    13/11/2026

    CG: रफ्तार का कहर-कोरबा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    13/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»क्राइम»CG: जशपुर में जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, बोलेरो से कुचलकर वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    CG: जशपुर में जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, बोलेरो से कुचलकर वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    DW HindiBy DW Hindi02/10/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जशपुर 2 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जादू-टोने के शक में एक बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक बगीचा थाना क्षेत्र में 68 वर्षीय जोयो राम की बोलेरो से कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई थी, लेकिन पुलिस की जांच में मामला हत्या का निकला। पुलिस ने इस मामले में 21 वर्षीय दीपक यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना में इस्तेमाल बोलेरो भी जब्त की गई है।

    पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर 2026 को जोयो राम की मौत की सूचना मिलने पर बगीचा थाने में मर्ग कायम किया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम कराया। पंचनामा के दौरान मृतक के सिर, माथे और बाएं पैर पर चोट के निशान मिले। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक खून बहने को मौत का कारण बताया गया। हालांकि पुलिस की जांच के दौरान घटना की परिस्थितियां सामान्य सड़क दुर्घटना से मेल नहीं खाईं।

    इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों, आसपास के लोगों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को पता चला कि जोयो राम को जानबूझकर बोलेरो से टक्कर मारी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या के एंगल से जांचना शुरू किया। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि आरोपी दीपक यादव, उसके पिता कुरसों यादव और चाचा परमेश्वर राम को शक था कि जोयो राम की पत्नी तंत्र-मंत्र और जादू-टोना करती है। इसी अंधविश्वास के चलते आरोपी पक्ष के परिवार के कई सदस्यों के बीमार होने की बात कही जा रही थी। इसी मुद्दे को लेकर दोनों परिवारों के बीच पिछले दो-तीन वर्षों से विवाद और रंजिश चल रही थी।

    जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पक्ष ने पहले मृतक की पत्नी को जादू-टोना करने के आरोप में समझाने की कोशिश की थी।  पुरानी रंजिश और अंधविश्वास के चलते ही जोयो राम को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। संदेह के आधार पर पुलिस ने दीपक यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि 29 सितंबर की दोपहर अपने पिता और चाचा के साथ मिलकर जोयो राम की हत्या की योजना बनाई। उन्हें पता था कि जोयो राम मक्के के खेत की ओर जाते हैं।

    उसी दिन शाम करीब चार बजे दीपक यादव अपने चाचा की बोलेरो क्रमांक CG 14 MC 5946 लेकर डाहीडांड़ की ओर गया। उस समय जोयो राम मुख्य सड़क से करीब पांच से दस मीटर दूर अपने मक्के के खेत के सामने खड़ा था।। इस दौरान दीपक ने पहले बोलेरो को आगे निकाला और फिर वाहन को वापस मोड़कर जोयो राम की तरफ तेज गति से ले गया। इसके बाद बोलेरो से जानबूझकर जोयो राम को टक्कर मारकर कुचल दिया। गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बहने के कारण जोयो राम की मौके पर ही मौत हो गई।

    वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी

    पुलिस के अनुसार घटना के बाद दीपक यादव बोलेरो लेकर बगीचा की ओर चला गया। कथित तौर पर हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई, ताकि पुलिस को घटना की वास्तविक वजह का पता न चल सके। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल, चोटों की प्रकृति, प्रत्यक्ष एवं अन्य गवाहों के बयान और पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। जांच के दौरान दीपक यादव से पूछताछ की गई, जिसमें पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश और वारदात से जुड़े तथ्य सामने आए।

    पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल बोलेरो को जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, वाहन आरोपी पक्ष की ओर से पेश किया गया, जिसके बाद गवाहों की मौजूदगी में जब्ती की कार्रवाई की गई। इस मामले में बगीचा थाने में BNS की धारा 103(1), 61(2) तथा छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 4, 5 और 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में उसके पिता और चाचा की भूमिका समेत पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों, आरोपियों की भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    CG: स्ट्रीट वेंडरों को हटाने निगम का ये कैसा प्रयोग ? स्ट्रीट वेंडरों की जगह खड़े कर दिये निगम के भारी वाहन, कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल, देखिये Video

    13/11/2026

    VIDEO: जिस मुद्दे पर विपक्ष में रहकर सरकार को निर्दयी बताकर घेरा, अब उसी पर घिरे डिप्टी CM साव, कांग्रेस ने VIDEO शेयर कर पूछा….सत्ता मिलते ही चुप्पी क्यों?

    13/11/2026

    CG: रफ्तार का कहर-कोरबा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    13/11/2026
    Don't Miss

    CG: स्ट्रीट वेंडरों को हटाने निगम का ये कैसा प्रयोग ? स्ट्रीट वेंडरों की जगह खड़े कर दिये निगम के भारी वाहन, कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल, देखिये Video

    DW Hindi13/11/2026

    कोरबा 13 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में एक ओर सरकार स्ट्रीट वेंडरों को सशक्त बनाने और…

    VIDEO: जिस मुद्दे पर विपक्ष में रहकर सरकार को निर्दयी बताकर घेरा, अब उसी पर घिरे डिप्टी CM साव, कांग्रेस ने VIDEO शेयर कर पूछा….सत्ता मिलते ही चुप्पी क्यों?

    13/11/2026

    CG: रफ्तार का कहर-कोरबा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    13/11/2026

    CG: शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 2,883 करोड़ के शराब घोटाले फाइनेंशियल मैनेजर दुबई में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी

    13/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.