Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Health Tips: सर्दियों में रोज बादाम खाने के क्या हैं फायदे? जानिए, दिनभर में कितने बादाम खाना है सही

    15/11/2026

    छठ महापर्व: आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती, जानिए संध्या अर्घ्य की मान्यता और पूजा की विधि

    15/11/2026

    CG: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की फिर बढ़ी मुश्किलें, 26.43 करोड़ की प्रॉपर्टी ED ने किए सीज, विट्ठल ग्रीन्स प्रोजेक्ट के 30 प्लॉट और फ्लैट पर कार्रवाई

    15/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    DW HindiDW Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • हेडलाइन
    • बड़ी ख़बर
    • छत्तीसगढ़
    • उद्योग
    • राजनीति
    • ब्यूरोक्रेटस
    • खेल
    • वायरल न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • अन्य
      • सेहत
      • आस्था
      • काम की खबर
      • कैरियर
      • जरा हटके
    DW HindiDW Hindi
    Home»छत्तीसगढ़»video: कोरबा में आदिवासी किसान की मौत पर नया मोड़, प्रशासन की जांच में कर्ज की बात से परिजनों ने किया इनकार
    छत्तीसगढ़

    video: कोरबा में आदिवासी किसान की मौत पर नया मोड़, प्रशासन की जांच में कर्ज की बात से परिजनों ने किया इनकार

    DW HindiBy DW Hindi24/09/2026Updated:24/09/2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 24 सितंबर 2026। कोरबा जिले के ग्राम बगबुड़ा में आदिवासी किसान परदेशीराम कंवर द्वारा कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या किए जाने के मामले में अब नया तथ्य सामने आया है। घटना के बाद सामने आई खबरों में किसान के बेटे ने कर्ज और अकेले खेती का काम संभालने के कारण पिता के परेशान रहने की बात कही थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले की तथ्यात्मक जानकारी जुटाने के लिए जांच कराई। जांच के दौरान तहसीलदार भैसमा, संबंधित हल्का पटवारी, ग्राम सरपंच और ग्रामीणों की मौजूदगी में मृतक के परिवार के सदस्यों के बयान लिए गए। प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी और बहू ने किसान के कर्ज के बोझ से परेशान होने की बात से इनकार किया है।

    गौरतलब है कि उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगबुड़ा निवासी 51 वर्षीय किसान परदेशीराम कंवर ने रविवार को कीटनाशक का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर किसान को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किसान की मौत के तीन दिन बाद इस मामले को मीडिया ने बेटे के  बयान के आधार पर प्रमुखता से उठाया। मृतक के बेटे के बयान के आधार पर खबरों में किसान पर करीब 30 हजार रुपये का कर्ज होने और खेती-किसानी के काम को लेकर परेशान रहने की बात सामने आई थी। मीडिया में खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कराई। राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची और मृतक के परिजनों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए।

    जांच के दौरान मृतक की पत्नी और बहू ने किसान के कर्ज को आत्महत्या का कारण बताए जाने से इनकार किया। प्रशासन की टीम ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई भी की। मृतक की पत्नी ननकी नोनी कंवर ने प्रशासन को दिए बयान में बताया कि उनके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और एक बेटी है। एक बेटा और बेटी विवाहित हैं। उनके पति खेती-किसानी का काम करते थे। उन्होंने बताया कि खेती के काम में परिवार के सदस्यों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाने के कारण उनके पति काम को लेकर परेशान रहते थे। एक बेटा मजदूरी करता है, जबकि एक बेटा पढ़ाई कर रहा है। खेती के काम में सहयोग नहीं मिलने की बात वे अक्सर परिवार के बीच कहते थे। प्रशासन के मुताबिक, इसी क्रम में उन्होंने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालांकि परिवार ने आत्महत्या का कोई एक स्पष्ट कारण होने की जानकारी नहीं दी है।

    बहू ने भी कर्ज की बात से किया इनकार

    मृतक की बहू दुर्गा कंवर ने भी प्रशासन के समक्ष बयान दिया कि परदेशीराम कंवर किसी कर्ज को लेकर परेशान नहीं थे। उनके मुताबिक, किसान खुद ही खेती का अधिकांश काम संभालते थे और कृषि कार्य के अधिक बोझ के कारण तनाव में रहते थे। बहू ने भी खेती-किसानी में परिवार के अन्य सदस्यों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की बात कही।

    https://dwhindi.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260924-WA0025.mp4
    https://dwhindi.com/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-24-at-18.01.21.mp4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    DW Hindi
    DW Hindi

    DW Hindi is a trusted Hindi news platform delivering latest Chhattisgarh, national, politics, crime, business, sports and breaking news updates.

    Related Posts

    छठ महापर्व: आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती, जानिए संध्या अर्घ्य की मान्यता और पूजा की विधि

    15/11/2026

    CG: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की फिर बढ़ी मुश्किलें, 26.43 करोड़ की प्रॉपर्टी ED ने किए सीज, विट्ठल ग्रीन्स प्रोजेक्ट के 30 प्लॉट और फ्लैट पर कार्रवाई

    15/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी का महाभियान, 3,100 केंद्रों पर होगी खरीद; 27.50 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

    15/11/2026
    Don't Miss

    Health Tips: सर्दियों में रोज बादाम खाने के क्या हैं फायदे? जानिए, दिनभर में कितने बादाम खाना है सही

    DW Hindi15/11/2026

    Health Tips: सर्दियों में खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। इस मौसम में…

    छठ महापर्व: आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती, जानिए संध्या अर्घ्य की मान्यता और पूजा की विधि

    15/11/2026

    CG: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की फिर बढ़ी मुश्किलें, 26.43 करोड़ की प्रॉपर्टी ED ने किए सीज, विट्ठल ग्रीन्स प्रोजेक्ट के 30 प्लॉट और फ्लैट पर कार्रवाई

    15/11/2026

    CG: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी का महाभियान, 3,100 केंद्रों पर होगी खरीद; 27.50 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

    15/11/2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    About Us

    Editor: Vijay Kumar

    Office Address: Shop No. 08, Mudapar Complex,
    Near Ambedkar Bhawan,
    Korba, Chhattisgarh – 495677,
    India

    Email: dwhindi24x7@gmail.com

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 DW HINDI. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.